गढ़वाल Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 गढ़वाल Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/ 32 32 236804266 राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी https://www.localcube.in/uttarakhand/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/ https://www.localcube.in/uttarakhand/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/#respond Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 https://page3news.in/?p=73621 अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई […]

The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Local cube.in.

]]>
  • अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई से प्रदेश के दौरे पर हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी जून की शुरुआत में उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है । अल्मोड़ा में उनकी एक बड़ी जनसभा प्रस्तावित है।

    इसी बीच बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना और सर्जिकलस्ट्राइक पर सवाल उठाकर सैनिकों का अपमान करते रहे हैं। राहुल गांधी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं, वहीं जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है और यहां की दो दो सीमाए अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया है। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। वह प्रश्निचन्ह उठाते है और विदेशों में जाकर भारत की मजाक बनाते हैं। उत्तराखंड के लोग बहुत राष्ट्रवादी है, इसलिए पहले भी लगातार उत्तराखंड के लोगों ने राष्ट्र के साथ राष्ट्र प्रथम को मानते हुए अपना कदम उठाया है अपना फैसला सुनाया है और आगे भी सुनाएंगे। यहां के लोगों का सेना तथा राष्ट्रभक्ति से गहरा जुड़ाव है। ऐसे में कांग्रेस की राजनीति उत्तराखंड में सफल नहीं होने वाली है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण भी किया। उन्होंने जिले में करीब 138 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय में बने नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और विकास को नई दिशा देना है, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें और उन्हें पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं राजनीतिक हलकों में राहुल गांधी के संभावित दौरे और भाजपा के आक्रामक चुनावी अभियान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/feed/ 0 73621
    Dehradun-Delhi Expressway : पीएम ने किया 212 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/dehradun-delhi-expressway-pm-inaugurates-212-km-long-economic-corridor/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/dehradun-delhi-expressway-pm-inaugurates-212-km-long-economic-corridor/#respond Tue, 14 Apr 2026 11:14:00 +0000 https://page3news.in/?p=73170 Dehradun-Delhi Expressway :  वर्षों का इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इससे पहले पीएम मोदी ने बाबा भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को ब्रह्मकमल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। […]

    The post Dehradun-Delhi Expressway : पीएम ने किया 212 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    Dehradun-Delhi Expressway :  वर्षों का इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इससे पहले पीएम मोदी ने बाबा भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को ब्रह्मकमल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। सीएम धामी ने शॉल और नंदा देवी राजजात यात्रा संबंधी स्मृति चिन्ह भेंट किया।

    Bihar New CM : नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की तस्वीर आई सामने, आज देंगे CM पद से इस्तीफा

    दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे (Dehradun-Delhi Expressway) पर बनाए गए एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर को भारतीय वन्य जीव संस्थान ने तीन जोन में बांटा है। इसमे गणेशपुर, मोहंड और आसारोडी देहरादून तक के क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसके साथ ही दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी।

    दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर कई मायनों में खास

    11,963 करोड़ की लागत से बना 210 किमी लंबा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (Dehradun-Delhi Expressway) कई मायनों में खास है। दिसंबर 2021 में एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हुआ था, जो पूरा होने के बाद अब उद्घाटन के लिए तैयार है। दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर एक्सप्रेसवे बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से होते हुए दून के आशारोड़ी को जोड़ता है। खास है कि एक्सप्रेसवे पर 100 से ज्यादा अंडरपास, कई फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज और टनल बनाई गई है।

    काफी समय से एक्सप्रेसवे के शुरू होने का लोगों को खासा इंतजार था। इस बीच कई बार उद्घाटन की तिथि की चर्चाएं भी चलीं लेकिन लोगों का इंतजार बढ़ता गया। और आज ये एक्सप्रेस वे पीएम मोदी ने जनता को समर्पित किया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र रावत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, खजान दास, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, भरत चौधरी मौजूद रहे।

    पीएम ने उत्तराखंड को कई सौगातें दीं

    सीएम धामी ने कहा कि जब भी पीएम मोदी आए हैं कोई ना कोई सौगात दी है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड में पर्यटन को नया विजन दिया है। आज इस कॉरिडोर की सौगात लेकर आए हैं। 2027 के चुनाव में भी हम कमल खिलाएंगे।

    12 किमी के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर ने बनाया बेहद खास

    एक्सप्रेसवे पर सबसे खास और अहम शिवालिक की पहाड़ियों यानी मोहंड में बना 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर माना जा रहा है। इस कॉरिडोर को इस तरह बनाया गया कि वाहन भी फर्राटा भरेंगे और वन्यजीवों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी, वन्यजीवों को वाहनों की आवाज भी सुनाई नहीं देगी। इसके लिए बाकायदा साउंड प्रूफ शीट लगाई गई हैं।

    क्यों खास है एक्सप्रेस-वे

    शामिल राज्य – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
    कुल लंबाई – 213 किलोमीटर
    लागत – 11,963 करोड़
    12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाफ कॉरिडोर
    200 मीटर लंबे 2 एलिफिटेंट अंडरपास, 6 एनिमल पास
    370 मीटर लंबी सुरंग डाटकाली के पास
    6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
    2 आरओबी, 10 पुल, 7 इंटरचार्ज
    2.5 घंटे में होगा दिल्ली का सफर
    20 किलोमीटर वन क्षेत्र शामिल है एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट में
    19 प्रतिशत ईंधन की बचत होने का अनुमान
    1.95 लाख पेड़ लगाए गए हैं प्रतिपूरक वृक्षारोपण कार्य के लिए
    33,840 पेड़ों का कटान बचा आधुनिक तकनीकी के प्रयोग से

    Noida labor protest : नोएडा में बवाल के बाद एक्शन, 300 गिरफ्तारियां और 7 FIR दर्ज

    The post Dehradun-Delhi Expressway : पीएम ने किया 212 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/dehradun-delhi-expressway-pm-inaugurates-212-km-long-economic-corridor/feed/ 0 73170
    Dehradun Brigadier Murder : आखिर कहां हैं रिटायर्ड ब्रिगेडियर के मुख्य आरोपी शांतनु व कविश त्यागी? https://www.localcube.in/uttarakhand/dehradun-brigadier-murder-where-are-the-main-accused-of-the-retired-brigadiers-murder-shantanu-and-kavish-tyagi/ https://www.localcube.in/uttarakhand/dehradun-brigadier-murder-where-are-the-main-accused-of-the-retired-brigadiers-murder-shantanu-and-kavish-tyagi/#respond Fri, 03 Apr 2026 04:05:21 +0000 https://page3news.in/?p=73086 देहरादून। Dehradun Brigadier Murder : आपसी विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने पर गोली मारने वाले शांतनु व कविश त्यागी का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई है। Jan Vishwas Bill 2026 : राज्यसभा में पारित, पीएम […]

    The post Dehradun Brigadier Murder : आखिर कहां हैं रिटायर्ड ब्रिगेडियर के मुख्य आरोपी शांतनु व कविश त्यागी? appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    देहरादून। Dehradun Brigadier Murder : आपसी विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने पर गोली मारने वाले शांतनु व कविश त्यागी का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

    Jan Vishwas Bill 2026 : राज्यसभा में पारित, पीएम बोले- जीवन और व्यापार आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम

    शांतनु मूल रूप से सहारनपुर जबकि कविश त्यागी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। दोनों पूर्व में राजपुर रोड स्थित कालेज से पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन फेल होने के बाद उन्होंने देहरादून में ही अपना ठिकाना बना बना दिया।

    इस घटना में शामिल आरोपित समीर चौधरी निवासी मंगलौर हरिद्वार को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। इससे पहले गुट में शामिल आदित्य चौधरी निवासी ननूरखेडा नालापानी, रायपुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

    पूछताछ में सामने आया है कि घटना के समय आदित्य चौधरी वाहन चला रहा था जबकि आरोपित शांतनु त्यागी, कविश त्यागी व वैभव पीछे बैठे हुए थे। आरोपित अभी एक दूसरे से जान पहचान होने से इनकार कर रहे हैं। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही असली कहानी सामने आ सके।

    आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते आए हैं पूर्व छात्र

    दून में आपराधिक घटनाओं में शामिल कई पूर्व छात्रों के नाम सामने आ चुके हैं। अब पुलिस ऐसे छात्रों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है, जिनका पढ़ाई के दौरान आपराधिक रिकार्ड रहा है। प्रेमनगर में बीटेक के छात्र की हत्या के मामले में भी पूर्व छात्रों का नाम सामने आया है।

     छात्रों ने अपने परिचित पूर्व छात्रों को दून बुलाया और घटना को अंजाम दिया

    पुरानी रंजिश के चलते पढ़ने वाले छात्रों ने अपने परिचित पूर्व छात्रों को दून बुलाया और घटना को अंजाम दिया। इससे पहले भी प्रेमनगर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें सीधे तौर पर पूर्व छात्रों का हाथ सामने आया है। प्रेमनगर व क्लेमेनटाउन ऐसे गढ़ हैं, जहां पर पूर्व छात्र अपने दोस्तों के साथ रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

    रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या में शामिल फरार चल रहे आरोपित शांतनु त्यागी, कविश त्यागी व वैभव की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। आपरेशन प्रहार के तहत ऐसे छात्रों को भी चिह्नित किया जा रहा है जोकि पढ़ाई के बाद दून में रहकर आपराधिक गतिविधियाें को अंजाम दे रहे हैं। – प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसएसपी

    Assam Congress Manifesto : राहुल गांधी ने चुनावी रैली के दौरान जारी किया असम के लिए घोषणापत्र, 11 क्षेत्रों पर फोकस

    The post Dehradun Brigadier Murder : आखिर कहां हैं रिटायर्ड ब्रिगेडियर के मुख्य आरोपी शांतनु व कविश त्यागी? appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/dehradun-brigadier-murder-where-are-the-main-accused-of-the-retired-brigadiers-murder-shantanu-and-kavish-tyagi/feed/ 0 73086
    जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/government-of-the-people-four-years-unmatched/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/government-of-the-people-four-years-unmatched/#respond Mon, 23 Mar 2026 14:59:37 +0000 https://www.localcube.in/?p=120273 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश को 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। इनमें 99.44 करोड़ रुपये की 33 योजनाओं का शिलान्यास और 302.42 करोड़ रुपये की 41 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। […]

    The post जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश को 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी।

    इनमें 99.44 करोड़ रुपये की 33 योजनाओं का शिलान्यास और 302.42 करोड़ रुपये की 41 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी विकास योजनाओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

    प्रमुख लोकार्पित योजनाएं

    लोकार्पण की गई योजनाओं में शहरी विकास, सीवरेज, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं

    नमामि गंगे के तहत सपेरा बस्ती में 15 MLD क्षमता का एसटीपी निर्माण
    आराघर चौक से मोधरोवाला और सहारनपुर चौक से पथरीबाग तक सीवर लाइन बिछाने के कार्य
    इंदिरानगर, ओम सिटी, कुसुम विहार और चमन विहार क्षेत्रों में सीवरेज और जल निकासी सुधार योजनाएं
    चन्दरनगर में शव विच्छेदन गृह परिसर में सीएमएसडी स्टोर और शीत श्रृंखला निर्माण
    पशुलोक ऋषिकेश में हीफर रियरिंग फार्म का विस्तार
    चकराता में बालिका छात्रावास और नहरों का जीर्णोद्धार
    डोईवाला और आसपास क्षेत्रों में घाट निर्माण व बाढ़ सुरक्षा कार्य
    विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आंतरिक मार्गों, इंटरलॉकिंग टाइल्स और सड़कों का निर्माण
    कई मोटर मार्गों जैसे जगतपुर-दुधई, पैधा-मझौन, कोटी-डिमऊ, बाड़वाला-जुड्डो मटोगी आदि का अपग्रेडेशन
    देहरादून के विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेजों में भवन निर्माण
    छिद्दरवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सेलाकुई में 100 बेड का मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल
    जरूरतमंद बच्चों के पुनर्वास के लिए विशेष शैक्षणिक और मनोरंजन सुविधाओं का निर्माण

    प्रमुख शिलान्यास योजनाएं

    शिलान्यास की गई योजनाओं में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया—

    साकेत कॉलोनी और कैनाल रोड क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क विस्तार
    मसूरी क्षेत्र में बांदल नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य
    सुसवा और जाखन नदी के किनारे बस्तियों की सुरक्षा योजनाएं
    डोईवाला, विकासनगर और सहसपुर में नहरों का जीर्णोद्धार और सिंचाई सुधार
    नागल-ज्वालापुर से डोईवाला तक सड़क चौड़ीकरण
    ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में आंतरिक सड़कों और संपर्क मार्गों का निर्माण
    राजकीय कृषि बीज भंडार और स्कूल भवनों का निर्माण
    राजपुर रोड क्षेत्र में पेयजल योजना को सुदृढ़ करने की परियोजना
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

     

    The post जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/government-of-the-people-four-years-unmatched/feed/ 0 120273
    महिलाएँ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य कर सकेंगी https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/women-can-work-from-9-pm-to-6-am/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/women-can-work-from-9-pm-to-6-am/#respond Wed, 10 Dec 2025 08:19:24 +0000 https://www.localcube.in/?p=114395 देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को रात की पाली में काम करने की अनुमति दे दी है। राज्य कैबिनेट के फैसले के तहत श्रम विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। नई व्यवस्था के अनुसार अब महिलाएँ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य कर सकेंगी, लेकिन यह पूरी तरह उनकी लिखित […]

    The post महिलाएँ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य कर सकेंगी appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को रात की पाली में काम करने की अनुमति दे दी है। राज्य कैबिनेट के फैसले के तहत श्रम विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। नई व्यवस्था के अनुसार अब महिलाएँ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य कर सकेंगी, लेकिन यह पूरी तरह उनकी लिखित सहमति पर निर्भर होगा। यदि कोई महिला रात्रि पाली में काम करने से इंकार करती है, तो उसे बाध्य नहीं किया जा सकेगा।

    सुरक्षा के सख्त नियम

    नियोजक को महिला कर्मचारियों से रात्रिकालीन कार्य कराने की जानकारी संबंधित श्रम अधिकारी और थाना प्रभारी को देनी होगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए घर तक पिक-अप और ड्रॉप की सुविधा अनिवार्य की गई है। इसके लिए जीपीएस और पैनिक बटन से लैस परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करानी होगी। वाहनों और कार्यस्थल पर पुलिस हेल्पलाइन, नजदीकी थानों और चौकियों के नंबर चस्पा करने होंगे।

    परिवहन कर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य

    नियोजक को सुनिश्चित करना होगा कि वाहन चालकों और परिचालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से हो। कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संरक्षित और स्वस्थ माहौल उपलब्ध कराना भी नियोजक की जिम्मेदारी होगी। इसमें शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएँ अधिनियम के तहत देना शामिल है।

    लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम का सख्ती से पालन

    कार्यस्थल पर ‘महिला लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013’ के सभी प्रावधान लागू करना अनिवार्य होगा। सुरक्षा के मद्देनज़र सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों के प्रवेश और निकास द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाना भी जरूरी किया गया है।

    यह अधिसूचना श्रम सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी की ओर से जारी की गई है, जिसके साथ राज्य में महिलाओं के लिए रात्रिकालीन रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, जबकि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

    The post महिलाएँ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य कर सकेंगी appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/women-can-work-from-9-pm-to-6-am/feed/ 0 114395
    वन्यजीवों के हमले में मौत होने पर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/an-ex-gratia-of-rs-10-lakh-to-the-family-of-a-person-who-dies-due-to-wildlife-attack/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/an-ex-gratia-of-rs-10-lakh-to-the-family-of-a-person-who-dies-due-to-wildlife-attack/#respond Wed, 10 Dec 2025 08:10:38 +0000 https://www.localcube.in/?p=114392 देहरादून। उत्तराखंड में अब वन्यजीवों के हमले में मौत होने पर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। राज्य शासन ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इस निर्णय की घोषणा कर चुके थे। पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को […]

    The post वन्यजीवों के हमले में मौत होने पर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    देहरादून। उत्तराखंड में अब वन्यजीवों के हमले में मौत होने पर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। राज्य शासन ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इस निर्णय की घोषणा कर चुके थे। पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    कांग्रेस का सरकार पर हमला

    वन्यजीवों के बढ़ते हमलों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर तीखा आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि गुलदार, भालू सहित अन्य जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “तारीखें गईं, दिन गुजरते गए, लेकिन उत्तराखंड में हालात जस के तस बने हुए हैं। सरकार मानो जनता की पीड़ा से बेखबर है।”

    गोदियाल ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर आरोप लगाया कि विपक्ष को कटघरे में खड़ा करने वाले लोग असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि ग्रामीण लगातार अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने चंपावत जिले के लोहाघाट निवासी देव सिंह अधिकारी की हाल ही में घर के आंगन में गुलदार के हमले में हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में वन्यजीव हमलों की संख्या चिंताजनक स्तर पर पहुंच रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार जनता के धैर्य की परीक्षा ले रही है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तत्परता के साथ प्रभावी कदम उठाए ताकि ग्रामीणों की जान-माल को सुरक्षा मिल सके।

    The post वन्यजीवों के हमले में मौत होने पर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/an-ex-gratia-of-rs-10-lakh-to-the-family-of-a-person-who-dies-due-to-wildlife-attack/feed/ 0 114392
    himalyan hospital jolly grant की चिकित्सकीय टीम ने रचा कीर्तिमान https://www.localcube.in/uttarakhand/medical-team-himalayan-hospital-jolly-grant-created-a-record/ https://www.localcube.in/uttarakhand/medical-team-himalayan-hospital-jolly-grant-created-a-record/#respond Mon, 22 Sep 2025 08:44:28 +0000 https://www.localcube.in/?p=114386 जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल himalyan hospital jolly grant के डॉक्टरों ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए डेढ़ साल के मासूम बच्चे के मस्तिष्क से 6 सेंटीमीटर का विशाल क्रेनियोफेरिन्जियोमा (ब्रेन ट्यूमर) सफलतापूर्वक हटाया है। यह जटिल सर्जरी न्यूरोसर्जन डॉ. बृजेश तिवारी के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम द्वारा की गई। बताया जा रहा है […]

    The post himalyan hospital jolly grant की चिकित्सकीय टीम ने रचा कीर्तिमान appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल himalyan hospital jolly grant के डॉक्टरों ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए डेढ़ साल के मासूम बच्चे के मस्तिष्क से 6 सेंटीमीटर का विशाल क्रेनियोफेरिन्जियोमा (ब्रेन ट्यूमर) सफलतापूर्वक हटाया है। यह जटिल सर्जरी न्यूरोसर्जन डॉ. बृजेश तिवारी के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि इतनी कम उम्र में इतना बड़ा ब्रेन ट्यूमर हटाने का यह देश में एक दुर्लभ और सबसे बड़ा मामला है।

    तीन महीने से बढ़ रहा था सिर, ऑपरेशन बना जीवनरक्षक

    ऑपरेशन बना जीवनरक्षक हरिद्वार निवासी डेढ़ वर्षीय अहमद बीते तीन महीनों से सिर का आकार असामान्य रूप से बढ़ने और देखने में परेशानी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा था। जब परिजन उसे हिमालयन अस्पताल लेकर पहुँचे, तो एमआरआई जांच में उसके मस्तिष्क में एक बड़ा ट्यूमर पाया गया।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की एक अनुभवी टीम — जिसमें डॉ. बृजेश तिवारी, न्यूरोसर्जन डॉ. संजीव पांडे, डॉ. अंकित भाटिया और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. वीना अस्थाना शामिल थे — ने उच्च जोखिम वाली इस सर्जरी को अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सिमल्टी ने बच्चे की विशेष देखभाल की।

    himalyan hospital jolly grant में अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ

    सर्जरी के बाद बच्चे की स्थिति स्थिर है और वह सामान्य गतिविधियाँ करने में सक्षम हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह सर्जरी चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी सफलता है, विशेषकर इतनी कम उम्र के बच्चे में इतने जटिल ब्रेन ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाना एक मिसाल है।

    The post himalyan hospital jolly grant की चिकित्सकीय टीम ने रचा कीर्तिमान appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/medical-team-himalayan-hospital-jolly-grant-created-a-record/feed/ 0 114386
    Uttarkashi disaster : थराली में शुक्रवार देर रात फिर फटा बादल https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarkashi-disaster-cloud-burst-again-in-tharali-late-friday-night/ https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarkashi-disaster-cloud-burst-again-in-tharali-late-friday-night/#respond Mon, 25 Aug 2025 03:33:00 +0000 https://www.localcube.in/?p=114382 उत्तरकाशी : Uttarkashi disaster राहत और बचाव कार्य शुरू’ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने के कारण मलबे में दबने से एक युवती के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर उनके सुरक्षित व सकुशल होने […]

    The post Uttarkashi disaster : थराली में शुक्रवार देर रात फिर फटा बादल appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    उत्तरकाशी : Uttarkashi disaster राहत और बचाव कार्य शुरू’ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने के कारण मलबे में दबने से एक युवती के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर उनके सुरक्षित व सकुशल होने की कामना की है। इस बीच मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गई हैं।

    बता दें कि Uttarkashi disaster थराली तहसील क्षेत्र के टूनरी गदेरे में शुक्रवार देर रात बादल फटने से थराली बाजार और आसपास के क्षेत्र में भारी मलबा आ गया। मलबे की चपेट में आने से एसडीएम आवास सहित कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानों में मलबा भर गया। कई वाहन भी मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं एसडीआरएफ और एनडीआरफ की टीम आपदा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई है। कर्णप्रयाग ग्वालदम सड़क को भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसे सुचारू करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

    The post Uttarkashi disaster : थराली में शुक्रवार देर रात फिर फटा बादल appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarkashi-disaster-cloud-burst-again-in-tharali-late-friday-night/feed/ 0 114382
    धनोल्टी तहसील का नाजिर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दाखिल खारिज के नाम पर मांगी थी रकम https://www.localcube.in/uncategorized/%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%bf/ https://www.localcube.in/uncategorized/%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%bf/#respond Tue, 13 May 2025 12:49:07 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=114312 धनोल्टी तहसील के नाजिर को विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नाजिर विरेंद्र सिंह कैंतुरा ने पीड़ित से दाखिल खारिज कराने के नाम पर रकम की डिमांड की थी। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा।

    The post धनोल्टी तहसील का नाजिर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दाखिल खारिज के नाम पर मांगी थी रकम appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    धनोल्टी तहसील के नाजिर को विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के अनुसार, नाजिर विरेंद्र सिंह कैंतुरा ने पीड़ित से दाखिल खारिज कराने के नाम पर रकम की डिमांड की थी। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा।

    The post धनोल्टी तहसील का नाजिर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दाखिल खारिज के नाम पर मांगी थी रकम appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uncategorized/%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%bf/feed/ 0 114312
    उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6/#respond Tue, 13 May 2025 07:57:34 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=114303 उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। देश की प्रतिष्ठित बिजनेस समाचार वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की ताजा रैंकिंग के अनुसार, छोटे राज्यों की वित्तीय स्थिति के मामले में उत्तराखंड ने गोवा के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य के मजबूत वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी […]

    The post उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। देश की प्रतिष्ठित बिजनेस समाचार वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की ताजा रैंकिंग के अनुसार, छोटे राज्यों की वित्तीय स्थिति के मामले में उत्तराखंड ने गोवा के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य के मजबूत वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी प्रशासन और विकासोन्मुख नीतियों का परिणाम है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड ने राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने, स्वयं के कर राजस्व में वृद्धि, बकाया ऋण को संतुलित करने और सरकारी गारंटियों के प्रबंधन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सामाजिक क्षेत्रों में बेहतर निवेश ने भी राज्य की रैंकिंग को और मजबूती प्रदान की है।

    सुशासन में भी उत्तराखंड अव्वल
    वित्तीय प्रबंधन के साथ-साथ उत्तराखंड ने सुशासन के क्षेत्र में भी अपनी धाक जमाई है। राज्य में व्यवसायिक माहौल को बेहतर बनाने, न्यायिक प्रक्रियाओं को तेज करने और डिजिटल ई-सेवाओं को सशक्त करने के प्रयासों ने उत्तराखंड को प्रशासनिक दक्षता में अग्रणी बनाया है।

    उत्तराखंड की यह सफलता नीति-निर्माण और कार्यान्वयन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की दृढ़ता का उदाहरण पेश करती है। राज्य सरकार ने भविष्य में विकास की गति को और तेज करने का संकल्प लिया है, ताकि उत्तराखंड न केवल वित्तीय, बल्कि समग्र विकास के मामले में भी देश में शीर्ष पर पहुंचे।
    उत्तराखंड सरकार अब डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

    “उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण है। छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में दूसरा स्थान हासिल करना हमारी सरकार की नीतियों, कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। हमने वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता दी और शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं व न्याय व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। ‘डबल इंजन सरकार’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को ऐसा राज्य बनाना है, जहां हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और अवसर उपलब्ध हों। यह उपलब्धि उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और कदम है, जो विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

    The post उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6/feed/ 0 114303