देहरादून Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Mon, 23 Mar 2026 15:02:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 देहरादून Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/ 32 32 236804266 जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/government-of-the-people-four-years-unmatched/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/government-of-the-people-four-years-unmatched/#respond Mon, 23 Mar 2026 14:59:37 +0000 https://www.localcube.in/?p=120273 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश को 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। इनमें 99.44 करोड़ रुपये की 33 योजनाओं का शिलान्यास और 302.42 करोड़ रुपये की 41 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। […]

The post जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल appeared first on Local cube.in.

]]>
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश को 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी।

इनमें 99.44 करोड़ रुपये की 33 योजनाओं का शिलान्यास और 302.42 करोड़ रुपये की 41 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी विकास योजनाओं को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्रमुख लोकार्पित योजनाएं

लोकार्पण की गई योजनाओं में शहरी विकास, सीवरेज, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं

नमामि गंगे के तहत सपेरा बस्ती में 15 MLD क्षमता का एसटीपी निर्माण
आराघर चौक से मोधरोवाला और सहारनपुर चौक से पथरीबाग तक सीवर लाइन बिछाने के कार्य
इंदिरानगर, ओम सिटी, कुसुम विहार और चमन विहार क्षेत्रों में सीवरेज और जल निकासी सुधार योजनाएं
चन्दरनगर में शव विच्छेदन गृह परिसर में सीएमएसडी स्टोर और शीत श्रृंखला निर्माण
पशुलोक ऋषिकेश में हीफर रियरिंग फार्म का विस्तार
चकराता में बालिका छात्रावास और नहरों का जीर्णोद्धार
डोईवाला और आसपास क्षेत्रों में घाट निर्माण व बाढ़ सुरक्षा कार्य
विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आंतरिक मार्गों, इंटरलॉकिंग टाइल्स और सड़कों का निर्माण
कई मोटर मार्गों जैसे जगतपुर-दुधई, पैधा-मझौन, कोटी-डिमऊ, बाड़वाला-जुड्डो मटोगी आदि का अपग्रेडेशन
देहरादून के विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेजों में भवन निर्माण
छिद्दरवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सेलाकुई में 100 बेड का मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल
जरूरतमंद बच्चों के पुनर्वास के लिए विशेष शैक्षणिक और मनोरंजन सुविधाओं का निर्माण

प्रमुख शिलान्यास योजनाएं

शिलान्यास की गई योजनाओं में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया—

साकेत कॉलोनी और कैनाल रोड क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क विस्तार
मसूरी क्षेत्र में बांदल नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य
सुसवा और जाखन नदी के किनारे बस्तियों की सुरक्षा योजनाएं
डोईवाला, विकासनगर और सहसपुर में नहरों का जीर्णोद्धार और सिंचाई सुधार
नागल-ज्वालापुर से डोईवाला तक सड़क चौड़ीकरण
ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में आंतरिक सड़कों और संपर्क मार्गों का निर्माण
राजकीय कृषि बीज भंडार और स्कूल भवनों का निर्माण
राजपुर रोड क्षेत्र में पेयजल योजना को सुदृढ़ करने की परियोजना
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

 

The post जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/government-of-the-people-four-years-unmatched/feed/ 0 120273
महिलाएँ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य कर सकेंगी https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/women-can-work-from-9-pm-to-6-am/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/women-can-work-from-9-pm-to-6-am/#respond Wed, 10 Dec 2025 08:19:24 +0000 https://www.localcube.in/?p=114395 देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को रात की पाली में काम करने की अनुमति दे दी है। राज्य कैबिनेट के फैसले के तहत श्रम विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। नई व्यवस्था के अनुसार अब महिलाएँ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य कर सकेंगी, लेकिन यह पूरी तरह उनकी लिखित […]

The post महिलाएँ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य कर सकेंगी appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को रात की पाली में काम करने की अनुमति दे दी है। राज्य कैबिनेट के फैसले के तहत श्रम विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। नई व्यवस्था के अनुसार अब महिलाएँ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य कर सकेंगी, लेकिन यह पूरी तरह उनकी लिखित सहमति पर निर्भर होगा। यदि कोई महिला रात्रि पाली में काम करने से इंकार करती है, तो उसे बाध्य नहीं किया जा सकेगा।

सुरक्षा के सख्त नियम

नियोजक को महिला कर्मचारियों से रात्रिकालीन कार्य कराने की जानकारी संबंधित श्रम अधिकारी और थाना प्रभारी को देनी होगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए घर तक पिक-अप और ड्रॉप की सुविधा अनिवार्य की गई है। इसके लिए जीपीएस और पैनिक बटन से लैस परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करानी होगी। वाहनों और कार्यस्थल पर पुलिस हेल्पलाइन, नजदीकी थानों और चौकियों के नंबर चस्पा करने होंगे।

परिवहन कर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य

नियोजक को सुनिश्चित करना होगा कि वाहन चालकों और परिचालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से हो। कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संरक्षित और स्वस्थ माहौल उपलब्ध कराना भी नियोजक की जिम्मेदारी होगी। इसमें शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएँ अधिनियम के तहत देना शामिल है।

लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम का सख्ती से पालन

कार्यस्थल पर ‘महिला लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013’ के सभी प्रावधान लागू करना अनिवार्य होगा। सुरक्षा के मद्देनज़र सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों के प्रवेश और निकास द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाना भी जरूरी किया गया है।

यह अधिसूचना श्रम सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी की ओर से जारी की गई है, जिसके साथ राज्य में महिलाओं के लिए रात्रिकालीन रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, जबकि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

The post महिलाएँ रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य कर सकेंगी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/women-can-work-from-9-pm-to-6-am/feed/ 0 114395
वन्यजीवों के हमले में मौत होने पर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/an-ex-gratia-of-rs-10-lakh-to-the-family-of-a-person-who-dies-due-to-wildlife-attack/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/an-ex-gratia-of-rs-10-lakh-to-the-family-of-a-person-who-dies-due-to-wildlife-attack/#respond Wed, 10 Dec 2025 08:10:38 +0000 https://www.localcube.in/?p=114392 देहरादून। उत्तराखंड में अब वन्यजीवों के हमले में मौत होने पर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। राज्य शासन ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इस निर्णय की घोषणा कर चुके थे। पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को […]

The post वन्यजीवों के हमले में मौत होने पर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून। उत्तराखंड में अब वन्यजीवों के हमले में मौत होने पर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। राज्य शासन ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इस निर्णय की घोषणा कर चुके थे। पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कांग्रेस का सरकार पर हमला

वन्यजीवों के बढ़ते हमलों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर तीखा आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि गुलदार, भालू सहित अन्य जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “तारीखें गईं, दिन गुजरते गए, लेकिन उत्तराखंड में हालात जस के तस बने हुए हैं। सरकार मानो जनता की पीड़ा से बेखबर है।”

गोदियाल ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर आरोप लगाया कि विपक्ष को कटघरे में खड़ा करने वाले लोग असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि ग्रामीण लगातार अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने चंपावत जिले के लोहाघाट निवासी देव सिंह अधिकारी की हाल ही में घर के आंगन में गुलदार के हमले में हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में वन्यजीव हमलों की संख्या चिंताजनक स्तर पर पहुंच रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार जनता के धैर्य की परीक्षा ले रही है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तत्परता के साथ प्रभावी कदम उठाए ताकि ग्रामीणों की जान-माल को सुरक्षा मिल सके।

The post वन्यजीवों के हमले में मौत होने पर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/an-ex-gratia-of-rs-10-lakh-to-the-family-of-a-person-who-dies-due-to-wildlife-attack/feed/ 0 114392
himalyan hospital jolly grant की चिकित्सकीय टीम ने रचा कीर्तिमान https://www.localcube.in/uttarakhand/medical-team-himalayan-hospital-jolly-grant-created-a-record/ https://www.localcube.in/uttarakhand/medical-team-himalayan-hospital-jolly-grant-created-a-record/#respond Mon, 22 Sep 2025 08:44:28 +0000 https://www.localcube.in/?p=114386 जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल himalyan hospital jolly grant के डॉक्टरों ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए डेढ़ साल के मासूम बच्चे के मस्तिष्क से 6 सेंटीमीटर का विशाल क्रेनियोफेरिन्जियोमा (ब्रेन ट्यूमर) सफलतापूर्वक हटाया है। यह जटिल सर्जरी न्यूरोसर्जन डॉ. बृजेश तिवारी के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम द्वारा की गई। बताया जा रहा है […]

The post himalyan hospital jolly grant की चिकित्सकीय टीम ने रचा कीर्तिमान appeared first on Local cube.in.

]]>
जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल himalyan hospital jolly grant के डॉक्टरों ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए डेढ़ साल के मासूम बच्चे के मस्तिष्क से 6 सेंटीमीटर का विशाल क्रेनियोफेरिन्जियोमा (ब्रेन ट्यूमर) सफलतापूर्वक हटाया है। यह जटिल सर्जरी न्यूरोसर्जन डॉ. बृजेश तिवारी के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम द्वारा की गई। बताया जा रहा है कि इतनी कम उम्र में इतना बड़ा ब्रेन ट्यूमर हटाने का यह देश में एक दुर्लभ और सबसे बड़ा मामला है।

तीन महीने से बढ़ रहा था सिर, ऑपरेशन बना जीवनरक्षक

ऑपरेशन बना जीवनरक्षक हरिद्वार निवासी डेढ़ वर्षीय अहमद बीते तीन महीनों से सिर का आकार असामान्य रूप से बढ़ने और देखने में परेशानी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा था। जब परिजन उसे हिमालयन अस्पताल लेकर पहुँचे, तो एमआरआई जांच में उसके मस्तिष्क में एक बड़ा ट्यूमर पाया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की एक अनुभवी टीम — जिसमें डॉ. बृजेश तिवारी, न्यूरोसर्जन डॉ. संजीव पांडे, डॉ. अंकित भाटिया और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. वीना अस्थाना शामिल थे — ने उच्च जोखिम वाली इस सर्जरी को अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सिमल्टी ने बच्चे की विशेष देखभाल की।

himalyan hospital jolly grant में अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ

सर्जरी के बाद बच्चे की स्थिति स्थिर है और वह सामान्य गतिविधियाँ करने में सक्षम हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह सर्जरी चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी सफलता है, विशेषकर इतनी कम उम्र के बच्चे में इतने जटिल ब्रेन ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाना एक मिसाल है।

The post himalyan hospital jolly grant की चिकित्सकीय टीम ने रचा कीर्तिमान appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/medical-team-himalayan-hospital-jolly-grant-created-a-record/feed/ 0 114386
उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6/#respond Tue, 13 May 2025 07:57:34 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=114303 उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। देश की प्रतिष्ठित बिजनेस समाचार वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की ताजा रैंकिंग के अनुसार, छोटे राज्यों की वित्तीय स्थिति के मामले में उत्तराखंड ने गोवा के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य के मजबूत वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी […]

The post उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान appeared first on Local cube.in.

]]>
उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। देश की प्रतिष्ठित बिजनेस समाचार वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की ताजा रैंकिंग के अनुसार, छोटे राज्यों की वित्तीय स्थिति के मामले में उत्तराखंड ने गोवा के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य के मजबूत वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी प्रशासन और विकासोन्मुख नीतियों का परिणाम है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड ने राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने, स्वयं के कर राजस्व में वृद्धि, बकाया ऋण को संतुलित करने और सरकारी गारंटियों के प्रबंधन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सामाजिक क्षेत्रों में बेहतर निवेश ने भी राज्य की रैंकिंग को और मजबूती प्रदान की है।

सुशासन में भी उत्तराखंड अव्वल
वित्तीय प्रबंधन के साथ-साथ उत्तराखंड ने सुशासन के क्षेत्र में भी अपनी धाक जमाई है। राज्य में व्यवसायिक माहौल को बेहतर बनाने, न्यायिक प्रक्रियाओं को तेज करने और डिजिटल ई-सेवाओं को सशक्त करने के प्रयासों ने उत्तराखंड को प्रशासनिक दक्षता में अग्रणी बनाया है।

उत्तराखंड की यह सफलता नीति-निर्माण और कार्यान्वयन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की दृढ़ता का उदाहरण पेश करती है। राज्य सरकार ने भविष्य में विकास की गति को और तेज करने का संकल्प लिया है, ताकि उत्तराखंड न केवल वित्तीय, बल्कि समग्र विकास के मामले में भी देश में शीर्ष पर पहुंचे।
उत्तराखंड सरकार अब डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

“उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण है। छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में दूसरा स्थान हासिल करना हमारी सरकार की नीतियों, कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। हमने वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता दी और शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं व न्याय व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। ‘डबल इंजन सरकार’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को ऐसा राज्य बनाना है, जहां हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और अवसर उपलब्ध हों। यह उपलब्धि उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और कदम है, जो विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

The post उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6/feed/ 0 114303
अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से धरातल पर कार्य करें अधिकारीः जिलाधिकारी। https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%8b/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%8b/#respond Mon, 12 May 2025 09:51:07 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=114295 देहरादून। ‘‘जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से वृहद्स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं’’ इसी परिपेक्ष्य में जनपद के दूरस्थ क्षेत्र चकराता में 14 मई 2025 को प्रातः 11 बजे से जिलाधिकारी सविन बंसल की […]

The post अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से धरातल पर कार्य करें अधिकारीः जिलाधिकारी। appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून। ‘‘जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से वृहद्स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं’’ इसी परिपेक्ष्य में जनपद के दूरस्थ क्षेत्र चकराता में 14 मई 2025 को प्रातः 11 बजे से जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज प्रांगण लाखामण्डल में बहुउद्देश्ीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बहुउद्देशीय शिविर में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करते हुए जनमानस को मौके पर ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन फार्म एवं योजनाओं के पूर्ण विवरण के साथ पहुंचे विभाग, इस कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किए जाने के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। विभिन्न विभागों के स्टॉल में माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत्प्रतिशत् लाभ दिलाने के लक्ष्य के साथ आयोजित किया जा रहा है। बहुउ्देशीय शिविर 24 विभाग एक ही छत के नीचे निस्तारित करेंगे जन मन की समस्या, मौके पर विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने को डीएम ने विभागीय अधिकारियों को दिए हैं कड़े निर्देश।

दूरदराज, सुदूरवर्ती क्षेत्र में निवास कर रहे जनमानस की समस्याओं का मौके पर निस्तारण तथा सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने डीएम कर रहें बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन जनता के द्वार जाकर मौके पर जनमानस की समस्या का समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। एक ही छत के नीचे होंगे सभी विभाग मौके पर ही पूर्ण की जाएंगी, योजनाओं के आवेदन की सभी ओपचारिकताएं, स्वास्थ्य जांच से लेकर आयुष्मान कार्ड तक, पैंशन से लेकर, विभिन्न विभागों के प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, और रोजगारपरक प्रशिक्षण तक सब एक ही छत के नीचे मिलेगा। अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना ही परम लक्ष्य के मूल मंत्र के साथ विभागीय अधिकारियों को डीएम ने सख्त निदेश जारी किए हैं।

The post अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से धरातल पर कार्य करें अधिकारीः जिलाधिकारी। appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%8b/feed/ 0 114295
देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%88-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87-4/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%88-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87-4/#respond Sat, 10 May 2025 06:22:05 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=114273 प्रदेश के कई जिलों में आज (शनिवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है। इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के अधिकतर हिस्सों में […]

The post देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट appeared first on Local cube.in.

]]>
प्रदेश के कई जिलों में आज (शनिवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है।

इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के अधिकतर हिस्सों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 11 मई तक प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में मौसम बदला रहेगा। खास तौर पर पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि, 12 मई से प्रदेशभर के मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।

The post देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%88-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87-4/feed/ 0 114273
खाई में गिरी पर्यटकों की कार, चालक समेत चार लोग थे सवार, मची चीख पुकार https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95/#respond Fri, 09 May 2025 09:37:52 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=114260 मसूरी में शुक्रवार को पर्यटकों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक और महाराष्ट्र के तीन यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल को सूचना मिली थी कि गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के पास एक वाहन खाई में […]

The post खाई में गिरी पर्यटकों की कार, चालक समेत चार लोग थे सवार, मची चीख पुकार appeared first on Local cube.in.

]]>
मसूरी में शुक्रवार को पर्यटकों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक और महाराष्ट्र के तीन यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल को सूचना मिली थी कि गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के पास एक वाहन खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची टीम ने वाहन संख्या(UK09 TA 7227) स्विफ्ट डिजायर लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की तरफ जा रही थी, तभी अचानक सड़क पर जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार खाई में जा गिरी। टीम ने तुरंत घायलों को खाई से निकाला। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे।

इस दौरान चालक प्रशांत सकलानी(35) पुत्र चंद्र मोहन सकलानी निवासी प्रेम नगर देहरादून, महाराष्ट्र निवासी जय देसाई(45) व उनकी पत्नी झरना देसाई(44) व उनकी छोटी बेटी (9) तृषा देसाई घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लंढौर भिजवाया गया है। घायलों को मामूली चोटे आई हैं।

The post खाई में गिरी पर्यटकों की कार, चालक समेत चार लोग थे सवार, मची चीख पुकार appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95/feed/ 0 114260
देहरादून में बजे एयर रेड सायरन…अलर्ट मोड पर पुलिस और एसडीआरएफ, लोगों को निकाला https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%b8/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%b8/#respond Wed, 07 May 2025 11:34:45 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=114235 प्रशासन और सिविल डिफेंस की ओर से आज देहरादून में मॉक ड्रिल की गई। शाम 4:12 बजे एयर रेड सायरन बजे तो पुलिस और एसडीआरएफ अलर्ट हो गई। बजने के साथ मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। शहर में आराघर चौकी, धारा चौकी, एनआईईपीवीडी, कलेक्ट्रेट और लक्खीबाग पुलिस […]

The post देहरादून में बजे एयर रेड सायरन…अलर्ट मोड पर पुलिस और एसडीआरएफ, लोगों को निकाला appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून में मॉक ड्रिल

प्रशासन और सिविल डिफेंस की ओर से आज देहरादून में मॉक ड्रिल की गई। शाम 4:12 बजे एयर रेड सायरन बजे तो पुलिस और एसडीआरएफ अलर्ट हो गई। बजने के साथ मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

शहर में आराघर चौकी, धारा चौकी, एनआईईपीवीडी, कलेक्ट्रेट और लक्खीबाग पुलिस चौकी पर लगे एयर रेड सायरन बजाए गए। पुलिस ने बड़े-बड़े आवासीय भवनों, सरकारी भवनों से लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया गया।

The post देहरादून में बजे एयर रेड सायरन…अलर्ट मोड पर पुलिस और एसडीआरएफ, लोगों को निकाला appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%b8/feed/ 0 114235
केंद्रीय गृह मंत्री ने कीऑनलाइन बैठक, सीएम समेत उच्चाधिकारी मौजदू, मॉकड्रिल की तैयारियों पर चर्चा https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80/#respond Wed, 07 May 2025 10:07:35 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=114226 केंद्रीय गृह मंत्री ने ऑनलाइन बैठक की, जिसमें मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पड़ोसी के जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी […]

The post केंद्रीय गृह मंत्री ने कीऑनलाइन बैठक, सीएम समेत उच्चाधिकारी मौजदू, मॉकड्रिल की तैयारियों पर चर्चा appeared first on Local cube.in.

]]>
केंद्रीय गृह मंत्री ने ऑनलाइन बैठक की, जिसमें मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पड़ोसी के जारी तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं।

पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है।

वहीं प्रशासन और सिविल डिफेंस ने आज बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियां पूरी कर ली हैं। एयर रेड सायरन बजने के साथ मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी। इसके लिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभ्यास किया जाएगा। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवी शहर में पांच इलाकों में इस तरह का अभ्यास करेंगे।

The post केंद्रीय गृह मंत्री ने कीऑनलाइन बैठक, सीएम समेत उच्चाधिकारी मौजदू, मॉकड्रिल की तैयारियों पर चर्चा appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80/feed/ 0 114226