उत्तराखंड Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/uttarakhand हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Fri, 10 Jul 2026 11:50:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.1 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 उत्तराखंड Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/uttarakhand 32 32 236804266 Uttarakhand CSR Dialogue : उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग में उद्योग जगत से संवाद, विकास और CSR निवेश पर जोर https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarakhand-csr-dialogue-dialogue-with-the-industry-sector-emphasis-on-development-and-csr-investment/ https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarakhand-csr-dialogue-dialogue-with-the-industry-sector-emphasis-on-development-and-csr-investment/#respond Fri, 10 Jul 2026 11:50:58 +0000 https://page3news.in/?p=74049 देहरादून : Uttarakhand CSR Dialogue   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग करने की अपील की है। Rajpal Yadav Jail : चेक बाउंस मामले में अभिनेता […]

The post Uttarakhand CSR Dialogue : उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग में उद्योग जगत से संवाद, विकास और CSR निवेश पर जोर appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून : Uttarakhand CSR Dialogue   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कॉर्पाेरेट जगत के प्रतिनिधियों, विभिन्न केंद्रीय उपक्रमों के अधिकारियों, सीएसआर पार्टनर्स, उद्योग एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में भी लिखा गया है कि तीर्थ स्थलों पर किए गए दान पुण्य का विशेष महत्व है। इसलिए कॉरपोरेट समूहों द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में, सीएसआर के तौर पर दिए गए योगदान का महत्व भी बढ़ जाता है।
उत्तराखंड की विकास संबंधित चुनौतियां भिन्न
इस मौके मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की अपनी विशिष्ट परिस्थितियाँ हैं, उत्तराखंड एक पर्वतीय और सीमांत प्रदेश है। यहां की पारिस्थितिकी अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए इस राज्य की विकास संबंधी चुनौतियाँ भी अन्य राज्यों से भिन्न हैं। यहां ज्यादा संसाधन और मेहनत खर्च करनी पड़ती है। इसलिए हमारे लिए  समग्र विकास का अर्थ केवल सड़कें, भवन और आधारभूत संरचनाएँ खड़ी करना ही नहीं है बल्कि रोजगार सृजन, सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच समन्वय स्थापित करना है।
औद्योगिक विकास को समर्पित सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड (Uttarakhand CSR Dialogue) को औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में वर्ष 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया, जिसमें राज्य को 3.56 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इसमें से अब तक 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में सफलता मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने व्यापार को सुगम बनाने के लिए लाइसेंसिंग प्रोसेस को आसान करते हुए जहां एक ओर सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था लागू की है।
पारदर्शी नितियों का लाभ मिला उद्योगों को
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी राज्य में अच्छा औद्योगिक माहौल तब तक नहीं बन सकता जब तक कि शासन में पारदर्शिता न हो। इसीलिए, प्रदेश सरकार ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बीते वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। राज्य सरकार की पारदर्शिता का सीधा लाभ उद्यमियों को मिल रहा है। उन्हें अब योजनाओं की स्वीकृति, जमीन आवंटन, औद्योगिक लाइसेंस या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में किसी भी अनावश्यक बाधा या भ्रष्टाचार का सामना नहीं करना पड़ता है।
 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री खजान दास, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद श्री विश्वास डाबर, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, सचिव श्री विनय शंकर पांडेय, एमडी सिडकुल डॉ. सौरभ गहरवार, अपर सचिव  श्री मनमोहन मैनाली शामिल हुए।
इनके साथ हुआ एमओयू
किया, हुंडई, लर्नेंट-इंफोशिस फाउंडेशन, ओएनजीसी, आईटीसी, महेंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड, आदित्य बिरला कैपिटल, फिनोलेक्स, पैनोसोनिक।

The post Uttarakhand CSR Dialogue : उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग में उद्योग जगत से संवाद, विकास और CSR निवेश पर जोर appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarakhand-csr-dialogue-dialogue-with-the-industry-sector-emphasis-on-development-and-csr-investment/feed/ 0 74049
Badrinath Chadhawa Theft : सीएम धामी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, विपक्ष पर भी साधा निशाना https://www.localcube.in/uttarakhand/badrinath-offering-theft-cm-dhami-makes-a-major-statement-regarding-the-theft-of-offerings-at-badrinath-dham-also-targets-the-opposition/ https://www.localcube.in/uttarakhand/badrinath-offering-theft-cm-dhami-makes-a-major-statement-regarding-the-theft-of-offerings-at-badrinath-dham-also-targets-the-opposition/#respond Thu, 09 Jul 2026 12:34:18 +0000 https://page3news.in/?p=74040 देहरादून: Badrinath Chadhawa Theft  बदरीनाथ धाम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए भले ही सरकार ने उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है. गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में गठित की गई तीन सदस्य उच्च स्तरीय समिति इस पूरे मामले की जांच करेगी. बावजूद इसके उत्तराखंड में इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक […]

The post Badrinath Chadhawa Theft : सीएम धामी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, विपक्ष पर भी साधा निशाना appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून: Badrinath Chadhawa Theft  बदरीनाथ धाम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए भले ही सरकार ने उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है. गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में गठित की गई तीन सदस्य उच्च स्तरीय समिति इस पूरे मामले की जांच करेगी. बावजूद इसके उत्तराखंड में इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. वहीं अब इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति से आस्था स्थलों का सम्मान और वैभव कम होता है.

Ankita Bhandari murder case : सुरेश राठौर को मिली बड़ी राहत, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जांच कमेटी बन गई है. ऐसे में मामले पर सरकार कोई भी टॉलरेंस नहीं करने वाली है. क्योंकि बदरीनाथ आस्था और श्रद्धा का पवित्र स्थल है. सभी सनातनियों का आस्था केंद्र है. ऐसे में इस स्थान पर किसी प्रकार के गड़बड़ियों की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए, उसके लिए कमेटी गठित की गई है, जो इस पूरे मामले की जांच कर दूध का दूध- पानी का पानी करेगी.

वैसे इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश भर में राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है, जिसके सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिनको कोई मुद्दे नहीं मिलते हैं वो सिर्फ राजनीति के लिए हमारे आस्था स्थलों को भी अपने मुद्दों में शामिल कर लेते हैं. इस तरह की राजनीति से आस्था स्थलों का सम्मान और वैभव कम होता है. ऐसे मामलों में कोई भी व्यक्ति कोई कोताही नहीं बरतेगा. ऐसे में वो और उनकी सरकार, इस दिशा में बिलकुल सख्त कदम उठाएगी.

दरअसल, बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावा चोरी मामले को गंभीरता को देखते हुए जहां बदरी-केदार मंदिर समीति ने चार सदस्य कमेटी गठन किया था तो वहीं सरकार ने भी गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित कर जांच के आदेश दे दिए है. राज्य सरकार की तरफ से गठित कमेटी के अध्यक्ष आयुक्त गढ़वाल मंडल के साथ ही एनएचएम के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (वित्त) जगत सिंह चौहान को सदस्य के रूप में शामिल किया गया हैं. धर्मस्व सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ये समिति मंदिर में प्राप्त होने वाले दान-चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच करेगी. साथ ही 15 दिनों के भीतर अपनी जांच आख्या और संस्तुतियां शासन को प्रस्तुत करेगी.

US Iran conflict : ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइल; खाड़ी में हाई अलर्ट

The post Badrinath Chadhawa Theft : सीएम धामी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, विपक्ष पर भी साधा निशाना appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/badrinath-offering-theft-cm-dhami-makes-a-major-statement-regarding-the-theft-of-offerings-at-badrinath-dham-also-targets-the-opposition/feed/ 0 74040
Ankita Bhandari murder case : सुरेश राठौर को मिली बड़ी राहत, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत https://www.localcube.in/uttarakhand/ankita-bhandari-murder-case-major-relief-for-suresh-rathore-uttarakhand-high-court-grants-anticipatory-bail/ https://www.localcube.in/uttarakhand/ankita-bhandari-murder-case-major-relief-for-suresh-rathore-uttarakhand-high-court-grants-anticipatory-bail/#respond Thu, 09 Jul 2026 11:43:24 +0000 https://page3news.in/?p=74037 नैनीताल: Ankita Bhandari murder case  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अग्रिम जमानत दिए जाने के मामले पर सुनवाई की. मामले कि सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति आलोक महरा की एकलपीठ ने राठौर को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दे दी हैं. साथ में एकलपीठ ने राज्य सरकार से तीन सप्ताह में […]

The post Ankita Bhandari murder case : सुरेश राठौर को मिली बड़ी राहत, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत appeared first on Local cube.in.

]]>
नैनीताल: Ankita Bhandari murder case  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अग्रिम जमानत दिए जाने के मामले पर सुनवाई की. मामले कि सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति आलोक महरा की एकलपीठ ने राठौर को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दे दी हैं. साथ में एकलपीठ ने राज्य सरकार से तीन सप्ताह में इस पर आपत्ति पेश करने को कहा है.

US Iran conflict : ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागी मिसाइल; खाड़ी में हाई अलर्ट

सुनवाई के दौरान सुरेश राठौर के वकील ने दलील दी कि उनके खिलाफ देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में आरती गौड़ की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें उनको अंतरिम जमानत दी जाय, जबकि दो अन्य मुकदमे हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिये थे. आरती गौड़ और दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा दर्ज दो मुकदमों में जांच चल रही है.

सुरेश राठौर के वकील ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में कहा कि पुलिस द्वारा सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन न किए जाने के कारण उन्हें गिरफ्तारी की आशंका है, जिसके चलते उन्होंने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है. सुनवाई के बाद आज हाईकोर्ट ने सुरेश राठौर को अग्रिम जमानत दे दी.

​यह पूरा मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari murder case)  से जुड़े एक कथित वीआईपी के नाम पर आपत्तिजनक ऑडियो और वीडियो प्रसारित करने से संबंधित है, जिससे शिकायतकर्ताओं आरती गौड़ और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की छवि धूमिल होने का आरोप है. इससे पहले हाईकोर्ट ने हरिद्वार में दर्ज दो मुकदमों को निस्तारित कर चुका है, लेकिन देहरादून के मामलों में गहन जांच के आदेश दिए थे.

कोर्ट ने अपनी पिछली टिप्पणी में स्पष्ट किया था कि किसी व्यक्ति को सोशल मीडिया के जरिए गंभीर अपराध से जोड़कर उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना एक गंभीर प्रकृति का मामला है. अदालत ने कहा कि यदि किसी के पास कोई साक्ष्य है, तो उसे सक्षम प्राधिकारी के सामने रखना चाहिए, न कि सोशल मीडिया का उपयोग किसी की छवि खराब करने या राजनीतिक साजिश के लिए किया जाना चाहिए, इसलिए जांच एजेंसियों को इसकी पूरी पड़ताल करने दी जानी चाहिए.

PM Modi Australia Visit : भारतीय समुदाय ने PM मोदी का किया जोरदार स्वागत, प्रधानमंत्री CEO फोरम में हुए शामिल

The post Ankita Bhandari murder case : सुरेश राठौर को मिली बड़ी राहत, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/ankita-bhandari-murder-case-major-relief-for-suresh-rathore-uttarakhand-high-court-grants-anticipatory-bail/feed/ 0 74037
CM Attends Ram Katha : मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग, धर्म और संस्कृति पर दिया संदेश https://www.localcube.in/uttarakhand/cm-attends-ram-katha-the-chief-minister-participated-in-the-concluding-ceremony-of-the-shri-ram-katha-and-delivered-a-message-on-religion-and-culture/ https://www.localcube.in/uttarakhand/cm-attends-ram-katha-the-chief-minister-participated-in-the-concluding-ceremony-of-the-shri-ram-katha-and-delivered-a-message-on-religion-and-culture/#respond Wed, 08 Jul 2026 11:11:34 +0000 https://page3news.in/?p=74028 देहरादून: CM Attends Ram Katha  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार की पावन धरा पर उन्हें अद्वितीय आध्यात्मिक सुख और आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने पूज्य मोरारी बापू […]

The post CM Attends Ram Katha : मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग, धर्म और संस्कृति पर दिया संदेश appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून: CM Attends Ram Katha  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार की पावन धरा पर उन्हें अद्वितीय आध्यात्मिक सुख और आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने पूज्य मोरारी बापू का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोरारी बापू केवल श्रीराम कथा के वाचक नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, विचारों और जीवन-दर्शन के जीवंत संवाहक हैं, जिन्होंने विश्वभर में भारतीय संस्कृति, सनातन दर्शन और अध्यात्म का संदेश पहुंचाया है।

Pune Building Collapse : पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 16 लोग फंसे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब विश्व युद्ध, हिंसा और आतंकवाद जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब भारत की सनातन संस्कृति का ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्’’ का संदेश पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है और उत्तराखंड सरकार देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से केदारखंड-मानसखंड मंदिर माला मिशन, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर तथा प्राचीन मंदिरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक यात्राओं ने इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा में पिछले सभी रिकॉर्ड टूट रहे हैं और दो माह के भीतर ही 45 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसी प्रकार हेमकुंड साहिब यात्रा में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं, जबकि कैलाश मानसरोवर यात्रा में 55000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जहाँ पहले पूरे वर्ष में सीमित संख्या में ही यात्रियों को भेजा जाता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 जुलाई को कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को रवाना करने का सौभाग्य भी उन्हें प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड में विकसित हो रहे बेहतर बुनियादी ढांचे, सुरक्षित यात्रा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि कुंभ केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का महापर्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास भी और विरासत भी के मंत्र के साथ देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक गरिमा और सनातन परंपरा के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि संतों के आशीर्वाद और जनसहभागिता से उत्तराखंड आध्यात्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, राज्य मंत्री सुनील सैनी, देशराज कर्णवाल, नितिन गौतम, अजीत चौधरी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Shopian Encounter : शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को किया ढेर, हथियार बरामद

The post CM Attends Ram Katha : मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग, धर्म और संस्कृति पर दिया संदेश appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/cm-attends-ram-katha-the-chief-minister-participated-in-the-concluding-ceremony-of-the-shri-ram-katha-and-delivered-a-message-on-religion-and-culture/feed/ 0 74028
Badrinath Theft Case : BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच शुरू https://www.localcube.in/uttarakhand/badrinath-theft-case-case-registered-against-bktc-employee-pramod-nautiyal-police-investigation-underway/ https://www.localcube.in/uttarakhand/badrinath-theft-case-case-registered-against-bktc-employee-pramod-nautiyal-police-investigation-underway/#respond Wed, 08 Jul 2026 05:35:20 +0000 https://page3news.in/?p=74019 चमोली: Badrinath Theft Case  बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ बदरीनाथ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इससे पहले समिति उन्हें निलंबित […]

The post Badrinath Theft Case : BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच शुरू appeared first on Local cube.in.

]]>
चमोली: Badrinath Theft Case  बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ बदरीनाथ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इससे पहले समिति उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच भी शुरू कर चुकी है.

Balochistan attack : पाकिस्तान में आतंकी हमला, नौ पुलिसकर्मियों की मौत; पांच लापता

बीकेटीसी कर्मी प्रमोद नौटियाल पर एफआईआर: बीकेटीसी के मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण की लिखित तहरीर पर 8 जुलाई 2026 को थाना बदरीनाथ में एफआईआर संख्या 0006 दर्ज की गई. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 306 और 316(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

प्रमोद नौटियाल के खिलाफ इसलिए हुई कार्रवाई: तहरीर में कहा गया है कि 2 जुलाई को सोशल मीडिया पर बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की धनराशि में कथित गड़बड़ी से संबंधित सूचना सामने आने के बाद बीकेटीसी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी. प्रारंभिक जांच में यह उल्लेख किया गया कि संबंधित कार्मिक द्वारा सुबह लगभग 9 बजे से 9:30 बजे के बीच मंदिर की धनराशि कथित रूप से अनधिकृत तरीके से उठाई गई. इसी आधार पर समिति ने आगे की कार्रवाई की.

मंगलवार को प्रमोद नौटियाल को निलंबित किया गया था: प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर बीकेटीसी ने 7 जुलाई को प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था. समिति का कहना था कि यदि उन्हें पद पर बनाए रखा जाता है, तो निष्पक्ष जांच प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी. इसके बाद समिति ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी.

अब विभागीय जांच के बाद पुलिस जांच शुरू: बीकेटीसी की शिकायत पर अब मामला केवल विभागीय जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आपराधिक जांच के दायरे में भी पहुंच गया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर साक्ष्य जुटाने और पूरे घटनाक्रम की विवेचना शुरू कर दी है.

बदरीनाथ धाम कथित चढ़वा चोरी पर कांग्रेस आक्रामक: गौरतलब है कि बदरीनाथ धाम में चढ़ावे के कथित घोटाले के खिलाफ कांग्रेस और अन्य दल आक्रामक हैं. कांग्रेस के बदरीनाथ सीट से विधायक लखपत बुटोला मंगलवार 7 जुलाई को एक घंटे तक बदरीनाथ में मौत व्रत पर बैठे थे. उन्होंने बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को सस्पेंड करने की मांग की थी. वहां कांग्रेस भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है.

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला क्या है? उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम में भक्तों द्वारा दिए गए चढ़ावे और दान की धनराशि में हेरफेर या चोरी का कथित आरोप है. इस मामले में बदरी-केदार मंदिर समिति यानी BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया. उत्तराखंड सरकार एक उच्च स्तरीय जांच समिति से इस मामले की जांच करा रही है.

हेराफेरी का आरोप किसने लगाया? दरअसल हिंदूवादी संगठन ‘भैरव सेना’ ने मंदिर समिति के कर्मचारियों पर चढ़ावे की गिनती में पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाया था. आरोप लगने के बाद, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया गया. गहन जांच के लिए गढ़वाल मंडल के कमिश्नर आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय जांच टीम गठित है. दान और चढ़ावे वाले स्थान के CCTV फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं.

Jaipur truck accident : जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, तीन बच्चों की मौत

The post Badrinath Theft Case : BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच शुरू appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/badrinath-theft-case-case-registered-against-bktc-employee-pramod-nautiyal-police-investigation-underway/feed/ 0 74019
Chamoli : बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे https://www.localcube.in/uttarakhand/chamoli-dispute-escalates-over-badrinath-temple-offerings-congress-mla-sits-on-a-fast-in-protest/ https://www.localcube.in/uttarakhand/chamoli-dispute-escalates-over-badrinath-temple-offerings-congress-mla-sits-on-a-fast-in-protest/#respond Tue, 07 Jul 2026 05:05:58 +0000 https://page3news.in/?p=74010 Chamoli : बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के विरोध में मंगलवार को मंदिर परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उपवास शुरू कर दिया। कांग्रेस ने इस आंदोलन का ऐलान सोमवार को किया था। PM Modi Indonesia Visit : व्यापार और ऊर्जा संबंधों को बढ़ाएंगे […]

The post Chamoli : बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे appeared first on Local cube.in.

]]>
Chamoli : बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के विरोध में मंगलवार को मंदिर परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उपवास शुरू कर दिया। कांग्रेस ने इस आंदोलन का ऐलान सोमवार को किया था।

PM Modi Indonesia Visit : व्यापार और ऊर्जा संबंधों को बढ़ाएंगे भारत-इंडोनेशिया, द्विपक्षीय वार्ता आज

विधायक बुटोला ने चढ़ावे से जुड़े मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उपवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया।

40 दिन की CCTV फुटेज से होगा खुलासा

बदरीनाथ मंदिर (Chamoli) में दान और चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के मामले की जांच अब 40 दिन की सीसीटीवी फुटेज तक पहुंच गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दो जुलाई को सामने आई घटना पहली बार हुई थी या इससे पहले भी चढ़ावे की गणना के दौरान इसी तरह की गड़बड़ी की जाती रही है। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी अकेले इस मामले में शामिल था या किसी अन्य व्यक्ति ने भी उसका सहयोग किया।

बदरीनाथ धाम में दान और चढ़ावे की गणना के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इस वर्ष गठित टीम में आरोपी अधिकारी भी शामिल था। ऐसे में जांच का दायरा केवल दो जुलाई की घटना तक सीमित नहीं रखा गया है। जांच टीम पूर्व में हुई दान गणनाओं के दौरान की गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में उपलब्ध 40 दिन की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखी गई है। जांच टीम एक-एक फुटेज का बारीकी से परीक्षण कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं पहले भी चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी तो नहीं हुई और यदि हुई तो उसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

हर पहलू की होगी जांच

सीईओ बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि चढ़ावे (Chamoli) की गणना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की 40 दिन की फुटेज सुरक्षित रखी गई है। जांच के दौरान इन सभी फुटेज का परीक्षण किया जाएगा। यदि किसी अन्य दिन भी किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी अधिकारी को पहली बार मिली थी अहम जिम्मेदारी

मामले में आरोपी अधिकारी की नियुक्ति और जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चाएं (Chamoli) तेज हैं। वर्ष 2003 में उसे इंटरनेट कोऑर्डिनेटर के पद पर अस्थायी नियुक्ति मिली थी। वर्ष 2012 में शासन ने बीकेटीसी में 34 पदों को स्वीकृति दी, जिनमें यह पद भी शामिल था। वर्ष 2014 में बोर्ड बैठक के निर्णय के बाद उसे इसी पद पर स्थायी कर दिया गया। बाद में वर्ष 2017 में उसे बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2026 में पहली बार बदरीनाथ मंदिर में तैनाती दी गई, जहां उसे दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें थाली भेंट गणना यानी दान-चढ़ावे की गणना और प्रोटोकॉल नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी शामिल थी। वीआईपी दर्शन और प्रोटोकॉल व्यवस्था की जिम्मेदारी भी उसी के पास थी। बदरीनाथ में पहली तैनाती के दौरान ही वह चढ़ावे की रकम में हेराफेरी के आरोप लगे हैं।

दान की प्रत्येक वस्तु का रखा जाता है पूरा रिकॉर्ड

मंदिर में प्राप्त दान की गणना एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाती है। सबसे पहले सोना और चांदी अलग किए जाते हैं, इसके बाद नकदी की गणना होती है। यदि सोना-चांदी की मात्रा अधिक होती है तो उसकी जांच के लिए सोनार को बुलाया जाता है। नकदी को खजांची की मौजूदगी में बैंक कर्मियों को सौंपा जाता है और उसकी रसीद ली जाती है। सोना-चांदी को अलग पोटलियों में सुरक्षित रखा जाता है। प्रत्येक पोटली पर तारीख और उसके भीतर रखी सामग्री का पूरा विवरण दर्ज किया जाता है, जिससे रिकॉर्ड सुरक्षित बना रहे।

Shyama Prasad Mookerjee : ‘370 हटाना सच्ची श्रद्धांजलि’, श्यामा प्रसाद की जयंती पर पीएम ने किया याद

 

The post Chamoli : बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/chamoli-dispute-escalates-over-badrinath-temple-offerings-congress-mla-sits-on-a-fast-in-protest/feed/ 0 74010
Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसने पर बड़ा ACTION, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 2 सस्पेंड https://www.localcube.in/uttarakhand/delhi-dehradun-expressway-major-action-taken-after-road-subsidence-2-officials-including-the-project-manager-suspended/ https://www.localcube.in/uttarakhand/delhi-dehradun-expressway-major-action-taken-after-road-subsidence-2-officials-including-the-project-manager-suspended/#respond Fri, 03 Jul 2026 11:21:56 +0000 https://page3news.in/?p=73990 शामली : Delhi-Dehradun Expressway   दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. NHAI ने टीम लीडर और प्रोजेक्ट मैनेजर को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, सीपीसी कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है. Shri Amarnath Yatra 2026 : […]

The post Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसने पर बड़ा ACTION, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 2 सस्पेंड appeared first on Local cube.in.

]]>
शामली : Delhi-Dehradun Expressway   दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. NHAI ने टीम लीडर और प्रोजेक्ट मैनेजर को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, सीपीसी कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है.

Shri Amarnath Yatra 2026 : कड़ी सुरक्षा के बीच 4,800 श्रद्धालुओं का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

दरअसल, मामला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से जुड़ा है, जहां गुरुवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित खेड़ा मस्तान गांव के पास बारिश की वजह से सड़क बीच से धंस गई थी. इसके बाद वहां से गुजर रही एक यात्री की कार फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद पीड़ित ने गड्ढों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था और एक्स हैंडल के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों से भी शिकायत की थी.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया, जिसके बाद NHAI की टीम हरकत में आई और आनन-फानन में एक्सप्रेस-वे पर बने गड्ढों को भरवाया गया. वहीं, अब इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए टीम लीडर का काम संभाल रहे कुलदीप राजदान और ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेंद्र पाल सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही चैतन्या प्रोजेक्ट्स कंसल्टेंसी (CPC) प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. NHAI ने CPC कंपनी से तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है.

इधर NHAI ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे (Delhi-Dehradun Expressway) के प्रभावित हिस्से की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है, जिसके बाद अब वहां यातायात पूरी तरह सुचारू हो गया है. हालांकि, पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली के मरम्मत का काम अभी चल रहा है. फिलहाल वैकल्पिक तौर पर एक अस्थाई नाली बनाई गई है, ताकि वहां जल भराव की समस्या न हो.

इस मामले में NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने के मामले में कार्रवाई की गई है. टीम लीडर का काम संभाल रहे कुलदीप राजदान और ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेंद्र पाल सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, चैतन्या प्रोजेक्ट्स कंसल्टेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. जल्द और भी कार्रवाई की जाएगी.

Monsoon Fury : जम्मू-कश्मीर में फिर बादल फटे, बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद

The post Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसने पर बड़ा ACTION, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 2 सस्पेंड appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/delhi-dehradun-expressway-major-action-taken-after-road-subsidence-2-officials-including-the-project-manager-suspended/feed/ 0 73990
Pre-Monsoon Mock Drill : राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में मुख्यमंत्री ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां https://www.localcube.in/uttarakhand/pre-monsoon-mock-drill-chief-minister-reviews-disaster-management-preparedness-during-the-state-level-pre-monsoon-mock-drill/ https://www.localcube.in/uttarakhand/pre-monsoon-mock-drill-chief-minister-reviews-disaster-management-preparedness-during-the-state-level-pre-monsoon-mock-drill/#respond Thu, 02 Jul 2026 10:46:21 +0000 https://page3news.in/?p=73975 देहरादून : Pre-Monsoon Mock Drill  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा प्रबंधन केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा […]

The post Pre-Monsoon Mock Drill : राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में मुख्यमंत्री ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून : Pre-Monsoon Mock Drill  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा प्रबंधन केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, त्वरित निर्णय, बेहतर समन्वय तथा आधुनिक तकनीकों का समुचित उपयोग अत्यंत आवश्यक है।
Bengaluru Accident : बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के सात मजदूरों की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल (Pre-Monsoon Mock Drill) आपदा प्रबंधन तंत्र की क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संचार व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता तथा राहत एवं बचाव तंत्र की वास्तविक क्षमता का व्यापक परीक्षण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन को केवल राहत एवं बचाव तक सीमित न रखकर जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी तथा तकनीक आधारित प्रबंधन पर विशेष बल दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल आपदा के बाद राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि आपदा जोखिम को न्यूनतम करना, जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उत्तराखण्ड को देश का सबसे सक्षम, तकनीक-सक्षम एवं जनभागीदारी आधारित आपदा प्रबंधन मॉडल बनाना है। उन्होंने सभी से पूर्व तैयारी, आधुनिक तकनीक, प्रभावी समन्वय एवं जनभागीदारी के बल पर उत्तराखण्ड को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन योजना  तथा राज्य के सभी 13 जनपदों की जिला आपदा प्रबंधन योजनाओं  का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अग्निशमन विभाग द्वारा लगाए गए आधुनिक राहत एवं बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्हें उपकरणों के संचालन, उपयोगिता एवं आपदा के दौरान उनकी भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में विशेष रूप से एनडीआरएफ द्वारा सीबीआरएनई (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल, परमाणु एवं विस्फोटक) आपदाओं में उपयोग किए जाने वाले अत्याधुनिक उपकरण आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अतिरिक्त डीप डाइविंग सेट, नाइट विजन कैमरा, थर्मल इमेजिंग कैमरा, विभिन्न प्रकार के हाइड्रोलिक कटर, अंडरवाटर कम्युनिकेशन सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन तथा सोनार सिस्टम सहित अनेक आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक,आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष  श्री विनय रुहेला, लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि) रघुवीर सिंह भण्डारी, सचिव श्री विनोद सुमन, गढ़वाल मंडल आयुक्त श्री आनंद स्वरूप, आईजी अग्निशमन श्रीमती विम्मी सचदेव,अपर सचिव श्री प्रकाश चंद्र, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दिनेश कुमार पुनेठा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

The post Pre-Monsoon Mock Drill : राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में मुख्यमंत्री ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/pre-monsoon-mock-drill-chief-minister-reviews-disaster-management-preparedness-during-the-state-level-pre-monsoon-mock-drill/feed/ 0 73975
Rudrapur Petrol Adulteration : रुद्रपुर में पेट्रोल भरवाते ही अचानक बंद हुए दर्जनों वाहन, उपभोक्ताओं का हंगामा https://www.localcube.in/uttarakhand/petrol-adulteration-in-rudrapur-vehicles-suddenly-stalled-right-after-refueling-in-rudrapur-festive-market-affected/ https://www.localcube.in/uttarakhand/petrol-adulteration-in-rudrapur-vehicles-suddenly-stalled-right-after-refueling-in-rudrapur-festive-market-affected/#respond Wed, 01 Jul 2026 06:36:35 +0000 https://page3news.in/?p=73958 रुद्रपुर: Rudrapur Petrol Adulteration  उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर में एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल भरवाने के बाद दर्जनों वाहन कुछ ही दूरी पर जाकर अचानक बंद हो गए. नाराज उपभोक्ताओं ने पेट्रोल में मिलावट और अत्यधिक इथेनॉल होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. […]

The post Rudrapur Petrol Adulteration : रुद्रपुर में पेट्रोल भरवाते ही अचानक बंद हुए दर्जनों वाहन, उपभोक्ताओं का हंगामा appeared first on Local cube.in.

]]>
रुद्रपुर: Rudrapur Petrol Adulteration  उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर में एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल भरवाने के बाद दर्जनों वाहन कुछ ही दूरी पर जाकर अचानक बंद हो गए. नाराज उपभोक्ताओं ने पेट्रोल में मिलावट और अत्यधिक इथेनॉल होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.

Uttarakhand Minority Education Act : उत्तराखंड में आज से अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम लागू, मदरसा बोर्ड खत्म

पेट्रोल भरवाने के बाद गाड़ियों का चलना हुआ बंद

मौके पर कुछ बाइकों से निकाले गए पेट्रोल का रंग अलग-अलग दिखाई देने का दावा किया गया. बढ़ते विवाद के बीच पेट्रोल पंप प्रबंधन ने प्रभावित उपभोक्ताओं को निकाले गए पेट्रोल की राशि वापस कर दी. इस पूरे मामले ने ईंधन की गुणवत्ता और उसकी जांच व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वाहन चालकों ने लगाया पेट्रोल में मिलावट का आरोप

उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. पेट्रोल भरवाने के बाद दर्जनों वाहन कुछ ही दूरी पर जाकर अचानक बंद हो गए. इससे नाराज वाहन चालक बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल में अत्यधिक इथेनॉल या किसी अन्य तरल की मिलावट की गई है, जिसके कारण उनके वाहन खराब हो गए.

पेट्रोल पंप पर किया विरोध प्रदर्शन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई वाहन चालक पेट्रोल भरवाकर पेट्रोल पंप से निकले ही थे कि उनकी गाड़ियां रास्ते में बंद होने लगीं. एक-दो नहीं बल्कि लगातार कई वाहनों में एक जैसी समस्या आने से लोगों को संदेह हुआ कि दिक्कत पेट्रोल की गुणवत्ता में है. इसके बाद प्रभावित वाहन चालक वापस पेट्रोल पंप पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

पेट्रोल पंप प्रबंधन ने नहीं माना मिलावट है

विरोध बढ़ने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से बातचीत की. इस दौरान कर्मचारियों की ओर से बताया गया कि पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा अधिक होने के कारण कुछ वाहनों में दिक्कत आ सकती है. हालांकि उन्होंने मिलावट की बात स्वीकार नहीं की, लेकिन प्रभावित उपभोक्ताओं की बाइकों से निकाले गए पेट्रोल की पूरी राशि वापस कर दी. इसके बाद कुछ देर में मामला शांत हुआ.

State Road Network : राज्य के सड़क नेटवर्क के विकास पर महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

The post Rudrapur Petrol Adulteration : रुद्रपुर में पेट्रोल भरवाते ही अचानक बंद हुए दर्जनों वाहन, उपभोक्ताओं का हंगामा appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/petrol-adulteration-in-rudrapur-vehicles-suddenly-stalled-right-after-refueling-in-rudrapur-festive-market-affected/feed/ 0 73958
Uttarakhand Minority Education Act : उत्तराखंड में आज से अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम लागू, मदरसा बोर्ड खत्म https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarakhand-minority-education-act-minority-education-act-implemented-in-uttarakhand-from-today-madarsa-board-abolished/ https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarakhand-minority-education-act-minority-education-act-implemented-in-uttarakhand-from-today-madarsa-board-abolished/#respond Wed, 01 Jul 2026 06:08:41 +0000 https://page3news.in/?p=73955 देहरादून: Uttarakhand Minority Education Act  उत्तराखंड राज्य में मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम एवं गैर-सरकारी अरबी-फारसी मदरसा मान्यता नियम 30 जून को समाप्त हो गया है. इसके साथ ही एक जुलाई यानी आज से प्रदेश में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम प्रभावी हो गया है. ऐसे में अब वही मदरसे संचालित हो पाएंगे, जिन्होंने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा […]

The post Uttarakhand Minority Education Act : उत्तराखंड में आज से अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम लागू, मदरसा बोर्ड खत्म appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून: Uttarakhand Minority Education Act  उत्तराखंड राज्य में मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम एवं गैर-सरकारी अरबी-फारसी मदरसा मान्यता नियम 30 जून को समाप्त हो गया है. इसके साथ ही एक जुलाई यानी आज से प्रदेश में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम प्रभावी हो गया है. ऐसे में अब वही मदरसे संचालित हो पाएंगे, जिन्होंने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त की हो. वहीं आज से अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम लागू होने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थान मान्यता प्रमाण पत्र वितरित करेंगे. इसको लेकर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवा सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

State Road Network : राज्य के सड़क नेटवर्क के विकास पर महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

उत्तराखंड में आज से अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम लागू

उत्तराखंड राज्य में अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम लागू होने के बाद अब मदरसों में नई शिक्षा व्यवस्था के तहत दोहरी पाली में पढ़ाई होगी. सुबह की पाली में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर जैसे आधुनिक विषय अनिवार्य रूप से बच्चों को पढ़ाए जाएंगे. इसके बाद शाम की पाली में धार्मिक शिक्षा के साथ संविधान, मानवाधिकार, राष्ट्रीय एकता और नैतिक मूल्यों का भी पाठ बच्चों को पढ़ाया जाएगा.

मदरसों के विद्यार्थियों को राज्य शिक्षा बोर्ड का प्रमाण पत्र मिलेगा

अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम की नई व्यवस्था के तहत शिक्षा विभाग के मानकों पर खरा उतरने वाले मदरसों के विद्यार्थियों को राज्य शिक्षा बोर्ड का प्रमाणपत्र भी मिलेगा. प्रदेश में करीब 452 मदरसे संचालित हो रहे हैं. इनमें से करीब 400 मदरसे पहली से आठवीं कक्षा तक और 55 मदरसे नौवीं से 12वीं कक्षा तक संचालित हो रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार, राज्य में ऐसी शिक्षा व्यवस्था के लिए काम कर रही है जो आधुनिक, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण, जवाबदेह होने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर आधारित हो. ऐसे में इस नई व्यवस्था से सभी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के लिए समान और पारदर्शी मान्यता प्रणाली सुनिश्चित करेगी.
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड-

सीएम ने बताया सरकार का संकल्प

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का संकल्प साफ है कि प्रदेश का नौनिहाल आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कौशल और भारतीय जीवन मूल्यों से सशक्त होकर विकसित उत्तराखंड एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए. इसी लक्ष्य के साथ हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

Rajya Sabha : राज्यसभा में बढ़ी NDA की ताकत, 141 सदस्यों के साथ बहुमत के करीब

The post Uttarakhand Minority Education Act : उत्तराखंड में आज से अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम लागू, मदरसा बोर्ड खत्म appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarakhand-minority-education-act-minority-education-act-implemented-in-uttarakhand-from-today-madarsa-board-abolished/feed/ 0 73955