Uttar Pradesh Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/uttar-pradesh/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Thu, 14 May 2026 05:37:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Uttar Pradesh Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/uttar-pradesh/ 32 32 236804266 UP Thunderstorm Alert : यूपी में आंधी-तूफान से 96 की मौत, भदोही में 18 और प्रयागराज में 17 लोगों की गई जान https://www.localcube.in/uttar-pradesh/up-thunderstorm-alert-96-people-died-in-uttar-pradesh-due-to-storm-18-in-bhadohi-and-17-in-prayagraj/ https://www.localcube.in/uttar-pradesh/up-thunderstorm-alert-96-people-died-in-uttar-pradesh-due-to-storm-18-in-bhadohi-and-17-in-prayagraj/#respond Thu, 14 May 2026 05:37:11 +0000 https://page3news.in/?p=73502 UP Thunderstorm Alert :  उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-पानी की चपेट में आने से अलग-अलग जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई, […]

The post UP Thunderstorm Alert : यूपी में आंधी-तूफान से 96 की मौत, भदोही में 18 और प्रयागराज में 17 लोगों की गई जान appeared first on Local cube.in.

]]>
UP Thunderstorm Alert :  उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-पानी की चपेट में आने से अलग-अलग जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। सबसे ज्यादा वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में लोगों की मौत हुई है।

India Sugar Export Ban : भारत ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई, फैसला सितंबर तक रहेगा प्रभावी

ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए, वहीं, फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश और धूल भरी आंधी के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। मरने वालों में भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, प्रयागराज में 17, प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4, फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कानपुर देहात, हरदोई और संभल में दो-दो, कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुरखीरी में एक-एक लोग शामिल हैं।

सीएम ने 24 घंटे में पीड़ितों को मुआवजा देने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। सीएम ने मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा रहा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म

प्रदेश में एक ओर जहां आंधी बारिश से नुकसान के अलावा गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं बुंदेलखंड समेत दक्षिणी जिलों में तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। बांदा 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा झांसी में 44.5, प्रयागराज में 43.5, हमीरपुर में 43.2 और उरई में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी

DHAMI CABINET MEETING : धामी मंत्रिमंडल की बैठक खत्म, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये डिटेल

The post UP Thunderstorm Alert : यूपी में आंधी-तूफान से 96 की मौत, भदोही में 18 और प्रयागराज में 17 लोगों की गई जान appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttar-pradesh/up-thunderstorm-alert-96-people-died-in-uttar-pradesh-due-to-storm-18-in-bhadohi-and-17-in-prayagraj/feed/ 0 73502
UP Board Result 2026 : रिजल्ट कब आएगा? (Expected Date) https://www.localcube.in/uttar-pradesh/up-board-result-2026-when-will-the-result-be-declared-expected-date/ https://www.localcube.in/uttar-pradesh/up-board-result-2026-when-will-the-result-be-declared-expected-date/#respond Mon, 20 Apr 2026 11:29:53 +0000 https://page3news.in/?p=73254 2026 का यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल 2026 में आने की पूरी संभावना है ताज़ा अपडेट के अनुसार: रिजल्ट 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच जारी हो सकता है कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 25 अप्रैल के बाद भी आ सकता है अभी तक official date घोषित नहीं हुई है, लेकिन रिजल्ट बहुत जल्द आने […]

The post UP Board Result 2026 : रिजल्ट कब आएगा? (Expected Date) appeared first on Local cube.in.

]]>
2026 का यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल 2026 में आने की पूरी संभावना है
ताज़ा अपडेट के अनुसार:

रिजल्ट 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच जारी हो सकता है
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 25 अप्रैल के बाद भी आ सकता है
अभी तक official date घोषित नहीं हुई है, लेकिन रिजल्ट बहुत जल्द आने वाला है।

परीक्षा कब हुई थी?

परीक्षा: 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक हुई
लगभग 50+ लाख छात्र शामिल हुए

रिजल्ट कहाँ चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद आप यहाँ चेक कर सकते हैं:

1. Official वेबसाइट

#upmsp.edu.in
#upresults.nic.in

2. अन्य तरीके

DigiLocker
UMANG App
SMS

UP Board Result 2026 कैसे देखें? (Step-by-step)

1. वेबसाइट खोलें (upresults.nic.in)
2.“UP Board 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
3. अपना Roll Number डालें
4.Submit करें
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

पास होने के नियम (Passing Marks)

हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी
कुल मिलाकर भी 33% होना चाहिए

मार्कशीट कैसे मिलेगी?

Online: Provisional marksheet डाउनलोड करें
Original: कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से मिलेगी

अगर वेबसाइट नहीं खुले तो क्या करें?

रिजल्ट के दिन साइट स्लो हो सकती है, तब:

DigiLocker से देखें
UMANG App इस्तेमाल करें
SMS से भी चेक कर सकते हैं

महत्वपूर्ण बातें

रिजल्ट आने के बाद:
Rechecking / Scrutiny का option मिलेगा
Compartment exam (fail होने पर) जुलाई–अगस्त 2026 में हो सकता है

The post UP Board Result 2026 : रिजल्ट कब आएगा? (Expected Date) appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttar-pradesh/up-board-result-2026-when-will-the-result-be-declared-expected-date/feed/ 0 73254
UPPRPB : उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती और प्रमोशन से जुड़ा सरकारी बोर्ड https://www.localcube.in/uttar-pradesh/upprpb-government-board-related-to-recruitment-and-promotion-in-uttar-pradesh-police/ https://www.localcube.in/uttar-pradesh/upprpb-government-board-related-to-recruitment-and-promotion-in-uttar-pradesh-police/#respond Sat, 18 Apr 2026 15:12:14 +0000 https://page3news.in/?p=73226 UPPRPB क्या है? UPPRPB (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती (Constable, SI, ASI आदि) और प्रमोशन से जुड़ा सरकारी बोर्ड है। लेटेस्ट अपडेट (2026) 1. UP Home Guard भर्ती 2026 आज (18 अप्रैल 2026) Exam City Slip जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब अपना एग्जाम शहर (district) देख […]

The post UPPRPB : उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती और प्रमोशन से जुड़ा सरकारी बोर्ड appeared first on Local cube.in.

]]>
UPPRPB क्या है?

UPPRPB (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती (Constable, SI, ASI आदि) और प्रमोशन से जुड़ा सरकारी बोर्ड है।

लेटेस्ट अपडेट (2026)

1. UP Home Guard भर्ती 2026

आज (18 अप्रैल 2026) Exam City Slip जारी कर दी गई है।
उम्मीदवार अब अपना एग्जाम शहर (district) देख सकते हैं।
Admit Card जल्द जारी होने वाला है।

2.  constable भर्ती 2026 (सबसे बड़ी भर्ती)

कुल 32,679 पद निकाले गए हैं।
आवेदन तिथि: 31 Dec 2025 – 30 Jan 2026
योग्यता: 12वीं पास
परीक्षा तिथि: 8, 9, 10 जून 2026

यह 2026 की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती मानी जा रही है।

3. Uttar Pradesh Police SI / ASI भर्ती 2026

लगभग 537 पद (SI + ASI) के लिए भर्ती निकली थी।
योग्यता: ग्रेजुएशन + टाइपिंग (कुछ पदों के लिए)

4. Sub-Inspector बड़ी भर्ती

लगभग- 4,500+ SI पद के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
परीक्षा- मार्च 2026, में आयोजित की जा रही है।

5. फर्जी नोटिस से सावधान

UPPRPB ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर फर्जी भर्ती नोटिस फैल रहे हैं।
केवल official website (uppbpb.gov.in) पर ही भरोसा करें।

6. पुराने रिजल्ट अपडेट

Computer Operator (930 पद) का final result जारी हो चुका है।

आने वाले महत्वपूर्ण चरण

Home Guard: Admit card → Exam (अप्रैल 2026 अंत)
Constable: Written exam → PET/PST → DV
SI: Written exam → Physical → Final selection

अभी UPPRPB में सबसे ज़्यादा फोकस:

Home Guard exam (चल रहा है)
Constable exam (June 2026)
SI भर्ती (ongoing)

The post UPPRPB : उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती और प्रमोशन से जुड़ा सरकारी बोर्ड appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttar-pradesh/upprpb-government-board-related-to-recruitment-and-promotion-in-uttar-pradesh-police/feed/ 0 73226
Bareilly Violence : जुमा की नमाज से पहले बरेली में हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल, ड्रोन से निगरानी https://www.localcube.in/uttar-pradesh/bareilly-violence-security-forces-on-high-alert-in-bareilly-ahead-of-friday-prayers/ https://www.localcube.in/uttar-pradesh/bareilly-violence-security-forces-on-high-alert-in-bareilly-ahead-of-friday-prayers/#respond Fri, 03 Oct 2025 07:21:13 +0000 https://uknews.co.in/?p=84045 बरेली: Bareilly Violence एक सप्ताह पहले उपद्रव की गिरफ्त में आए बरेली में शुक्रवार (जुमा) की नमाज से पहले शहर में आठ हजार पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। शहर को पांच सेक्टर में बांटकर एक-एक एएसपी को प्रभारी बनाया गया है। 13 सीओ, 700 दारोगा, 2500 सिपाही समेत दूसरे जिलों से आई फोर्स को चौराहों, […]

The post Bareilly Violence : जुमा की नमाज से पहले बरेली में हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल, ड्रोन से निगरानी appeared first on Local cube.in.

]]>
बरेली: Bareilly Violence एक सप्ताह पहले उपद्रव की गिरफ्त में आए बरेली में शुक्रवार (जुमा) की नमाज से पहले शहर में आठ हजार पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। शहर को पांच सेक्टर में बांटकर एक-एक एएसपी को प्रभारी बनाया गया है। 13 सीओ, 700 दारोगा, 2500 सिपाही समेत दूसरे जिलों से आई फोर्स को चौराहों, मस्जिदों के आसपास तैनात किया गया है।

Rajeev Pratap : पत्रकार राजीव प्रताप मौत मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने पेश की टाइमलाइन

सतर्कता की दृष्टि से गुरुवार दोपहर तीन बजे से शनिवार दोपहर तीन बजे तक (48 घंटे) इंटरनेट बंद कर दिया गया। इसके पीछे अधिकारियों ने तर्क दिया कि इंटरनेट मीडिया, वाट्सएप ग्रुप्स आदि के जरिये अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने वाले संदेश भेज सकते हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे से ही संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है।

इस बीच मंगलवार को दरगाह आला हजरत की ओर से बयान जारी हुआ कि एकपक्षीय कार्रवाई न की जाए। चेतावनी भी दी गई कि निर्दोषों पर कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच फिर से शुक्रवार आया तो नये सिरे से सुरक्षा प्लान बनाया गया। अधिकारियों के अनुसार, निषेधाज्ञा लागू होने के कारण भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं है। यदि किसी ने ऐसा किया तो सख्त कार्रवाई होगी। गुरुवार शाम से ही सभी संवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स तैनात कर दी गई। आठ ड्रोन टीम, 15 क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस टीमें लगा दी गईं। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत लगे पांच हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही।

कानपुर के ‘आइ लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर विवाद की आड़ में 26 सितंबर को जुमा के नमाज के बाद उपद्रव हुआ था। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष के आह्वान पर आई भीड़ ने हत्या के इरादे से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की, पेट्रोल बम फेंके थे। इसमें 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उस दिन लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका था। इसके बाद तौकीर, उसके करीबी नफीस, नदीम समेत 86 उपद्रवियों को जेल भेजा गया। सभी पर पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने, पुलिस से लूट आदि धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। उपद्रवियों के अवैध भवनों की सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी होने लगी।

कुछ इमाम राजनीति का हिस्सा बन रहे, प्रदर्शन में न जाएं

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने गुरुवार को बयान जारी किया कि जुमा की नमाज के बाद मुसलमान अपने घरों में लौट जाएं। यदि कोई व्यक्ति धरना-प्रदर्शन के लिए बुलाए तो कतई न जाएं। कुछ मस्जिदों के इमाम राजनीति का हिस्सा बन जाते हैं, ऐसे लोगों से वास्ता खत्म कर लें।

Sonam Wangchuk : सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

The post Bareilly Violence : जुमा की नमाज से पहले बरेली में हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल, ड्रोन से निगरानी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttar-pradesh/bareilly-violence-security-forces-on-high-alert-in-bareilly-ahead-of-friday-prayers/feed/ 0 84045
Bareilly Violence : जुमा की नमाज से पहले बरेली में हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल https://www.localcube.in/uttar-pradesh/bareilly-violence-security-forces-on-high-alert-in-bareilly-ahead-of-friday-prayers-2/ https://www.localcube.in/uttar-pradesh/bareilly-violence-security-forces-on-high-alert-in-bareilly-ahead-of-friday-prayers-2/#respond Fri, 03 Oct 2025 07:08:59 +0000 https://page3news.in/?p=71097 बरेली: Bareilly Violence  एक सप्ताह पहले उपद्रव की गिरफ्त में आए बरेली में शुक्रवार (जुमा) की नमाज से पहले शहर में आठ हजार पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। शहर को पांच सेक्टर में बांटकर एक-एक एएसपी को प्रभारी बनाया गया है। 13 सीओ, 700 दारोगा, 2500 सिपाही समेत दूसरे जिलों से आई फोर्स को चौराहों, […]

The post Bareilly Violence : जुमा की नमाज से पहले बरेली में हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल appeared first on Local cube.in.

]]>
बरेली: Bareilly Violence  एक सप्ताह पहले उपद्रव की गिरफ्त में आए बरेली में शुक्रवार (जुमा) की नमाज से पहले शहर में आठ हजार पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। शहर को पांच सेक्टर में बांटकर एक-एक एएसपी को प्रभारी बनाया गया है। 13 सीओ, 700 दारोगा, 2500 सिपाही समेत दूसरे जिलों से आई फोर्स को चौराहों, मस्जिदों के आसपास तैनात किया गया है।

Journalist Rajeev Pratap Case : में बड़ा खुलासा, पुलिस ने पेश की टाइमलाइन

सतर्कता की दृष्टि से गुरुवार दोपहर तीन बजे से शनिवार दोपहर तीन बजे तक (48 घंटे) इंटरनेट बंद कर दिया गया। इसके पीछे अधिकारियों ने तर्क दिया कि इंटरनेट मीडिया, वाट्सएप ग्रुप्स आदि के जरिये अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने वाले संदेश भेज सकते हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे से ही संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है।

इस बीच मंगलवार को दरगाह आला हजरत की ओर से बयान जारी हुआ कि एकपक्षीय कार्रवाई न की जाए। चेतावनी भी दी गई कि निर्दोषों पर कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच फिर से शुक्रवार आया तो नये सिरे से सुरक्षा प्लान बनाया गया। अधिकारियों के अनुसार, निषेधाज्ञा लागू होने के कारण भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं है। यदि किसी ने ऐसा किया तो सख्त कार्रवाई होगी। गुरुवार शाम से ही सभी संवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स तैनात कर दी गई। आठ ड्रोन टीम, 15 क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस टीमें लगा दी गईं। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत लगे पांच हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही।

कानपुर के ‘आइ लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर विवाद की आड़ में 26 सितंबर को जुमा के नमाज के बाद उपद्रव हुआ था। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष के आह्वान पर आई भीड़ ने हत्या के इरादे से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की, पेट्रोल बम फेंके थे। इसमें 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उस दिन लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका था। इसके बाद तौकीर, उसके करीबी नफीस, नदीम समेत 86 उपद्रवियों को जेल भेजा गया। सभी पर पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने, पुलिस से लूट आदि धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। उपद्रवियों के अवैध भवनों की सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी होने लगी।

कुछ इमाम राजनीति का हिस्सा बन रहे, प्रदर्शन में न जाएं

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने गुरुवार को बयान जारी किया कि जुमा की नमाज के बाद मुसलमान अपने घरों में लौट जाएं। यदि कोई व्यक्ति धरना-प्रदर्शन के लिए बुलाए तो कतई न जाएं। कुछ मस्जिदों के इमाम राजनीति का हिस्सा बन जाते हैं, ऐसे लोगों से वास्ता खत्म कर लें।

Sonam Wangchuk : सोनम वांगचुक की पत्नी ने SC का दरवाजा खटखटाया

The post Bareilly Violence : जुमा की नमाज से पहले बरेली में हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttar-pradesh/bareilly-violence-security-forces-on-high-alert-in-bareilly-ahead-of-friday-prayers-2/feed/ 0 71097