Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडहरकी पैड़ी के चैंजिंग रुम्स में दरवाजों की कमी, श्रद्धालुओं को हो...

हरकी पैड़ी के चैंजिंग रुम्स में दरवाजों की कमी, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

 dipr

हरकी पैड़ी हरिद्वार का हृदय स्थल है और वैश्विक तीर्थ होने के कारण देश-विदेश से यहां श्रृद्धालु पहुंचते हैं। विभिन्न अनुदानों, सरकारी मदों और दानदाताओं से यहां की व्यवस्थाओं के लिए धन मिलता रहता है लेकिन हालात ये हैं कि यहां महिलाओं के लिए बनाए गए वस्त्र बदलने के चैंजिंग रुम्स से दरवाजे गायब हैं।

कुछ चैंजिंग रुम्स में श्रृद्धालुओं ने ही बोरियां, पन्नियां लटकाकर वस्त्र बदलने की व्यवस्था कर रखी है।इन हालात में श्रृद्धालुओं को परेशानी तो होती ही है साथ ही व्यवस्था को लेकर भी अच्छा संदेश नहीं जाता हालांकि हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम का कहना है कि मालवीय द्वीप पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा चैंजिंग रुम्स बनाए गए हैं।

प्रशासन और संस्थाओं से समन्वय बनाकर टूटे व दरवाजे रहित चैंजिंग रुम हटाकर उनके स्थान पर नये चैंजिंग रुम्स लगवा दिए जाएंगे।

 

Reported By: Ramesh khanna

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments