Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडनये परिसीमन मे पंचायतों मे बढ़ा है प्रतिनिधित्व, सीटों मे हुई वृद्धि:...

नये परिसीमन मे पंचायतों मे बढ़ा है प्रतिनिधित्व, सीटों मे हुई वृद्धि: चौहान

 dipr

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि नये परिसीमन मे पंचायतों को अधिक परिसीमन देने के लिए सरकार ने गंभीरता से कार्य किया है और नतीजा यह है कि पंचायतों मे ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों मे सीटें बढ़ी हैं।

चौहान ने नेता प्रतिपक्ष के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने भ्रामक आंकड़े जारी किये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों की ग्राम पंचायत मे पूर्व मे 7795 सीटें थी जिसमे 50 सीटें बढ़ गयी और यह अब 7817 हो गयी। ग्राम पंचायत मे पहले 59203 वार्ड थे जो कि अब बढ़कर 59307 हो गए। क्षेत्र पंचायत मे पूर्व की तुलना मे 32305 मे 12 वार्ड बढ़कर 3195 हो गए। वहीं जिप की पूर्व मे निर्धारित 400 सीट थी जिनमे नए परिसीमन में तीन सीट बड़ी और एक सीट कम हुई है जो अब 402 हो गए।

चौहान ने कांग्रेस के आरोप को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि नये परिसीमन मे सीटें घटने के बजाय बढ़ी है और इससे प्रतिनिधित्व भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत राज की मूल अवधारणा गाँव का विकास है और सरकार इसे लेकर प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार मे ग्राम विकास की दिशा मे कई पहल की गयी है और गाँव कैसे समृद्ध हों इसे लेकर कई योजनाएं चल रही है। ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ करने के लिए समय समय पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक होती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा काल मे पंचायतें मजबूत होकर उभरी है।

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments