Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडरघुनाथ सिंह नेगी ने विद्युत विभाग के दोहरे मापदंड पर उठाए सवाल

रघुनाथ सिंह नेगी ने विद्युत विभाग के दोहरे मापदंड पर उठाए सवाल

 dipr

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आजकल विद्युत विभाग द्वारा 2-4 हजार रुपए के बकाया विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं तथा वहीं दूसरी ओर सरकारी महकमों, बड़े-बड़े उद्योगपतियों/ बड़े-बड़े व्यवसायियों, जिन पर लाखों रुपए बकाया चल रहा है, उन पर विभाग हाथ डालने से कतरा रहा है | प्रदेश में यह दोहरा मापदंड निश्चित तौर पर यह दर्शा रहा है कि चाबुक सिर्फ गरीबों पर ही चलेगा !

गरीब उपभोक्ता का दोष सिर्फ इतना है कि वो एक- आध बकाया बिल का भुगतान किसी कारणवश/ मजबूरी के चलते नहीं कर पाया | नेगी ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि सरकार लाइन लॉस कम करने में अपनी नाकामी का ठीकरा उपभोक्ताओं के सर पर फोड़ रही है, जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता | मोर्चा सरकार से मांग करता है कि भेदभाव/ दोहरा मापदंड अपनाना बंद करे |

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments