Friday, October 16, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वार बायपास रोड पर कूड़े के ढेर से जनता परेशान

हरिद्वार बायपास रोड पर कूड़े के ढेर से जनता परेशान

 dipr
 dipr

हरिद्वार बायपास रोड पर कूड़े के ढेर से जनता को लंबे समय से परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। जनता की समस्या को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज वहां जाकर स्तिथि का जायजा लिया। उन्होंने बताया धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र का कारगी, भ्रमणवाला,बंजारावाला इन सभी जगहों पर आम जनता कूदे के कारण लंबे समय से परेशान है। नेशनल हाईवे के हरिद्वार बाईपास के बीचोबीच कूड़े का पहाड़ बन गया है जिसके कारण ट्रैफिक अवरुद्ध हो रहा है। सैकड़ों टन कूड़ा वहां हुआ है।

कूड़े की दुर्गंध 1 किलोमीटर तक फैली हुई है। आम जनता ने क्षेत्रीय विधायक, संसद, मेयर, स्थानीय प्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं निकल पाया। सम्राट सिटी के नाम पर जो भ्रष्टाचार हुआ है इसकी पोल खुल गई है। जल्दी ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है कांग्रेस लोगो के साथ मिलकर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 

 

सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस

 

Reported By: Arun Sharma

सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments