Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडपीएम मोदी के शीतकालीन यात्रा संदेश पर विपक्ष का कटाक्ष

पीएम मोदी के शीतकालीन यात्रा संदेश पर विपक्ष का कटाक्ष

 dipr

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीतकालीन यात्रा का संदेश देने 27 फरवरी को उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखबा आएंगे। मुखबा गंगोत्री धाम का शीतकालीन स्थल है। सरकार ने पीएम के दौरे को लेकर तैयारी तेज कर दी है। पीएम के दौरे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने पीएम से शीतकालीन यात्रा पर आने का अनुरोध किया था। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पीएम के आने से शीतकालीन यात्रा को और बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने कहा शीतकालीन यात्रा आने वाले समय में उत्तराखंड की आर्थिकी के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा बंद होने के बाद जिन कारोबारी के कारोबार में गिरावट आती थी शीतकालीन यात्रा के माध्यम से उन्हें भी पूरे साल रोजगार प्राप्त होगा। सीएम ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री उत्तराखंड आते हैं तो उसे अवश्य ही उत्तराखंड को लाभ मिलता है।

पुष्कर सिंह धामी, सीएम उत्तराखंड

वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री के आगमन पर विपक्ष ने भी कटाक्ष करते हुए निशाना साधा है। कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि पहले कहा गया कि PM मोदी 5 फरवरी को शीतकालीन यात्रा के लिए आएंगे,अब कहा जा रहा है कि 27 फरवरी को आएंगे।
बहुत देर कर दी हुजूर आते आते अब तो शीतकालीन यात्रा अपनी समाप्ति की ओर है और ग्रीष्मकालीन यात्रा में कपाट खोलने की तारीख को की घोषणा को चुकी है ऐसे में प्रधानमंत्री के दौरे में देरी के लिए सरकार और शासन का सुस्त रवैया जिम्मेदार है

गरिमा दसौनी, कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता 

 

Reported By: Tilak Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments