Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडप्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे आधा दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे आधा दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक

 dipr

राज्य सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधा दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। इस क्रम में, चार विशेषज्ञ चिकित्सकों को हल्द्वानी और दो को पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में तैनात किया जाएगा।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रयासों के तहत, राज्य सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत फैकल्टी की तैनाती का लक्ष्य रखा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण मिल सके और अस्पतालों में मरीजों को उच्च स्तर का उपचार उपलब्ध हो। चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की गई है, और यह नियुक्ति तीन वर्षों के लिए या नियमित नियुक्ति तक होगी।

नियुक्त चिकित्सकों में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में साइक्रेट्री विभाग में डॉ. निकिता देउपा, जनरल मेडिसिन विभाग में डॉ. रवि सिंह, डॉ. सुधीर कुमार वर्मा, पीडियाट्रिक्स विभाग में डॉ. सतेन्द्र गुप्ता, और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में अस्थि रोग विभाग में डॉ. योगेश कुमार तथा दन्त रोग विभाग में डॉ. समीर पाण्डे को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया है।

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस पहल से दोनों मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments