Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में मंशा देवी रोपवे पर आपदा प्रबंधन माकड्रिल, सुरक्षा तैयारियों की...

हरिद्वार में मंशा देवी रोपवे पर आपदा प्रबंधन माकड्रिल, सुरक्षा तैयारियों की जांच

 dipr

आज भरी भीड़ के बीच आपदा प्रबंधन विभाग ने मेले के दौरान मंशा देवी मंदिर रोपवे पर होने वाली किसी दुर्घटना में विभिन्न विभागों के रेस्पॉन्स टाइम और तैयारियों को परखा।
मंशा देवी रोपवे पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग के साथ एसडीआरएफ एनडीआरएफ सेना पुलिस रोपवे व स्वास्थ्य विभाग आदि की संयुक्त माकड्रिल की गई। जिसमें अचानक रुक गई ट्राली से श्रद्धालुओं को बचाने के अभियान का पूर्वाभ्यास किया गया। माकड्रिल में ज्यादातर विभाग अपने रेस्पॉन्स टाईम में खरे पाए गए।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि हरिद्वार वैश्विक तीर्थ है और यहां पर वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। इसलिए किसी भी दुर्घटना की स्थिति में राहत एवं बचाव अभियान की कुशलता परखने के लिए समय-समय पर माकड्रिल की जाती है।

आज की माकड्रिल में सभी विभाग मुस्तैद मिले।उधर ऊषाब्रेको हैड ने बताया कि कंपनी जीरो एक्सीडेंट के मानक पर काम करती है।इसके लिए वर्ष में दो बार रोपवे को बंद रखकर सेफ्टी आडिट किया जाता है साथ ही माकड्रिल से भी सुरक्षा तैयारियों को परखा जाता है। जिसमें कंपनी का परफॉर्मेंस हमेशा उत्कृष्ट रहा है।

 

Reported By: Ramesh Khanna

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments