Sunday, October 11, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद

उत्तराखंड में बारिश-ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद

 dipr

उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश ने जमकर कहर बरपा है। गुरूवार को प्रदेश भर में जमकर बारिश हुई। जिससे एक तरफ गर्मी से राहत मिली, तो वहीं दूसरी तरफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ों में ओलावृष्टि से जगह जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही है। देर शाम रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर और चमोली में भारी बारिश हुई।

वहीं ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। भारी बारिश और ओलावृष्टि से जगह-जगह खेतों में पानी भरने से गेहूं, आलू के साथ सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। केदारनाथ में जमकर बारिश हुई। चोराबाड़ी सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। बीते तीन दिनों से दोपहर बाद धाम में बारिश हो रही है। बिक्रम सिंह, निदेशक मौसम विभाग, उत्तराखंड 9 से 12 तक मौसम को लेकर पहले ही पूर्वाअनुमान जता दिया गया था।

12 के बाद कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। 13 अप्रैल से मौसम साफ होना शुरू हो जायेगा। उसके बाद 17 अप्रैल से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ ओले पड़ने की संभावनाएं हैं। जनता से आग्रह है कि ऐसे समय में यात्रा न करें।

देहरादून, हरिद्वार व उधमसिंहनगर मैदानी जनपदों में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आरेंज अर्लट रखा हुआ है।

 

बिक्रम सिंह, निदेशक मौसम विभाग

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments