Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग बैशाखी मेला-2025 को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग बैशाखी मेला-2025 को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

 dipr

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्णप्रयाग में आयोजित बैशाखी धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एवं विकास मेला-2025 को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास हेतु कई घोषणाएं की, जिनमें पार्किंग, सड़क और बाढ़ सुरक्षा कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने मेले को सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय आर्थिकी को सशक्त बनाने वाला बताया। उन्होंने नंदा देवी राजजात यात्रा, चारधाम परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। राज्य सरकार द्वारा सांस्कृतिक संरक्षण और रोजगार सृजन पर जोर देने की बात कही गई।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में कार्य कर रही है। केदारनाथ धाम में करोड़ों की लागत से वृहद स्तर प पुनर्विकास के कार्य किए जा रहे हैं । बद्रीनाथ धाम में 424 करोड़ रूपए की लागत से मास्टर प्लान के अंतर्गत विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बाबा केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे निर्माण की भी स्वीकृति भारत सरकार से प्रदान हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष कर्णप्रयाग के नौटी गांव से मां नंदा देवी की राजजात यात्रा प्रारंभ होगी, जिसके लिए राज्य सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने कहा इस बार की राजजात यात्रा को हम सब मिलकर और अधिक भव्य और दिव्य रूप में मनाएंगे।

पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य गतिमान है। एक जनपद-दो उत्पाद योजना, लखपति दीदी योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, एवं पर्यटन और कृषि क्षेत्र में भी नई संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं।

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments