Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार मार्ग और कण्वाश्रम में निर्माण कार्यों...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार मार्ग और कण्वाश्रम में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

 dipr

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चिल्लरखाल- सिगड्डी – हल्दूखाता – कोटद्वार मुख्य मार्ग जो कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाया जा रहा है का आज अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। ऋतु खण्डूडी ने कार्य की गुणवत्ता और तेजी के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया ।

 

ऋतु खण्डूडी ने बताया की लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही चिल्लरखाल –निम्बुचौड़ कोटद्वार मुख्य मार्ग जो लगभग 18 करोड़ की लागत से बन रही है। सड़क का कार्य अभी चल रहा है जिसके साइड में पानी निकासी के लिए नाली भी बनाई जा रही हैं ताकि बरसात में जल भराव आदि की समस्या आम जनता को ना हो। मौके पर ही अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने क्षेत्रीय जनता की शिकायतों को अमल में ले कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

साथ हीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कण्वाश्रम में बन रहे राजा भरत की मूर्ति के कार्य का भी निरीक्षण किया। अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने समस्त अधिकारियों के साथ कण्वाश्रम मंदिर के उत्थान के लिए ज़रूरी निर्देश भी दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी

 

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments