Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडविधानसभा बजट सत्र देहरादून में: कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल

विधानसभा बजट सत्र देहरादून में: कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल

 dipr

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र देहरादून में होगा ये तय हो चुका है फरवरी माह की 18 से 24 फरवरी की अवधि में बजट सत्र आहूत किया जाएगा उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गैरसैंण विधानसभा में जारी तकनीकी कार्यों को देखते हुए देहरादून में सत्र आहूत किए जाने का अनुरोध किया था वहीं इस पर विपक्षी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने श्रेय लेने के लिए गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दिया मगर चुनाव संपन्न हुए 3 साल का वक्त बीतने वाला है उसके बावजूद यदि गैरसैंण में कोई काम नहीं हुआ है तो इसकी समूची जिम्मेदारी सरकार की बनती है

प्रतिमा ने सवाल उठाया कि कोई ना कोई बहाना बनाकर सरकार गैरसैंण में सत्र कराने से बचती आई है कभी चारधाम यात्रा का बहाना करके सरकार गैरसैंण में विधानसभा सत्र नहीं करा पाई तो कभी पेपरलेस जैसा तकनीकी बहाना बना दिया गया उन्होंने कहा कि 2022 से पहले गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बना दिया गया था उसके बाद से भाजपा सरकार वहां एक भी सत्र आयोजित नहीं करा पाई इसलिए अब लोगों को भी समझना होगा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कितना फर्क है उनका कहना है कि भाजपा दरअसल वोट के अलावा समूचे देश में कुछ नहीं करती है।

डा. प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस

 

Reported By: Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments