Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडश्री बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल

श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल

 dipr

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा पूर्व तैयारियों के आंकलन हेतु बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विगत 27 मार्च को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे थे यात्रा पूर्व तैयारियों हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसी क्रम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के निर्देश से आज सोमवार को मंदिर समिति अवर अभियंता गिरीश रावत के नेतृत्व में तीस सदस्यीय दल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा दल में 15 मंदिर कर्मचारी अधिकारी स्वयंसेवक एवं 15 मजदूर है।

अग्रिम दल आज पूर्वाह्न को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान हुआ तथा अपराह्न को बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। श्री केदारनाथ धाम हेतु जल्द ही 10 अप्रैल पश्चात बीकेटीसी का अग्रिम दल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगा।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के विश्रामगृहों, कार्यालयों, विभिन्न पूजा काउंटरों,दर्शन पंक्ति, स्वागत कार्यालय, मंदिर परिसर के आसपास ,सौंदर्यीकरण कार्य ,विद्युत, पेयजल, संचार व्यवस्था, साफ सफाई सहित मरम्मत कार्य करेगा।श्री बदरीनाथ धाम में मौसम साफ है यद्यपि अभी भी कहीं – कहीं तथा नजदीकी पहाड़ियों पर बर्फ देखी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुल रहे है प्रदेश सरकार द्वारा यात्रा पूर्व चारधाम यात्रा की तैयारियां चल रही है वहीं बीकेटीसी के स्तर से भी लगातार यात्रा तैयारियां की जा रही है बदरीनाथ के बाद अब 10 अप्रैल के बाद मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री केदारनाथ हेतु भी प्रस्थान करेगा।

 

Reported By:  Arun Sharma

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments