Monday, October 12, 2026
 dipr

 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर...

मुख्यमंत्री धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर की प्रेस वार्ता

 dipr

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर मीडिया से अपनी उपलब्धियां गिनाई।
सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उन्होंने प्रेस वार्ता की। इस मौके पर विधायक खजान दास, विधायक दिलीप रावत, विधायक राजकुमार पोरी और
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार के तीन वर्षों को देवभूमि के लिए शानदार, ऐतिहासिक और इतिहास निर्माण करने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अपनी उपलब्धियां बताते हुए सीएम धामी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता राज्य की डेमोग्राफी एवं उसके देवभूमि स्वरूप को बरकरार रखने की है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून और सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक एवं साहसिक कदम उठाए गए हैं।

सीएम धामी ने अपने सरकार की उपलब्धि और योजनाओं को जनता के सामने रखा:

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्यों की सूची में होगा शामिल

आगामी चार धाम यात्रा को सफल और निर्बाध संचालन के लिए सरकार कर रही है विशेष व्यवस्था लगातार अधिकारियों के साथ की जा रही है बैठक

धामी ने उत्तराखंड में लागू किए गए कुछ महत्वपूर्ण कानून जैसे यूसीसी, भू कानून, दंगा निरोधक कानून, नकल विरोधी कानून पर विस्तृत से लोगों को जानकारी दी

साथ ही साथ उन्होंने उत्तराखंड में माहौल बिगाड़ने वाले के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लव जिहाद, थूक जिहाद फैलाने वालों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

वहीं अवैध मदरसों और मजारों पर भी जिस प्रकार से निरंतर कार्रवाई चल रही है उसको और भी आगे बढ़ाये जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में प्रति व्यक्ति आय बढ़ने की कही बात

उत्तराखंड को फिल्म डेस्टिनेशन के साथ-साथ पर्यटन हब बनाने पर दिया जोर

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

 

Reported By: Shiv Narayan

 dipr
सम्बन्धित समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

Recent Comments