Zubeen Garg Death Controversy Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/zubeen-garg-death-controversy/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sat, 04 Oct 2025 09:19:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Zubeen Garg Death Controversy Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/zubeen-garg-death-controversy/ 32 32 236804266 Zubeen Garg Death Controversy : जुबीन गर्ग को जहर दिया गया, बैंडमेट ने किया खुलासा https://www.localcube.in/bollywood/zubeen-garg-death-controversy-zubeen-garg-was-poisoned-bandmate-reveals/ https://www.localcube.in/bollywood/zubeen-garg-death-controversy-zubeen-garg-was-poisoned-bandmate-reveals/#respond Sat, 04 Oct 2025 09:19:29 +0000 https://page3news.in/?p=71108 Zubeen Garg Death Controversy : इन दिनों सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर जांच चल रही है। इस दौरान सिंगर के एक बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने नया खुलासा किया है। पीटीआई की खबर के अनुसार शेखर ज्योति गोस्वामी ने जांच एजेंसियों को बताया है कि जुबीन गर्ग को जहर दिया गया। शेखर ज्योति […]

The post Zubeen Garg Death Controversy : जुबीन गर्ग को जहर दिया गया, बैंडमेट ने किया खुलासा appeared first on Local cube.in.

]]>
Zubeen Garg Death Controversy : इन दिनों सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर जांच चल रही है। इस दौरान सिंगर के एक बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने नया खुलासा किया है। पीटीआई की खबर के अनुसार शेखर ज्योति गोस्वामी ने जांच एजेंसियों को बताया है कि जुबीन गर्ग को जहर दिया गया। शेखर ज्योति गोस्वामी ने अपने बयान में जुबीन गर्ग के शो के आयोजक श्यामकानु महंत और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Cough Syrup : राजस्थान में ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड; कफ सिरप मामले में क्या-क्या हुआ?

जुबीन के बैंडमेट ने लगाया साजिश का आरोप

पुलिस के आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार जुबीन गर्ग के बैंड के साथी शेखर ज्योति गोस्वामी ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। बैंडमेट ने आरोप लगाया है कि जुबीन गर्ग को सिंगापुर में जहर दिया गया था। शेखर ज्योति गोस्वामी ने एसआईटी (SIT) को दिए गए अपने बयान में कहा कि जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और शो के आयोजन श्यामकानु महंत ने सिंगर को जहर दिया। साथ ही इस साजिश को छिपाने के लिए जानबूझकर एक विदेशी जगह को चुना।

जुबीन के मुंह से झाग निकल रहा था

शेखर ज्योति गोस्वामी ने यह भी बताया कि मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने उन्हें यॉट के वीडियो शेयर करने से मना किया था। साथ ही सिंगर के बैंडमेट शेखर ने यह आरोप भी लगाया कि मैनेजर ने खुद शराब अरेंज करने पर जोर दिया था।आयोजकों को इसके लिए मना कर दिया। इस बात से ही शक बढ़ जाता है। शेखर ने कहा, ‘आखिरी पलों में जुबीन गर्ग हांफ रहे थे, मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। लेकिन मैनेजर ने इन बातों को एसिड रिफ्लक्स बताकर खारिज कर दिया। वह कहते सुनाई दिए, ‘जाबो दे, जाबो दे’ ( जाने दो, जाने दो)। इस बयान पर आगे जांच होगी।

जुबीन की पत्नी को सौंपी गईं दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पीटीआई को सीआईडी के सूत्रों ने बताया कि असम पुलिस ने शनिवार को गायक जुबीन गर्ग की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग को सौंप दी। सिंगापुर में किए गए पहले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट गुरुवार को उन्हें दी गई। सीआईडी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘एसआईटी का एक अधिकारी (दूसरी) रिपोर्ट सौंपने के लिए गुवाहाटी के काहिलीपारा इलाके में गरिमा के घर गया था।’ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शुक्रवार को कहा था कि राज्य सरकार ने सिंगापुर में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट गुरुवार को गरिमा को सौंप दी है। उन्होंने कहा, ‘यह गरिमा पर निर्भर है कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करती हैं या नहीं।’

किस तरह हुई जुबीन गर्ग की माैत

सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में हुआ। सिंगर जुबीन, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के लिए सिंगापुर में थे। जुबीन गर्ग की मौत से उनके फैंस काफी दुखी हुए। सिंगर की मौत को लेकर आगे चलकर असम सरकार ने निष्पक्ष जांच का वादा किया। स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम भी बनी।

India on gaza peace : पीएम मोदी ने गाजा में ट्रंप के शांति प्रयासों को सराहा

The post Zubeen Garg Death Controversy : जुबीन गर्ग को जहर दिया गया, बैंडमेट ने किया खुलासा appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/bollywood/zubeen-garg-death-controversy-zubeen-garg-was-poisoned-bandmate-reveals/feed/ 0 71108