West Bengal elections Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/west-bengal-elections/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Wed, 29 Apr 2026 05:17:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 West Bengal elections Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/west-bengal-elections/ 32 32 236804266 West Bengal elections : बंगाल में वोटिंग के बीच हिंसा, EVM खराबी को लेकर झड़प https://www.localcube.in/national/west-bengal-elections-violence-during-voting-in-bengal-clashes-over-evm-malfunction/ https://www.localcube.in/national/west-bengal-elections-violence-during-voting-in-bengal-clashes-over-evm-malfunction/#respond Wed, 29 Apr 2026 05:17:18 +0000 https://page3news.in/?p=73352 नई दिल्ली। West Bengal elections :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान कई जगहों से हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, चापड़ा, शांतिपुर, निमतला और भांगर जैसे इलाकों में घटनाएं हुई हैं। Trump New Tariff : शीर्ष कोर्ट से खारिज टैरिफ की जगह नया शुल्क […]

The post West Bengal elections : बंगाल में वोटिंग के बीच हिंसा, EVM खराबी को लेकर झड़प appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। West Bengal elections :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान कई जगहों से हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, चापड़ा, शांतिपुर, निमतला और भांगर जैसे इलाकों में घटनाएं हुई हैं।

Trump New Tariff : शीर्ष कोर्ट से खारिज टैरिफ की जगह नया शुल्क ला सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

नदिया जिले के चापड़ा में बूथ नंबर 53 पर भाजपा के एक पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट की गई। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि हमलावर सत्ताधारी टीएमसी से जुड़े थे। इन घटनाओं के कारण कुछ इलाकों में तनाव का माहौल बन गया।

हावड़ा में हंगामा, ईवीएम खराबी से देरी

हावड़ा के एक मतदान केंद्र के बाहर भी हंगामा देखने को मिला। बताया गया कि ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया तीन बार बाधित हुई। मतदाताओं के अनुसार, नई मशीन लाने के बाद भी उसमें दिक्कत आई, जिसके चलते मतदान शुरू होने में देरी हुई। आखिरकार सुबह करीब 8.30 बजे मतदान शुरू हो सका।

एक मतदाता मयूर जैन ने बताया कि वे सुबह 7 बजे से लाइन में खड़े थे, लेकिन मशीन में खराबी के कारण बार-बार मतदान रोका गया। उन्होंने कहा कि अंदर से शोर-शराबा सुनाई दे रहा था और कुछ देर के लिए गेट भी बंद कर दिए गए थे। मयूर जैन के अनुसार, बाद में कुछ लोगों को हंगामा करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया, जिन्हें सीआरपीएफ जवानों ने हटाया।

सुरक्षा बलों की मौजूदगी में मतदान जारी (West Bengal elections)

स्थिति बिगड़ने के बाद सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। सीआरपीएफ की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू कराई गई। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

Ganga Expressway : गंगा एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, यूपी को म‍िलेगी आर्थिक संजीवनी

The post West Bengal elections : बंगाल में वोटिंग के बीच हिंसा, EVM खराबी को लेकर झड़प appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/west-bengal-elections-violence-during-voting-in-bengal-clashes-over-evm-malfunction/feed/ 0 73352