Uttarkashi Mosque Dispute Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/uttarkashi-mosque-dispute/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sat, 30 Nov 2024 06:14:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Uttarkashi Mosque Dispute Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/uttarkashi-mosque-dispute/ 32 32 236804266 Uttarkashi Mosque Dispute : महापंचायत को करीब 15-16 शर्तों के साथ अनुमति प्रदान, धारा 163 लागू https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/uttarakshi/uttarkashi-mosque-dispute-permission-granted-to-mahapanchayat-with-15-16-conditions-section-163-applied/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/uttarakshi/uttarkashi-mosque-dispute-permission-granted-to-mahapanchayat-with-15-16-conditions-section-163-applied/#respond Sat, 30 Nov 2024 06:14:11 +0000 https://page3digital.in/?p=75115 Uttarkashi Mosque Dispute : मस्जिद के खिलाफ एक दिसंबर को प्रस्तावित महापंचायत को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी है। इसके साथ प्रशासन ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार सुबह से मस्जिद मोहल्ला के 50 मीटर दायरे में अग्रिम आदेशों तक निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू कर दी जाएगी। Pornography racket case […]

The post Uttarkashi Mosque Dispute : महापंचायत को करीब 15-16 शर्तों के साथ अनुमति प्रदान, धारा 163 लागू appeared first on Local cube.in.

]]>
Uttarkashi Mosque Dispute : मस्जिद के खिलाफ एक दिसंबर को प्रस्तावित महापंचायत को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी है। इसके साथ प्रशासन ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार सुबह से मस्जिद मोहल्ला के 50 मीटर दायरे में अग्रिम आदेशों तक निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू कर दी जाएगी।

Pornography racket case : राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, घर-कार्यालयों पर छापेमारी

उपजिलाधिकारी भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला ने देवभूमि विचार मंच की ओर से प्रस्तावित महापंचायत के आयोजन को अनुमति दिए जाने की जानकारी दी। बताया कि महापंचायत (Uttarkashi Mosque Dispute) को करीब 15-16 शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की गई है। इनमें हेट स्पीच न करने, रैली नहीं निकालने, ट्रैफिक बाधित नहीं करने, धार्मिक भावना नहीं भड़काने, शांति व्यवस्था कायम रखने सहित अन्य शर्तें शामिल हैं। यह आयोजन रामलीला मैदान में बग्वाल वाले आयोजन स्थल को छोड़ते हुए किया जाएगा।

पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर भी पूर्णत: प्रतिबंध

निषेधाज्ञा में उक्त क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति लाठी, डंडा, चाकू, भाला आदि किसी भी प्रकार के धारदार हथियार व आग्नेय शस्त्र लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। साथ ही पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर भी पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। सांस्कृतिक, राजनीतिक किसी भी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। निषेधाज्ञा का उल्लंघन दंडनीय अपराध माना जाएगा।

विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी होंगे शामिल

देवभूमि विचार मंच के जिला संयोजक कीर्ति सिंह ने बताया कि उन्हें अभी लिखित अनुमति पत्र नहीं मिला है। प्रशासन ने शनिवार को अनुमति पत्र दिए जाने की बात कही है। बताया कि महापंचायत में विहिप और बजरंग दल के प्रांतीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें विहिप के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया और बजरंग दल के अजय पहुंचेंगे।

प्रेसनोट में पहली बार लिखा गया विवादित स्थल

मस्जिद मोहल्ला के आसपास निषेधाज्ञा लागू करने को लेकर प्रशासन की ओर से जारी प्रेसनोट में पहली बार मस्जिद को विवादित स्थल/विवादित ढांचा लिखा गया है। इससे पहले प्रशासन से जारी प्रेसनोट में उक्त जगह को विवादित नहीं लिखा गया था। इस पर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली अल्पसंख्यक सेवा समिति से जुड़े इश्तियाक अहमद ने एतराज जताया है। उनका कहना है कि जब वक्फ संपत्ति पर जांच की गई तो सभी अधिकारियों ने जांच की। सारे दस्तावेज वैध मिलने पर गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ। प्रशासन दबाव में काम कर रहा है।

Sambhal Jama : शाही जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट नहीं हुई पेश, 8 जनवरी को सुनवाई

The post Uttarkashi Mosque Dispute : महापंचायत को करीब 15-16 शर्तों के साथ अनुमति प्रदान, धारा 163 लागू appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/uttarakshi/uttarkashi-mosque-dispute-permission-granted-to-mahapanchayat-with-15-16-conditions-section-163-applied/feed/ 0 75115
Uttarkashi Mosque Dispute : मस्जिद के अभिलेखों की फिर से जांच के निर्देश https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarkashi-mosque-dispute-the-records-of-the-mosque-will-be-re-examined-cm-dhami-gave-instructions/ https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarkashi-mosque-dispute-the-records-of-the-mosque-will-be-re-examined-cm-dhami-gave-instructions/#respond Thu, 07 Nov 2024 14:13:23 +0000 https://page3digital.in/?p=74894 उत्तरकाशी। Uttarkashi Mosque Dispute : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी में 24 अक्टूबर को हुई लाठीचार्ज और पत्थरबाजी की उन्होंने जानकारी ली है। जिलाधिकारी और प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित स्थल (मस्जिद) के अभिलेखों को फिर से देखें, उनकी गंभीरता और सही ढंग से जांच करें। Uttarakhand Foundation Day […]

The post Uttarkashi Mosque Dispute : मस्जिद के अभिलेखों की फिर से जांच के निर्देश appeared first on Local cube.in.

]]>
उत्तरकाशी। Uttarkashi Mosque Dispute : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी में 24 अक्टूबर को हुई लाठीचार्ज और पत्थरबाजी की उन्होंने जानकारी ली है। जिलाधिकारी और प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित स्थल (मस्जिद) के अभिलेखों को फिर से देखें, उनकी गंभीरता और सही ढंग से जांच करें।

Uttarakhand Foundation Day 2024 : प्रवासी सम्मेलन का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

जांच की जल्द ही रिपोर्ट आएगी, उस पर निश्चित रूप से संबंधित मामले में कार्रवाई होगी। इसको लेकर जिस तरह की जांच की जरूरत होगी, वह की जाएगी। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के निकट वरुणावत की तलहटी पर चिन्हित करीब 300 अवैध निर्माण तथा जोशियाड़ा मनेरा क्षेत्र में जलविद्युत निगम की भूमि पर 56 अवैध निर्माण व अतिक्रमण के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया।

लैंड जिहाद पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही सरकार

राज्य में लैंड जिहाद पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा थूक जिहाद, लव जिहाद जैसी मानसिकता सही नहीं है। लैंड जिहाद में पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण मुक्त हो चुकी है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- देश में पहली बार साल की नर्सरी तैयार, Delhi-Dehradun Expressway के लिए काटे गए 11 हजार पेड़ों की कमी होगी पूरी

मस्जिद विवाद पर सीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल (Uttarkashi Mosque Dispute)

मस्जिद विवाद, 24 अक्टूबर को हुई लाठीचार्ज, पत्थरबाजी, हिंदू संगठन के तीन कार्यकर्त्ताओं की गिरफ्तारी, हिंदू कार्यकर्त्ताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमे के मामले को लेकर हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले।

कार्यकर्त्ताओं पर गंभीर धाराएं लाए जाने को लेकर भी आपत्ति दर्ज की। साथ ही गंभीर धाराओं को तत्काल हटाने की मांग की। वहीं मुख्यमंत्री ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और नियम अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

J&K Assembly : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा, 370 को लेकर सदन में हाथापाई

The post Uttarkashi Mosque Dispute : मस्जिद के अभिलेखों की फिर से जांच के निर्देश appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarkashi-mosque-dispute-the-records-of-the-mosque-will-be-re-examined-cm-dhami-gave-instructions/feed/ 0 74894