Udham Singh Nagar Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/udham-singh-nagar/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Fri, 02 Jan 2026 11:50:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Udham Singh Nagar Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/udham-singh-nagar/ 32 32 236804266 Udham Singh Nagar : मुख्यमंत्री धामी ने राजा जगतदेव  की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण https://www.localcube.in/uttarakhand/udham-singh-nagar-chief-minister-dhami-virtually-unveiled-the-statue-of-raja-jagatdev/ https://www.localcube.in/uttarakhand/udham-singh-nagar-chief-minister-dhami-virtually-unveiled-the-statue-of-raja-jagatdev/#respond Fri, 02 Jan 2026 11:50:00 +0000 https://page3news.in/?p=72217 देहरादून : Udham Singh Nagar  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उधमसिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोशनपुर डलबाबा में बुक्सा जनजाति समाज के  राजा जगतदेव  की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। Uttarakhand Transport Corporation : के बेड़े में 100 नई बसें शामिल, CM ने किया फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री श्री […]

The post Udham Singh Nagar : मुख्यमंत्री धामी ने राजा जगतदेव  की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून : Udham Singh Nagar  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उधमसिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोशनपुर डलबाबा में बुक्सा जनजाति समाज के  राजा जगतदेव  की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया।

Uttarakhand Transport Corporation : के बेड़े में 100 नई बसें शामिल, CM ने किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजा जगत देव जी का जीवन त्याग, वीरता, धर्मनिष्ठा और संस्कृति संरक्षण का अमूल्य उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल एक प्रतिमा के अनावरण का नहीं, बल्कि बुक्सा जनजाति की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और बलिदान की स्मृति को नमन करने का दिवस है। उन्होंने कहा कि राजा जगत देव जी ने कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। यह केवल वीरता की नहीं, बल्कि स्वाभिमान और आस्था की अदम्य शक्ति की प्रतीक गाथा है।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, कोटद्वार सहित अनेक क्षेत्रों में बसे बुक्सा समाज के लोग अपनी संस्कृति, परंपरा और आत्मसम्मान को जीवंत रखे हुए हैं। राज्य सरकार जनजातीय समुदायों के सांस्कृतिक संरक्षण, इतिहास के दस्तावेजीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा जगत देव जी की गौरवगाथा को शोध कार्य भी होने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनसे प्रेरणा ले सकें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से संबंधित तीन घोषणाएँ भी कींकृग्राम सभा रोशनपुर स्थित श्री डलबाबा मंदिर परिसर में चाहरदीवारी, टीनशेड, फर्श और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम बलरामनगर से खेमपुर तक 3 किमी सड़क का पुनर्निर्माण कार्य कराया जाएगा। ग्राम सीतापुर से एएनके इंटर कॉलेज तक 4 किमी सड़क का पुनर्निर्माण कार्य कराया जाएगा।

इस अवसर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ, दर्जामंत्री मंजीत सिंह राजू,  जिलाधिकारी उधमसिंह नगर श्री नितिन भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा मौजूद थे।

Vande Bharat Sleeper Train : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट का एलान

The post Udham Singh Nagar : मुख्यमंत्री धामी ने राजा जगतदेव  की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/udham-singh-nagar-chief-minister-dhami-virtually-unveiled-the-statue-of-raja-jagatdev/feed/ 0 72217
Udham Singh Nagar : मुख्यमंत्री ने किया 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमादृमेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास https://www.localcube.in/uttarakhand/udham-singh-nagar-chief-minister-laid-the-foundation-stone-for-khatimadrumelaghat-road-reconstruction-work-at-a-cost-of-rs-20-89-crore/ https://www.localcube.in/uttarakhand/udham-singh-nagar-chief-minister-laid-the-foundation-stone-for-khatimadrumelaghat-road-reconstruction-work-at-a-cost-of-rs-20-89-crore/#respond Thu, 16 Oct 2025 10:54:23 +0000 https://page3news.in/?p=71258 देहरादून : Udham Singh Nagar  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को  जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमादृमेलाघाट राज्य मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 107) के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। यह परियोजना ₹2089.74 लाख की लागत से बनाई जाएगी। इसके अंतर्गत 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण, केसी ड्रेनेज सिस्टम, सड़क […]

The post Udham Singh Nagar : मुख्यमंत्री ने किया 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमादृमेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून : Udham Singh Nagar  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को  जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमादृमेलाघाट राज्य मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 107) के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। यह परियोजना ₹2089.74 लाख की लागत से बनाई जाएगी। इसके अंतर्गत 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण, केसी ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य, रोड साइनएज की स्थापना, तथा टीबीएम एवं बीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं।

JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को मिला टिकट

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क केवल खटीमा क्षेत्र के विकास की धुरी नहीं है, बल्कि भारत-नेपाल सीमावर्ती संपर्क का भी महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क के सुधारीकरण से खटीमा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को न केवल सुगम यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि सीमावर्ती व्यापार, पर्यटन और शिक्षा से जुड़े अवसरों को भी नई दिशा मिलेगी।

उत्तराखंड का प्रमुख समाचार पत्र :- Page Three

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के साथ-साथ भू-कटाव रोकने और स्थानीय जल निकासी व्यवस्था के सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित बनी रहे। उन्होंने कहा कि खटीमा अब शिक्षा का हब बन चुका है, जहाँ से प्रदेश ही नहीं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थी भी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड का हर क्षेत्र सुगम, सशक्त और समृद्ध बने। विकास की हर परियोजना जनता के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। खटीमादृमेलाघाट सड़क परियोजना भी इसी दृष्टि से एक मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “कनेक्टिविटी ही विकास की रीढ़” के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। इसी भावना के अनुरूप राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में सड़कों का विस्तार और आधुनिकीकरण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को आगामी दीपावली और अन्य त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पर्वों के अवसर पर राज्य की सुरक्षा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दायित्वधारी  फरजाना बेगम, अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Andhra Pradesh : पीएम मोदी आज आंध्र को देंगे 13,430 करोड़ की सौगात

The post Udham Singh Nagar : मुख्यमंत्री ने किया 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमादृमेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/udham-singh-nagar-chief-minister-laid-the-foundation-stone-for-khatimadrumelaghat-road-reconstruction-work-at-a-cost-of-rs-20-89-crore/feed/ 0 71258