Tirupati Stampede Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/tirupati-stampede/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sun, 11 May 2025 03:09:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Tirupati Stampede Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/tirupati-stampede/ 32 32 236804266 Tirupati Stampede : तिरुपति में हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताई हादसे की कहानी https://www.localcube.in/national/tirupati-stampede-6-people-died-in-stampede-in-tirupati-eyewitnesses-told-the-story-of-the-accident/ https://www.localcube.in/national/tirupati-stampede-6-people-died-in-stampede-in-tirupati-eyewitnesses-told-the-story-of-the-accident/#respond Thu, 09 Jan 2025 06:04:14 +0000 https://page3news.in/?p=68078 तिरुपति। Tirupati Stampede : आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के चश्मदीदों ने जो बताया, वह हैरान कर देने वाला है। एक महिला ने कहा कि टिकट लेने के लिए भीड़ काफी ज्यादा इकट्ठी हो गई थी। Heli services : बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के लिए […]

The post Tirupati Stampede : तिरुपति में हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताई हादसे की कहानी appeared first on Local cube.in.

]]>
तिरुपति। Tirupati Stampede : आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के चश्मदीदों ने जो बताया, वह हैरान कर देने वाला है। एक महिला ने कहा कि टिकट लेने के लिए भीड़ काफी ज्यादा इकट्ठी हो गई थी।

Heli services : बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी के लिए भी अब मिलेगी हेली सेवा

उसने कहा कि पहले से टिकट खरीद लेने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई थी। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने टिकट वितरण के लिए दरवाजा खोला, लोगों की भीड़ वहां टूट पड़ी। महिला ने कहा कि उसके परिवार के 20 सदस्य वहां मौजूद थे, जिसमें से 6 घायल हो गए।

कई महिला श्रद्धालुओं को चोटें आईं

महिला ने कहा कि वहां बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु भी थे, जो टिकट के लिए दौड़ पड़े थे। इस कारण भी कई महिला श्रद्धालुओं को चोटें आईं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

काफी भीड़ होने के कारण भगदड़ मची। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोला, लोग टिकट खरीदने के लिए टूट पड़े। टोकन पहले खरीद लेने की कोई व्यवस्था ही नहीं थी। मेरे परिवार के 20 लोगों में 6 घायल हैं। हम 11 बजे लाइन में खड़े हुए थे। कतार में इंतजार करने के दौरान हमें दूध और बिस्किट दिया गया। पुरुषों की भीड़ टोकन खरीदने के लिए दौड़ पड़ी, इसमें कई महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब तक 6 की मौत

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारियों के मुताबिक, तिरुपति के विष्णु निवासम के पास भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई। इसमें कई लोग घायल भी हो गए हैं।

यह हादसा विष्णु निवासम के करीब तिरुमाला श्रीवरी वैकुंठ द्वार टिकट काउंटर के पास हुआ। जब टिकट बांटे जा रहे थे, तभी उन्हें खरीदने के लिए लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के चेयरमैन कार्यालय द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। वह पीड़ितों के परिवार से गुरुवार सुबह मुलाकात करेंगे।

जारी स्टेटमेंट के मुताबिक, ‘यह हादसा दुखद है। 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई है। अब तक केवल एक की पहचान हो पाई है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू घटना पर काफी गंभीर हैं और उन्होंने अधिकारियों के प्रति असंतोष व्यक्त किया है।’

Dehradun News : राज्य में तीन आयोग और एक समिति की कुर्सी खाली, निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार बांटेगी दायित्व

The post Tirupati Stampede : तिरुपति में हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताई हादसे की कहानी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/tirupati-stampede-6-people-died-in-stampede-in-tirupati-eyewitnesses-told-the-story-of-the-accident/feed/ 0 68078