TAMILNADU ROAD ACCIDENT Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/tamilnadu-road-accident/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sat, 18 Apr 2026 05:40:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 TAMILNADU ROAD ACCIDENT Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/tamilnadu-road-accident/ 32 32 236804266 TAMILNADU ROAD ACCIDENT : सड़क हादसे में केरल के नौ लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख https://www.localcube.in/national/tamilnadu-road-accident-nine-people-from-kerala-died-in-a-road-accident-pm-modi-expressed-grief/ https://www.localcube.in/national/tamilnadu-road-accident-nine-people-from-kerala-died-in-a-road-accident-pm-modi-expressed-grief/#respond Sat, 18 Apr 2026 05:40:01 +0000 https://page3news.in/?p=73218 पोल्लाची: TAMILNADU ROAD ACCIDENT तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के पोल्लाची में केरल के नौ लोगों की मौत हो गई. वे जिस वैन (टेम्पो ट्रैवलर) में सफर कर रहे थे, वह 800 फीट गहरी खाई में गिर गई. CM Helpline 1905 : सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण – मुख्यमंत्री पुलिस ने […]

The post TAMILNADU ROAD ACCIDENT : सड़क हादसे में केरल के नौ लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख appeared first on Local cube.in.

]]>
पोल्लाची: TAMILNADU ROAD ACCIDENT तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के पोल्लाची में केरल के नौ लोगों की मौत हो गई. वे जिस वैन (टेम्पो ट्रैवलर) में सफर कर रहे थे, वह 800 फीट गहरी खाई में गिर गई.

CM Helpline 1905 : सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों का हो त्वरित निस्तारण – मुख्यमंत्री

पुलिस ने बताया कि वैन अथिरपिल्ली से पोल्लाची जा रही थी. वलपराई (TAMILNADU ROAD ACCIDENT)में 13वें मोड़ पर वह एक गार्डरेल से टकरा गई. वैन में केरल के मलप्पुरम जिले के पांग पल्लीपरम्बा स्कूल के छात्र और शिक्षक सवार थे. वैन में सवार कुछ शिक्षकों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी थे.

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है. अजिता (54), जो पुलमंथोल की रहने वाली थी और स्कूल की हेडमिस्ट्रेस थी. रामला (52); सुहारा (43), आशा (41), मजीद (43), सजिता (45), शकीला (37) और रुकिया (39). ये सभी शिक्षक थे और पांग के रहने वाले थे. इनके अलावा, मृतकों में वैन का ड्राइवर नौशाद (39) भी शामिल है.

पुलिस ने बताया कि वैन में 16 यात्री सवार थे. वलपराई घूमने के बाद शुक्रवार शाम को यात्री पोल्लाची होते हुए केरल लौट रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘वलपराई हिल रोड पर 13वें कोंडाई आयु मोड़ पर ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया. गाड़ी गार्डरेल से टकराई और जंगल में 800 फीट गहरी खाई में गिर गई.’

इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पोल्लाची सरकारी अस्पताल ले जाया गया. मृतकों के शव वालपराई पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बरामद किए. दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.’ मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों.’

US Iran Ceasefire Talks : ‘परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान’, ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान

The post TAMILNADU ROAD ACCIDENT : सड़क हादसे में केरल के नौ लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/tamilnadu-road-accident-nine-people-from-kerala-died-in-a-road-accident-pm-modi-expressed-grief/feed/ 0 73218