Tamil Nadu Political Crisis Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/tamil-nadu-political-crisis/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sat, 09 May 2026 02:27:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Tamil Nadu Political Crisis Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/tamil-nadu-political-crisis/ 32 32 236804266 Tamil Nadu political : थलापति विजय की शपथ पर ग्रहण, बहुमत साबित करने में असफल https://www.localcube.in/national/tamil-nadu-political-thalapathy-vijay-sworn-in-fails-to-prove-majority/ https://www.localcube.in/national/tamil-nadu-political-thalapathy-vijay-sworn-in-fails-to-prove-majority/#respond Sat, 09 May 2026 02:27:50 +0000 https://page3news.in/?p=73455 नई दिल्ली। Tamil Nadu political :  अभिनेता-राजनेता विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के लिए सपना ‘करीब आकर भी दूर’ हो गया। राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने बहुमत साबित न कर पाने के कारण विजय को आज मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने से इनकार कर दिया है। West Bengal CM : बंगाल में सुवेंदु […]

The post Tamil Nadu political : थलापति विजय की शपथ पर ग्रहण, बहुमत साबित करने में असफल appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। Tamil Nadu political :  अभिनेता-राजनेता विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के लिए सपना ‘करीब आकर भी दूर’ हो गया। राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने बहुमत साबित न कर पाने के कारण विजय को आज मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने से इनकार कर दिया है।

West Bengal CM : बंगाल में सुवेंदु बने भाजपा के पहले ‘अधिकारी’, कोलकाता में आज भव्य शपथ समारोह

अब तक क्या हुआ

टीवीके ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीती थीं।
विजय ने दावा किया था कि उन्हें 118 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, लेकिन राज्यपाल कार्यालय के सूत्रों के अनुसार उनके पास केवल 116 विधायकों का लिखित समर्थन है।
राज्यपाल ने स्पष्ट कहा बिना 118 विधायकों के समर्थन पत्र के सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं दिया जाएगा।
दो संभावित सहयोगी दल आईयूएमएल और एएमएमके ने टीवीके को समर्थन देने से साफ इनकार कर दिया।

क्या हुआ?

शुक्रवार को विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। लेकिन कुछ घंटों बाद ही आईयूएमएल और टीटीवी दिनाकरन की एएमएमके ने अलग-अलग पत्र जारी कर टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन से दूरी बना ली। एएमएमके ने राज्यपाल को पत्र लिखकर एआईएडीएमके को सरकार बनाने का मौका देने की अपील की।

वामपंथी दल (सीपीआई और सीपीएम) ने बाहर से समर्थन देने की घोषणा की है, लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन भी मिला, लेकिन पूरा आंकड़ा 118 तक नहीं पहुंच सका।

टीवीके की प्रतिक्रिया (Tamil Nadu political crisis)

टीवीके विधायक मैरी विल्सन ने कहा कि विजय न सिर्फ पांच साल बल्कि आने वाले समय में भी मुख्यमंत्री रहेंगे। हमें पूरा भरोसा है। आज देर रात तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक टीवीके अब अदालत का रुख कर सकता है।

राज्यपाल का रुख सख्त है

राज्यपाल ने विजय से कहा कि 113 या 116 विधायकों के सहारे सरकार नहीं चलाई जा सकती। लिखित समर्थन पत्र के बिना कोई कार्रवाई नहीं होगी।

अभी की स्थिति

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। सभी की निगाहें अब राज्यपाल के अगले कदम और संभावित अदालती लड़ाई पर टिकी हैं।

Kedarnath Dham News : मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण

The post Tamil Nadu political : थलापति विजय की शपथ पर ग्रहण, बहुमत साबित करने में असफल appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/tamil-nadu-political-thalapathy-vijay-sworn-in-fails-to-prove-majority/feed/ 0 73455
Tamil Nadu Political Crisis : विजय थलापति ने दी वॉर्निंग, DMK-AIADMK साथ आए तो टीवीके के 108 विधायक देंगे इस्तीफा https://www.localcube.in/national/tamil-nadu-political-crisis-vijays-blunt-statement-if-dmk-aiadmk-come-together-108-tvk-mlas-will-resign/ https://www.localcube.in/national/tamil-nadu-political-crisis-vijays-blunt-statement-if-dmk-aiadmk-come-together-108-tvk-mlas-will-resign/#respond Fri, 08 May 2026 03:16:12 +0000 https://page3news.in/?p=73445 नई दिल्ली। Tamil Nadu Political Crisis : तमिलनाडु में सियासी संकट गहराते हुए तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) ने चेतावनी दी है कि अगर डीएमके या एआईएडीएमके सरकार बनाने की कोशिश करती है तो पार्टी के सभी 108 विधायक इस्तीफा दे देंगे। BJP Bengal CM candidate : बंगाल में आज विधायक दल की बैठक, अमित शाह […]

The post Tamil Nadu Political Crisis : विजय थलापति ने दी वॉर्निंग, DMK-AIADMK साथ आए तो टीवीके के 108 विधायक देंगे इस्तीफा appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। Tamil Nadu Political Crisis : तमिलनाडु में सियासी संकट गहराते हुए तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) ने चेतावनी दी है कि अगर डीएमके या एआईएडीएमके सरकार बनाने की कोशिश करती है तो पार्टी के सभी 108 विधायक इस्तीफा दे देंगे।

BJP Bengal CM candidate : बंगाल में आज विधायक दल की बैठक, अमित शाह की मौजूदगी में चुना जाएगा मुख्यमंत्री

टीवीके ने कही ये बात

सूत्रों के अनुसार, अभिनेता विजय की पार्टी ने साफ कहा कि सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी होने के बावजूद उसे सरकार बनाने का मौका नहीं दिया जा रहा है। टीवीके का आरोप है कि डीएमके और एआईएडीएमके मिलीभगत कर उसे दरकिनार करने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्यपाल ने टीवीके से 118 विधायकों के समर्थन पत्र मांगे हैं

शुक्रवार को राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने विजय को बहुमत साबित करने से मना कर दिया और कहा कि उनके पास पर्याप्त समर्थन नहीं है। राज्यपाल ने टीवीके से 118 विधायकों के समर्थन पत्र मांगे हैं। टीवीके को कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन हासिल है और वह वामपंथी दलों व अन्य छोटे दलों से बातचीत कर रही है। पार्टी अदालत जाने की भी तैयारी कर रही है।

डीएमके ने शुक्रवार सुबह अपनी बैठक में चार प्रस्ताव पारित किए, जिसमें पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन को आपातकालीन निर्णय लेने का अधिकार दे दिया गया।

डीएमके वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रही है

डीएमके के शीर्ष सूत्रों ने पुष्टि की है कि पार्टी एक वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रही है, जिसमें डीएमके के बाहरी समर्थन से एआईएडीएमके के ई. पलानीस्वामी मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि, पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता इस गठबंधन पर जनता की प्रतिक्रिया को लेकर चिंतित हैं।

एआईएडीएमके फिलहाल प्रतीक्षा करो और देखो की नीति पर चल रही है। पलानीस्वामी ने अपने 45 से अधिक विधायकों की बैठक में कहा कि टीवीके के साथ कोई संबंध नहीं है और विधायकों की खरीद-फरोख्त का सवाल ही नहीं उठता।

राज्यपाल के फैसले पर विपक्षी दलों में नाराजगी है। सीपीआई ने राज्यपाल से संविधान के अनुसार काम करने की अपील की है और कहा कि सबसे बड़ी पार्टी को बहुमत साबित करने का मौका दिया जाना चाहिए। वीसीके के थोल थिरुमावलवन और कमल हासन ने भी विजय का समर्थन किया है।

TCS Case : TCS धर्मांतरण मामले में पुलिस ने निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर नगर से किया गिरफ्तार

The post Tamil Nadu Political Crisis : विजय थलापति ने दी वॉर्निंग, DMK-AIADMK साथ आए तो टीवीके के 108 विधायक देंगे इस्तीफा appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/tamil-nadu-political-crisis-vijays-blunt-statement-if-dmk-aiadmk-come-together-108-tvk-mlas-will-resign/feed/ 0 73445