Tamil Nadu New CM Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/tamil-nadu-new-cm/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sat, 09 May 2026 14:14:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Tamil Nadu New CM Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/tamil-nadu-new-cm/ 32 32 236804266 Tamil Nadu New CM : विजय बनेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, VCK ने TVK को सौंपा समर्थन पत्र https://www.localcube.in/national/tamil-nadu-new-cm-vijay-will-become-the-chief-minister-of-tamil-nadu-vck-handed-over-the-letter-of-support-to-tvk/ https://www.localcube.in/national/tamil-nadu-new-cm-vijay-will-become-the-chief-minister-of-tamil-nadu-vck-handed-over-the-letter-of-support-to-tvk/#respond Sat, 09 May 2026 14:14:45 +0000 https://page3news.in/?p=73461 चेन्नई: Tamil Nadu New CM  तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस लगभग खत्म हो गया है. TVK (तमिझागा वेत्री कझगम) के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है. विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने विजय को आधिकारिक तौर पर समर्थन करने का ऐलान कर दिया है. Chief of Defence Staff : लेफ्टिनेंट जनरल […]

The post Tamil Nadu New CM : विजय बनेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, VCK ने TVK को सौंपा समर्थन पत्र appeared first on Local cube.in.

]]>
चेन्नई: Tamil Nadu New CM  तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस लगभग खत्म हो गया है. TVK (तमिझागा वेत्री कझगम) के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है. विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने विजय को आधिकारिक तौर पर समर्थन करने का ऐलान कर दिया है.

Chief of Defence Staff : लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले CDS

VCK अध्यक्ष थोल. थिरुमावलवन ने शनिवार को (TVK Tamil Nadu New CM) के महासचिव (इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट) आधव अर्जुन को आधिकारिक समर्थन पत्र सौंपा. थिरुमावलवन ने पत्र में राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को अपना समर्थन दिया गया.

VCK से समर्थन पत्र मिलने के बाद TVK नेता आधव अर्जुन ने इसे ‘जीत’ बताया. उन्होंने सरकार बनाने पर TVK को ‘समर्थन देने’ वाला VCK का एक पत्र दिखाया. अर्जुन ने समर्थन देने के लिए कांग्रेस, लेफ्ट और VCK चीफ थिरुमावलवन को धन्यवाद दिया. उन्होंने भरोसा जताया कि विजय मुख्यमंत्री बनेंगे.

VCK नेता वन्नी अरासु, जो विधायक दल के नेता भी हैं, ने राज्यपाल आर्लेकर को एक पत्र लिखकर TVK को समर्थन देने का ऐलान किया है.

माना जा रहा कि विजय बहुत जल्द राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सकते हैं.

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के समर्थन के ऐलान के बाद TVK में खुशी की लहर दौड़ गई. TVK समर्थकों ने चेन्नई में सड़क पर उतरकर अपनी खुशी का इजहार किया.

VCK के सूत्रों ने कहा कि पार्टी, अभी के लिए, TVK की पहली सरकार बनाने की कोशिश में विजय को बाहर से समर्थन देगी.

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया है. IUML के नेताओं ने शनिवार को TVK को समर्थन पत्र सौंपा. IUML के दो विधायक हैं.

इसके साथ ही, TVK को अब कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK, IUML का समर्थन मिल गया है, जिससे इसकी संख्या 121 हो गई है, जो 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है.

विजय के नेतृत्व में तमिलगा वेत्री कझगम ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीती हैं, जो बहुमत से 10 कम है. बाद में पार्टी ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, CPI, CPI (M) और VCK – सभी DMK के सहयोगी, से समर्थन मांगा था.

विजय ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है, लेकिन उन्हें उनमें से एक से इस्तीफा देना होगा, जिससे पार्टी की सीटें घटकर 107 हो जाएंगी. TVK को समर्थन करने वाली पार्टियों – कांग्रेस (5) और CPI, CPI (M) और VCK के विधायकों की कुल संख्या 11 है.

Tamil Nadu political : थलापति विजय की शपथ पर ग्रहण, बहुमत साबित करने में असफल

The post Tamil Nadu New CM : विजय बनेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, VCK ने TVK को सौंपा समर्थन पत्र appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/tamil-nadu-new-cm-vijay-will-become-the-chief-minister-of-tamil-nadu-vck-handed-over-the-letter-of-support-to-tvk/feed/ 0 73461