Tamil Nadu Elections Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/tamil-nadu-elections/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Thu, 16 Apr 2026 06:36:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Tamil Nadu Elections Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/tamil-nadu-elections/ 32 32 236804266 Tamil Nadu Elections : तमिलनाडु चुनाव से पहले मुश्किल में TVK प्रमुख विजय, रोड शो और नियमों के उल्लंघन में FIR दर्ज https://www.localcube.in/national/tamil-nadu-elections-tvk-chief-vijay-in-trouble-ahead-of-tamil-nadu-elections-fir-filed-for-road-show-and-violation-of-rules/ https://www.localcube.in/national/tamil-nadu-elections-tvk-chief-vijay-in-trouble-ahead-of-tamil-nadu-elections-fir-filed-for-road-show-and-violation-of-rules/#respond Thu, 16 Apr 2026 06:36:52 +0000 https://page3news.in/?p=73196 नई दिल्ली। Tamil Nadu Elections :  तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता विजय और पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर में चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई […]

The post Tamil Nadu Elections : तमिलनाडु चुनाव से पहले मुश्किल में TVK प्रमुख विजय, रोड शो और नियमों के उल्लंघन में FIR दर्ज appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। Tamil Nadu Elections :  तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता विजय और पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर में चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है।

Table Tennis Championship : मुख्यमंत्री धामी ने 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ किया

चुनाव पर्यवेक्षकों ने दर्ज कराई शिकायत

यह कार्रवाई चुनाव पर्यवेक्षकों और फ्लाइंग स्क्वाड अधिकारियों की शिकायतों के आधार पर की गई है। शिकायत में कहा गया है कि, इस पार्टी ने बिना अनुमति लिए रोड शो किया, उसमें भी भारी संख्या में लोग जुटाए गए, और यातायात सहित आम जनता के लिए परेशानी पैदा की गई।

इसके साथ ही एक अलग घटना में, नुंगमबक्कम पुलिस ने वल्लुवर कोट्टम के पास बिना अनुमति के रोड शो करने के आरोप में विजय और थाउजेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार जेसीटी प्रभाकरन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रचार नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया है।

शर्तों के तहत मिली थी रोड शो की अनुमति

इसके अलावा, पश्चिम माम्बलम में, माम्बलम पुलिस ने विजय, टी नगर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार एन आनंद और दक्षिण चेन्नई जिला पदाधिकारी अप्पुनु के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह शिकायत फ्लाइंग स्क्वाड अधिकारी संतोष कुमार ने दर्ज कराई है। इसी तरह, वेपेरी पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र में चुनाव दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए रोड शो आयोजित करने के आरोप में विजय और एग्मोर निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार राजमोहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रचार गतिविधियों के लिए विशिष्ट शर्तों के अधीन अनुमति दी गई थी, जिसमें भीड़ के आकार की सीमा, रोड शो पर प्रतिबंध और यह सुनिश्चित करना शामिल था कि आम जनता की आवाजाही में कोई बाधा न आए। इन शर्तों का उल्लंघन पाए जाने के बाद ये मामले दर्ज किए गए। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Table Tennis Championship : मुख्यमंत्री धामी ने 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ किया

The post Tamil Nadu Elections : तमिलनाडु चुनाव से पहले मुश्किल में TVK प्रमुख विजय, रोड शो और नियमों के उल्लंघन में FIR दर्ज appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/tamil-nadu-elections-tvk-chief-vijay-in-trouble-ahead-of-tamil-nadu-elections-fir-filed-for-road-show-and-violation-of-rules/feed/ 0 73196