SHASHI THAROOR CONVOY ATTACKED Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/shashi-tharoor-convoy-attacked/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sat, 04 Apr 2026 04:26:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 SHASHI THAROOR CONVOY ATTACKED Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/shashi-tharoor-convoy-attacked/ 32 32 236804266 SHASHI THAROOR CONVOY ATTACKED : शशि थरूर के काफिले पर हमला, सिक्योरिटी गनमैन घायल, केस दर्ज https://www.localcube.in/national/shashi-tharoors-convoy-attacked-security-gunman-injured-case-registered/ https://www.localcube.in/national/shashi-tharoors-convoy-attacked-security-gunman-injured-case-registered/#respond Sat, 04 Apr 2026 04:26:55 +0000 https://page3news.in/?p=73097 तिरुवनंतपुरम: SHASHI THAROOR CONVOY ATTACKED  केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर के काफिले पर हमले की एक बड़ी घटना सामने आई है. हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए जबकि उनके गनमैन पर हमला किया गया. गनमैन की शिकायत के आधार पर वंडूर पुलिस ने मामला […]

The post SHASHI THAROOR CONVOY ATTACKED : शशि थरूर के काफिले पर हमला, सिक्योरिटी गनमैन घायल, केस दर्ज appeared first on Local cube.in.

]]>
तिरुवनंतपुरम: SHASHI THAROOR CONVOY ATTACKED  केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर के काफिले पर हमले की एक बड़ी घटना सामने आई है. हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए जबकि उनके गनमैन पर हमला किया गया. गनमैन की शिकायत के आधार पर वंडूर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया और दो गाड़ियां जब्त की.

Nashik car accident : नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार केरल के मलप्पुरम में एक शिकायत दर्ज की गई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले को थिरुवल्ली चेलिथोडू पुल के पास रोक दिया गया था, जब वे वंडूर में एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम में जा रहे थे.

शिकायत में दावा किया गया है कि घटना के दौरान थरूर (SHASHI THAROOR CONVOY ATTACKED)  के गनमैन पर हमला किया गया. गनमैन की शिकायत के आधार पर, वंडूर पुलिस ने मामला दर्ज किया, तीन लोगों को हिरासत में लिया और दो गाड़ियां जब्त की गई. एक आरोपी उम्मारा जो कलिकावु का रहने वाला है के खिलाफ गैर-जमानती मामला दर्ज किया गया है.

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों ने थरूर की कार का पीछा किया और उनके सिक्योरिटी गार्ड पर गालियां दी. उनका गनमैन उन्हें बचाने के लिए आगे आया लेकिन हाथापाई में घायल हो गया.

पुलिस ने मुख्य आरोपी उमर के खिलाफ गैर-जमानती केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. दो और संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया, जिससे कुल आरोपियों की संख्या पांच हो गई. अधिकारी मकसद की जांच कर रहे हैं और यह भी कि क्या हमले की प्लानिंग में और लोग शामिल थे.

शशि थरूर के काफिले पर हुए हमले से कैंपेन के दौरान नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हुई है, खासकर केरल जैसे इलाकों में. इस घटना से नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है. यह घटना इलाके में बढ़ते राजनीतिक तनाव भी बढ़ा सकती है.

Kaliachak Malda Case : मालदा कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बागडोगरा एयरपोर्ट से भागने की फिराक में था एडवोकेट मोफक्कारुल

The post SHASHI THAROOR CONVOY ATTACKED : शशि थरूर के काफिले पर हमला, सिक्योरिटी गनमैन घायल, केस दर्ज appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/shashi-tharoors-convoy-attacked-security-gunman-injured-case-registered/feed/ 0 73097