Salman Support Rajpal Yadav Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/salman-support-rajpal-yadav/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Tue, 07 Apr 2026 11:05:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Salman Support Rajpal Yadav Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/salman-support-rajpal-yadav/ 32 32 236804266 Salman Support Rajpal Yadav : अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाए जाने के बाद राजपाल को सलमान का समर्थन https://www.localcube.in/bollywood/salman-supports-rajpal-yadav-salman-supports-rajpal-after-he-was-mocked-at-an-awards-show/ https://www.localcube.in/bollywood/salman-supports-rajpal-yadav-salman-supports-rajpal-after-he-was-mocked-at-an-awards-show/#respond Tue, 07 Apr 2026 11:05:01 +0000 https://page3news.in/?p=73121 Salman Support Rajpal Yadav :  राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक अवॉर्ड फंक्शन में हुए एक मामले की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में वह एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। यहां शो के होस्ट ने उन्हें लेकर एक ऐसी टिप्पड़ी की जिस पर […]

The post Salman Support Rajpal Yadav : अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाए जाने के बाद राजपाल को सलमान का समर्थन appeared first on Local cube.in.

]]>
Salman Support Rajpal Yadav :  राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक अवॉर्ड फंक्शन में हुए एक मामले की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में वह एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। यहां शो के होस्ट ने उन्हें लेकर एक ऐसी टिप्पड़ी की जिस पर काफी विवाद हुआ।

Pawan Khera : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी

इस पूरे मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान खुलकर राजपाल यादव के समर्थन में सामने आए। उन्होंने न सिर्फ राजपाल यादव के काम की तारीफ की, बल्कि उन्हें हिम्मत भी दी कि वह इन बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ें।

सलमान ने की राजपाल की तारीफ (Salman Support Rajpal Yadav)

सलमान खान ने लिखा, ‘राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको बार-बार फिल्मों में इसलिए कास्ट किया है, क्योंकि आप अपना काम अच्छी तरह जानते हैं। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर काम मिलेगा और मिलता रहेगा, ये हकीकत है। यह याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है। दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है। देना तो इंडिया में ही है।’

किस बात पर हुआ विवाद?

दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब शो के होस्ट ने राजपाल यादव पर तंज कसते हुए उनके पुराने केस का जिक्र कर दिया। होस्ट ने मजाक में कहा, ‘डॉलर का रेट चाहे जितना ऊपर-नीचे हो जाए, आपको पैसे तो उतने ही वापस करने हैं।’

क्या है राजपाल यादव का केस?

आपको बता दें कि राजपाल यादव के खिलाफ एक चेक बाउंस केस दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा है। उन्होंने 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता-पता लापता’ बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग पांच करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म आर्थिक रूप से सफल नहीं हुई, जिससे भुगतान में देरी हुई और कई चेक बाउंस हो गए। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

राजपाल यादव का काम

राजपाल यादव अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का हिस्सा होंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ का भी हिस्सा होंगे।

CEC GYANESH KUMAR : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, 193 विपक्षी सांसदों को लगा जोर का झटका

The post Salman Support Rajpal Yadav : अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाए जाने के बाद राजपाल को सलमान का समर्थन appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/bollywood/salman-supports-rajpal-yadav-salman-supports-rajpal-after-he-was-mocked-at-an-awards-show/feed/ 0 73121