Reservation Bill Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/reservation-bill/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sat, 18 Apr 2026 12:54:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Reservation Bill Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/reservation-bill/ 32 32 236804266 Reservation Bill : राहुल गांधी के आवास तक भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का मार्च, पुतला फूंका https://www.localcube.in/national/reservation-bill-bjp-women-workers-march-to-rahul-gandhis-residence-burn-effigy/ https://www.localcube.in/national/reservation-bill-bjp-women-workers-march-to-rahul-gandhis-residence-burn-effigy/#respond Sat, 18 Apr 2026 12:54:20 +0000 https://page3news.in/?p=73232 नई दिल्ली। Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पास न हो पाने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस और विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया। कई वरिष्ठ भाजपा नेता और महिला सांसद समर्थकों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर तक मार्च करते हुए […]

The post Reservation Bill : राहुल गांधी के आवास तक भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का मार्च, पुतला फूंका appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल पास न हो पाने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस और विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया। कई वरिष्ठ भाजपा नेता और महिला सांसद समर्थकों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर तक मार्च करते हुए पहुंचे।

Chardham Yatra-2026 : मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस प्रदर्शन में हेमा मालिनी और बांसुरी स्वराज समेत कई सांसद शामिल थीं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी इस मार्च में मौजूद रहे। पार्टी ने सोशल मीडिया पर ‘धोखेबाज’ लिखे पोस्टर साझा कर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि देश की आधी आबादी इसे कभी माफ नहीं करेगी।

सड़क से सोशल मीडिया तक हमला (Reservation Bill)

भाजपा ने इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक अभियान चलाया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने काले झंडे दिखाए और माथे पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उनके हाथों में ऐसे पोस्टर थे, जिनमें विपक्ष पर ‘नारी शक्ति’ का अपमान करने के आरोप लगाए गए।

इस प्रदर्शन में कमलजीत सहरावत, मंजू शर्मा, योगिता सिंह और लता गुप्ता जैसे नेता भी शामिल हुए। सभी ने एक सुर में विपक्ष को महिला विरोधी बताया और बिल का विरोध करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस मार्च में शामिल हुईं। उन्होंने नारे लगाते हुए कहा, “फूल नहीं चिंगारी हैं, हम भारत की नारी हैं… महिलाओं का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।”

बिल क्यों नहीं हो पाया पास?

संविधान संशोधन (131वां) बिल 2026 में संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव था। इसके साथ लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की भी बात थी। लेकिन यह बिल लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका।

बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने इसका विरोध किया। इस तरह यह संवैधानिक सीमा से कम रह गया और पास नहीं हो सका। सरकार का कहना है कि यह महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए जरूरी कदम था। वहीं विपक्ष का आरोप है कि इसे परिसीमन और राजनीतिक फायदे से जोड़ा गया, जिससे संघीय संतुलन और मंशा पर सवाल उठते हैं।

Russian Oil : भारत के लिए खुशखबरी, एक महीने और खरीद सकेंगे रूसी तेल; ट्रंप प्रशासन ने बढ़ाई छूट

The post Reservation Bill : राहुल गांधी के आवास तक भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का मार्च, पुतला फूंका appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/reservation-bill-bjp-women-workers-march-to-rahul-gandhis-residence-burn-effigy/feed/ 0 73232
Reservation Bill : ‘धर्मेंद्र जी आपका आभारी हूं… अखिलेश यादव मेरे दोस्त’; महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बोले पीएम मोदी https://www.localcube.in/national/reservation-bill-i-am-grateful-to-you-dharmendra-ji-akhilesh-yadav-is-my-friend-pm-modi-said-during-the-discussion-on-the-womens-reservation-bill/ https://www.localcube.in/national/reservation-bill-i-am-grateful-to-you-dharmendra-ji-akhilesh-yadav-is-my-friend-pm-modi-said-during-the-discussion-on-the-womens-reservation-bill/#respond Thu, 16 Apr 2026 11:05:59 +0000 https://page3news.in/?p=73202 नई दिल्ली। Reservation Bill : लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक विपक्षी सांसदों के समर्थन की मांग की। उन्होंने कहा कि जो भी इस बिल का विरोध करेगा उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. जब पीएम मोदी सदन में बोल रहे थे तभी समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने उनके भाषण के […]

The post Reservation Bill : ‘धर्मेंद्र जी आपका आभारी हूं… अखिलेश यादव मेरे दोस्त’; महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बोले पीएम मोदी appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। Reservation Bill : लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक विपक्षी सांसदों के समर्थन की मांग की। उन्होंने कहा कि जो भी इस बिल का विरोध करेगा उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. जब पीएम मोदी सदन में बोल रहे थे तभी समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने उनके भाषण के बीच उन्हें टोका जिस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अखिलेश यादव मेरे मित्र हैं, इसलिए कभी-कभी मदद कर देते हैं।’

Austria-India Ties : पीएम मोदी ने ऑस्ट्रियाई चांसलर स्टॉकर से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई बात

विधेयक पर विपक्ष से मांगा समर्थन

पीएम मोदी महिला आरक्षण विधेयक का जोरदार समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की 50 प्रतिशत महिला आबादी को नीति-निर्माण में शामिल करना समय की मांग है। यह फैसला 25-30 साल पहले हो जाना चाहिए था। उन्होंने याद दिलाया कि मुलायम सिंह यादव के समय से यह मुद्दा उठता रहा है। पीएम ने सभी दलों से अपील की कि वे विधेयक का समर्थन करें और इसे राजनीतिक रंग न दें।

पीएम ने पिछड़े समाज का किया जिक्र

सपा सांसद धर्मेद्र यादव ने जब महिला विधेयक पर बोलते हुए पीएम को टोका, तो पीएम मोदी ने रुककर जवाब दिया, ‘मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। यह सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं। अखिलेश जी मेरे मित्र हैं तो मदद कर देते हैं। मेरा दायित्व सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है और संविधान मेरे लिए सर्वोपरि है।’

इस पर अखिलेश यादव अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पीएम के सामने अपने हाथ जोड़ते दिखे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह बात सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं, लेकिन मेरा दायित्व समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने का है। संविधान ने भी मुझे यही रास्ता दिखाया है और मेरे लिए संविधान ही सर्वोपरि है। यह संविधान की ताकत है कि मेरे जैसा अत्यंत छोटे समाज का अति पिछड़े समाज का दायित्व देश ने दिया।

विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

पीएम मोदी ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘जो इस विधेयक का विरोध करेंगे, उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।’ उन्होंने 2024 के चुनावों का हवाला देते हुए बताया कि सभी दलों की सहमति से यह मुद्दा पारित हुआ था, इसलिए किसी का फायदा या नुकसान नहीं हुआ। पीएम ने जोर देकर कहा कि महिलाओं की ग्रासरूट लीडरशिप को मान्यता देना राजनीतिक समझदारी है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक पल है जो देश के लोकतंत्र को मजबूत धरोहर देगा। उन्होंने सभी दलों से एकजुट होकर विधेयक पास करने की अपील की ताकि महिलाओं को उनका हक मिल सके।

Tamil Nadu Elections : तमिलनाडु चुनाव से पहले मुश्किल में TVK प्रमुख विजय, रोड शो और नियमों के उल्लंघन में FIR दर्ज

The post Reservation Bill : ‘धर्मेंद्र जी आपका आभारी हूं… अखिलेश यादव मेरे दोस्त’; महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बोले पीएम मोदी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/reservation-bill-i-am-grateful-to-you-dharmendra-ji-akhilesh-yadav-is-my-friend-pm-modi-said-during-the-discussion-on-the-womens-reservation-bill/feed/ 0 73202