Republic Day 2025 Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/republic-day-2025/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sun, 26 Jan 2025 11:14:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Republic Day 2025 Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/republic-day-2025/ 32 32 236804266 अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री ने ली परेड की सलामी https://www.localcube.in/uncategorized/republic-day-celebrated-with-pomp-in-almora/ https://www.localcube.in/uncategorized/republic-day-celebrated-with-pomp-in-almora/#respond Sun, 26 Jan 2025 11:14:45 +0000 https://page3news.in/?p=68314 अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय राज्य मंत्री ने ली परेड की सलामी अल्मोड़ा: राष्ट्र के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में विभिन्न कार्यक्रम हुए। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने परेड की सलामी ली और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके […]

The post अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री ने ली परेड की सलामी appeared first on Local cube.in.

]]>
अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय राज्य मंत्री ने ली परेड की सलामी

अल्मोड़ा: राष्ट्र के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में विभिन्न कार्यक्रम हुए। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने परेड की सलामी ली और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण करते हुए मान प्रणाम ग्रहण किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। परेड के बाद विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभागों की झांकियां प्रदर्शित की। इससे पूर्व अल्मोड़ा के एतिहासिक नंदा देवी मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी भी निकाली गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए भारतीय संविधान के संबंध में संबोधित करते हुए सभी को देश की प्रगति के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान पुलिस परिवार एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के अंत में पुलिस ग्राउंड में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकािरयों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें एएसआई दामोदर कापड़ी एवं एएसआई ईश्वर सिंह को केंद्रीय गृह मंत्री अति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह, अपर उपनिरीक्षक अभिसूचना कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल कुंवर राम, हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव को केंद्रीय गृह मंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं वर्ष 2024 में सराहनीय कार्य करने वाले वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कांस्टेबल नीरज बिष्ट थाना देघाट, महिला एसआई हेमा कार्की रानीखेत, थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र कापड़ी चौखुटिया, एसआई अजेन्द्र प्रसाद अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, एएसआई पुष्कर सिंह खाती, हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी, दीपक सिंह, चन्द्रपाल सिंह, दीपक कुमार थाना सल्ट, कंपनी कंमाडर एसडीआरएफ निरीक्षक राजेश जोशी, कांस्टेबल रणजीत सिंह, एसओजी प्रभारी एसआई भुवन चन्द्र जोशी अल्मोड़ा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला एसआई कुमकुम धानिक व सोनू बाफिला ने किया।

——–

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला जज श्रीकांत पाण्डे, डीएम आलोक कुमार पाण्डेय, न्यायाधीश नीना अग्रवाल, आईटीबीपी डीआईजी रवि कुमार, नगर निगम मेयर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, सीएमओ डॉ आरसी पंत, सीडीओ दिवेश शाशनी, सीजेएम दयाराम, एएसपी हरबन्स सिंह आदि मौजूद रहे।

————-

The post अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री ने ली परेड की सलामी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uncategorized/republic-day-celebrated-with-pomp-in-almora/feed/ 0 68314
Republic Day 2025 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें https://www.localcube.in/uttarakhand/republic-day-2025-chief-minister-wishes-republic-day-to-the-people-of-the-state/ https://www.localcube.in/uttarakhand/republic-day-2025-chief-minister-wishes-republic-day-to-the-people-of-the-state/#respond Sat, 25 Jan 2025 12:59:00 +0000 https://page3news.in/?p=68311 देहरादून : Republic Day 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। National […]

The post Republic Day 2025 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें appeared first on Local cube.in.

]]>

देहरादून : Republic Day 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है।

National Games : सीएम धामी ने स्टेडियम में लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है। संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना को साकार करते हुए देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। प्रधानमंत्री जी के इस प्रेरणादायी कथन से उत्तराखण्डवासियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के दृष्टिगत प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व सहयोग दिया जा रहा है।

उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश में पहला राज्य बनने जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि में समान नागरिक संहिता को भी लागू करने की तैयारी में हैं। उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश में पहला राज्य बनने जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि है, हमारी देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन खेलो तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने वाले साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नीतिगत सुधार के साथ उद्योगों के अनुकूल वातावरण का सृजन किया जा रहा हैं। निवेश में रोजगार को प्रमुखता दी गई है। राज्य में सरकारी क्षेत्र में पिछले तीन साल में विभिन्न विभागों में 19 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी है। जबकि शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है।

रोजगार के संसाधन तेजी से बढ़ेंगे और पलायन पर भी नियंत्रण होगा (Republic Day 2025)

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश के लिए निवेशकों ने जो उत्साह दिखाया है, आने वाले समय में इससे स्थानीय स्तर पर लोगों के रोजगार के संसाधन तेजी से बढ़ेंगे और पलायन पर भी नियंत्रण होगा। राज्य में धार्मिक पर्यटन के साथ ही पर्यटन की अन्य गतिविधियों पर भी तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। कुमांऊ मण्डल में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। धार्मिक पर्यटन को बढावा देने तथा आर्थिकी की मजबूती के लिये शीतकालीन यात्रा की शुरूआत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विगत वर्षों में राज्य हित में अनेक ऐसे महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए हैं, जो विगत 24 वर्षों में संभव नहीं हो पाये थे। एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया, प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई कर पांच हजार हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति का सम्मान भी हमारे लिये सर्वाेपरि है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और जनसंतुष्टि के मूलमंत्र पर चलते हुए अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास, कल्याण और उन्नति हेतु विकल्प रहित संकल्प के साथ संकल्पबद्ध है।मुख्यमंत्री ने रजत जयंती वर्ष में विकसित उत्तराखण्ड के साथ, एक भारत, श्रेष्ठ भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के महाअभियान में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रण लेने की भी सभी से अपेक्षा की है।

The post Republic Day 2025 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/republic-day-2025-chief-minister-wishes-republic-day-to-the-people-of-the-state/feed/ 0 68311