Raghav Chadha Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/raghav-chadha/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sat, 25 Apr 2026 09:40:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Raghav Chadha Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/raghav-chadha/ 32 32 236804266 Raghav Chadha : राघव का पार्टी बदलना यूजर्स को नहीं आया पसंद, 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हुए कम https://www.localcube.in/national/raghav-chadha-users-did-not-like-raghavs-change-of-party-he-lost-more-than-1-million-followers-in-24-hours/ https://www.localcube.in/national/raghav-chadha-users-did-not-like-raghavs-change-of-party-he-lost-more-than-1-million-followers-in-24-hours/#respond Sat, 25 Apr 2026 09:40:03 +0000 https://page3news.in/?p=73315 Raghav Chadha :  राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ छह अन्य राज्यसभा सांसदों के भी भाजपा में शामिल होने से आप को बड़ा झटका लगा है और पार्टी नेतृत्व अब अपने बचे हुए सांसदों को एकजुट रखने में […]

The post Raghav Chadha : राघव का पार्टी बदलना यूजर्स को नहीं आया पसंद, 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हुए कम appeared first on Local cube.in.

]]>
Raghav Chadha :  राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ छह अन्य राज्यसभा सांसदों के भी भाजपा में शामिल होने से आप को बड़ा झटका लगा है और पार्टी नेतृत्व अब अपने बचे हुए सांसदों को एकजुट रखने में जुटा है।

Uttarakhand Board Result 2026 : जारी हुआ रिजल्ट, 10वीं में अक्षत और 12वीं में गीतिका ने किया टॉप

राघव चड्ढा का यह कदम पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा में था, खासकर तब जब उन्हें राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया था। राजनीतिक गलियारों में इसे अरविंद केजरीवाल और चड्ढा के बीच बढ़ती दूरी के रूप में देखा जा रहा था।

हालांकि भाजपा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। खासतौर पर उनके समर्थकों के बीच इस फैसले को लेकर उत्साह कम नजर आया, जहां कई लोगों ने इसे अवसरवादी राजनीति करार दिया, जबकि समर्थकों ने इसे चड्ढा के नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत बताया।

इंस्टा फॉलोअर्स में आई बड़ी गिरावट

भाजपा में शामिल होने के बाद चड्ढा को सोशल मीडिया पर भी झटका लगता दिख रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी बदलने के 24 घंटे के भीतर उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में 10 लाख से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के इंस्टाग्राम पर 1.46 करोड़ फॉलोअर्स थे, जो शनिवार दोपहर 2 बजे तक घटकर 1.35 करोड़ रह गए। यानी एक दिन से भी कम समय में उनके फॉलोअर बेस में बड़ी कमी आई।

एनसीपी नेता का दावा

इस बीच एनसीपी नेता अनीश गावंडे ने दावा किया कि इंस्टाग्राम पर चलाए गए जेन जी अनफॉलो अभियान के कारण राघव चड्ढा के 24 घंटे के भीतर 10 लाख फॉलोअर्स कम हो गए। उन्होंने कहा, इंटरनेट आपको रातोंरात हीरो बना सकता है और रातोंरात जीरो भी।

युवाओं के बीच राघव ने बनाई अलग पहचान

दरअसल, राघव चड्ढा ने पिछले कुछ वर्षों में युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने ऐसे मुद्दे उठाए जो सीधे आम लोगों और खासकर युवाओं की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े थे, लेकिन पारंपरिक राजनीति में अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते थे।

इन मुद्दों में पितृत्व अवकाश, ट्रैफिक संकट, टेलीकॉम कंपनियों की डेली डेटा लिमिट, एयरपोर्ट पर महंगे समोसे और 10 मिनट डिलीवरी मॉडल के जरिए गिग वर्कर्स के शोषण जैसे विषय शामिल थे। गिग वर्कर्स की समस्याओं को समझने के लिए उन्होंने एक दिन ब्लिंकइट डिलीवरी पार्टनर के तौर पर भी काम किया था।

ED Raid in Kolkata : ED की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता समेत नौ ठिकानों पर छापेमारी; राशन घोटाले में जांच जारी

The post Raghav Chadha : राघव का पार्टी बदलना यूजर्स को नहीं आया पसंद, 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हुए कम appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/raghav-chadha-users-did-not-like-raghavs-change-of-party-he-lost-more-than-1-million-followers-in-24-hours/feed/ 0 73315
Raghav Chadha : AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, राज्यसभा में बोलने पर भी पाबंदी की मांग की https://www.localcube.in/national/raghav-chadha-aap-removes-him-from-the-post-of-deputy-leader-also-demands-ban-on-speaking-in-rajya-sabha/ https://www.localcube.in/national/raghav-chadha-aap-removes-him-from-the-post-of-deputy-leader-also-demands-ban-on-speaking-in-rajya-sabha/#respond Thu, 02 Apr 2026 10:48:49 +0000 https://page3news.in/?p=73077 नई दिल्ली। Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखते हुए सदन में अपने डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को उनके पद से हटाने का आग्रह किया है। Malda violence : SIR को लेकर बंगाल के मालदा में फिर भड़की हिंसा, ड्राइवर का सिर फूटा पार्टी ने अपने पत्र में ये भी […]

The post Raghav Chadha : AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, राज्यसभा में बोलने पर भी पाबंदी की मांग की appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखते हुए सदन में अपने डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को उनके पद से हटाने का आग्रह किया है।

Malda violence : SIR को लेकर बंगाल के मालदा में फिर भड़की हिंसा, ड्राइवर का सिर फूटा

पार्टी ने अपने पत्र में ये भी कहा है कि राघव चड्ढा को आप के कोटा से बोलने का समय भी न दिया जाए। इसके साथ ही पार्टी ने एक पत्र राज्यसभा सचिवालय को लिखा है, जिसमें राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को डिप्टी स्पीकर बनाने का अनुरोध किया है।

अशोक मित्तल पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। उनका चयन अप्रैल 2022 में राज्यसभा में हुआ था। तब से ही वह कई संसदीय समितियों के सदस्य रह चुके हैं। इनमें रक्षा समिति, वित्त समिति प्रमुख है। इसके साथ ही उन्हें भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री ग्रुप का फरवरी 2026 में सदस्य बनाया गया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद डीएमके सांसद कनीमोझी की अध्यक्षता में रूस, Latvia, स्लोवेनिया, ग्रीस और स्पेन गए ऑल पार्टी डेलिगेशन में भी अशोक मित्तल शामिल थे।

राघव चड्ढा 2022 से हैं सांसद, उठाए कई बड़े मुद्दे

राघव चड्ढा भी अप्रैल 2022 से राज्यसभा सांसद हैं। वह बीते काफी समय से अपने द्वारा संसद में उठाए गए आम आदमी के मुद्दों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

बीते महीने राघव ने पंचायत स्तर पर ‘सरपंच पति’ या ‘पंचायत पति’ के रोल पर चिंता व्यक्त की थी। उनका कहना था कि पंचायत की वह सीट जो महिला सरपंचों के लिए आरक्षित होती है, वहां असली शक्ति तो उनके पतियों या पुरुष रिश्तेदारों के हाथ में होती है। उन्होंने सरकार ने मांग की है कि वह यह सुनिश्चित करें कि महिला प्रतिनिधि, संविधान के 73वें संशोधन में दिए गए उनके अधिकारों का सही उपयोग कर सकें।

राघव चड्ढा ने मेंस्ट्रल हाइजीन का मुद्दा भी संसद में उठाया था। इस मामले में उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य, शिक्षा और समानता का विषय जो भारत की 35 करोड़ से अधिक महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित करता है।

चड्ढा ने कहा कि अगर लड़कियां सिर्फ इसलिए स्कूल छोड़ती हैं कि वहां सैनिटरी पैड्स, पानी और प्राइवेसी नहीं है तो यह उसकी निजी नहीं बल्कि सामाजिक विफलता है। उन्होंने कहा, समाज ने एक जैविक फैक्ट को सामाजिक टैबू में बदल दिया है।

बीते साल के अंतिम महीनों में और इस साल के शुरुआत में राघव गिग वर्कर्स के प्रदर्शन से भी जुड़े। उनकी तकलीफों को अच्छे से समझने के लिए राघव ने एक पूरा दिन गिग वर्कर बनकर उनके साथ ही बिताया।

CM Nitish Kumar : सीएम पद से इस्तीफा देकर नीतीश कुमार लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, Z+ सिक्योरिटी मिली

The post Raghav Chadha : AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, राज्यसभा में बोलने पर भी पाबंदी की मांग की appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/raghav-chadha-aap-removes-him-from-the-post-of-deputy-leader-also-demands-ban-on-speaking-in-rajya-sabha/feed/ 0 73077