Petrol-Diesel Price Hike: Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/petrol-diesel-price-hike/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Tue, 19 May 2026 04:23:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Petrol-Diesel Price Hike: Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/petrol-diesel-price-hike/ 32 32 236804266 Petrol Diesel Price Hike : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा https://www.localcube.in/national/petrol-diesel-price-hike-petrol-and-diesel-prices-hiked-again-up-by-91-paise-per-liter/ https://www.localcube.in/national/petrol-diesel-price-hike-petrol-and-diesel-prices-hiked-again-up-by-91-paise-per-liter/#respond Tue, 19 May 2026 04:23:16 +0000 https://page3news.in/?p=73542 नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Hike : मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच, देश में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार ईंधन की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी शुक्रवार (15 मई) […]

The post Petrol Diesel Price Hike : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Hike : मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच, देश में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार ईंधन की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी शुक्रवार (15 मई) को हुई पिछली 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद हुई है।

NEET 2026 PAPER LEAK CASE : NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, लातूर आरसीसी कोचिंग डायरेक्टर को हिरासत में लिया

वहीं, पिछली बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई थी, जबकि डीजल की कीमत 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।

अब, मंगलवार को हुई नई बढ़ोतरी के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 87 पैसे और महंगा हो गया है और अब यह 98.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में डीजल की कीमत भी 91 पैसे बढ़ गई है और अब यह 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

देश के प्रमुख शहरों में बढ़े दाम

दिल्ली के अलावा, अन्य बड़े महानगरों में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुंबई में, पेट्रोल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

कोलकाता में, पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा 96 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

चेन्नई में, पेट्रोल 82 पैसे महंगा हो गया है, जिससे इसकी कीमत 104.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है, और डीजल की कीमत 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल की कीमतें  (Petrol Diesel Price Hike)

दिल्ली – 87 पैसे – 98.64 रुपये
मुंबई – 91 पैसे – 107.59 रुपये
कोलकाता – 96 पैसे – 109.70 रुपये
चेन्नई – 82 पैसे – 104.49 रुपये

डीजल की कीमतें:

दिल्ली – 91 पैसे – 91.58 रुपये
मुंबई – 94 पैसे – 94.08 रुपये
कोलकाता – 94 पैसे – 96.07 रुपये
चेन्नई 86 पैसे – 96.11 रुपये

पहले की गई थी 3 रुपये की बढ़ोतरी

मालूम हो कि, ईरान में चल रहे संघर्ष ने वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित कर दिया है। पहले की गई 3 रुपये की बढ़ोतरी से तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के नुकसान की पूरी भरपाई नहीं हो पाई है।

ये कंपनियां लगभग 10 हफ्तों से पुराने रेट पर ही ईंधन बेच रही थीं, जबकि उनकी लागत लगातार बढ़ रही थी। जब उनका नुकसान ज्यादा होने लगा तो तो पिछले हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी गईं।

Uttarakhand employment : सीएम धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

The post Petrol Diesel Price Hike : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/petrol-diesel-price-hike-petrol-and-diesel-prices-hiked-again-up-by-91-paise-per-liter/feed/ 0 73542
Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू https://www.localcube.in/national/petrol-diesel-price-hike-petrol-becomes-costlier-by-rs-3-14-and-diesel-by-rs-3-11-per-liter-new-rates-applicable-from-today/ https://www.localcube.in/national/petrol-diesel-price-hike-petrol-becomes-costlier-by-rs-3-14-and-diesel-by-rs-3-11-per-liter-new-rates-applicable-from-today/#respond Fri, 15 May 2026 03:03:39 +0000 https://page3news.in/?p=73512 नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Hike :  पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत से उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा। जैसा कि अंदेशा पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था, शुक्रवार सुबह छह बजे से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि […]

The post Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। Petrol Diesel Price Hike :  पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत से उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा। जैसा कि अंदेशा पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था, शुक्रवार सुबह छह बजे से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है।

Trump China Visit : ताइवान पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, शी जिनपिंग बोले- गलत कदम से छिड़ सकता है संघर्ष

पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.77 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है। आज 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।

नियमित पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर
बढ़ोतरी के बाद: ₹97.91
प्रीमियम पेट्रोल: ₹102 से ₹104 प्रति लीटर
बढ़ोतरी के बाद: ₹105.14 से ₹107.14
नियमित डीज़ल: ₹87.67 प्रति लीटर
बढ़ोतरी के बाद: ₹90.78

इस संबंध में दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने बताया कि यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी के कारण की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि इस बढ़ोत्तरी संबंधित ई मेल पेट्रोल पंप संचालकों को मध्य रात्रि पेट्रोल कंपनियों द्वारा की गई है। जिसमें शुक्रवार सुबह छह बजे से यह बढ़ोत्तरी होगी।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के निवासियों पर इस मूल्यवृद्धि का सीधा असर पड़ेगा, खासकर दैनिक यात्रा करने वालों, ट्रांसपोर्टरों और छोटे व्यवसायियों पर, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Delhi Gang Rape : फिर शर्मसार हुई दिल्ली, स्लीपर बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

The post Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/petrol-diesel-price-hike-petrol-becomes-costlier-by-rs-3-14-and-diesel-by-rs-3-11-per-liter-new-rates-applicable-from-today/feed/ 0 73512