Pawan Khera Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/pawan-khera/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Tue, 07 Apr 2026 10:09:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Pawan Khera Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/pawan-khera/ 32 32 236804266 Pawan Khera : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी https://www.localcube.in/national/pawan-khera-assam-police-reaches-congress-leader-pawan-kheras-delhi-residence-search-operation-underway/ https://www.localcube.in/national/pawan-khera-assam-police-reaches-congress-leader-pawan-kheras-delhi-residence-search-operation-underway/#respond Tue, 07 Apr 2026 10:09:20 +0000 https://page3news.in/?p=73118 Pawan Khera :  असम में चुनाव के बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर लगाए गए आरोपों के बाद उनके दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस की टीम पहुंची है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई फर्जी पासपोर्ट […]

The post Pawan Khera : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी appeared first on Local cube.in.

]]>
Pawan Khera :  असम में चुनाव के बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर लगाए गए आरोपों के बाद उनके दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस की टीम पहुंची है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई फर्जी पासपोर्ट को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों के आधार पर हुई है। हाल ही में पवन खेड़ा ने असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी रिंकी के पास तीन पासपोर्ट होने के आरोप लगाए थे। मुख्यमंत्री ने इन आरोपों के बाद कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। आज असम पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ उनके आवास पहुंची। हालांकि, सीएम हिमंत ने पुलिस की कार्रवाई के बीच कहा कि खेड़ा अपना दिल्ली का घर छोड़कर हैदराबाद चले गए हैं, उन्हें ये जानकारी मीडिया से मिली है।

CEC GYANESH KUMAR : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, 193 विपक्षी सांसदों को लगा जोर का झटका

असम चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की जुबानी जंग, पासपोर्ट, पाकिस्तान और राजनीति का जिक्र

दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई के बीच असम के शिवसागर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, वह कल गुवाहाटी से दिल्ली भाग गए। कानून अपना काम करेगा। इससे पहले सीएम हिमंत ने एक दिन पहले ही राज्य में चढ़ते सियासी पारे के बीच कांग्रेस के नेताओं पर चुनाव प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुप की मदद लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कल दिल्ली और गुवाहाटी में हुई मीडिया वार्ता के दौरान दिखाए गए तमाम दस्तावेज पाकिस्तान की सोशल मीडिया टीम ने तैयार किए थे।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में पवन खेड़ा ने एक मीडिया वार्ता में दावा किया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा जैसे तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में पत्नी की विदेशी संपत्तियों की जानकारी छिपाई है। खेड़ा के अनुसार, दुबई में उनकी दो कीमती संपत्तियां हैं और अमेरिका के व्योमिंग में उनकी कंपनियां चल रही हैं। कांग्रेस ने इन संपत्तियों की जांच ईडी से कराने और चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग भी की थी।

मुख्यमंत्री का पलटवार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फेक एआई कैंपेन और पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप की झूठी जानकारी के आधार पर ये दावे कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दुबई के जिन फ्लैटों का जिक्र हो रहा है, उनके असली मालिक कोई और हैं। उन्होंने पवन खेड़ा को चेतावनी दी थी कि वे इन मनगढ़ंत आरोपों के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मामला दर्ज करेंगे।

Delhi Assembly security breach : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक, VIP गेट का बैरियर तोड़ घुसी कार; दबोचा गया ड्राइवर

The post Pawan Khera : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/pawan-khera-assam-police-reaches-congress-leader-pawan-kheras-delhi-residence-search-operation-underway/feed/ 0 73118