Notices are being issued due to financial irregularities in disaster management: Chauhan Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/notices-are-being-issued-due-to-financial-irregularities-in-disaster-management-chauhan/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sun, 30 Jun 2024 02:48:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.5 https://www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo-32x32.jpg Notices are being issued due to financial irregularities in disaster management: Chauhan Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/notices-are-being-issued-due-to-financial-irregularities-in-disaster-management-chauhan/ 32 32 आपदा प्रबंधन में वित्तीय अनियमितताओं की वजह से दिये जा रहे नोटिस: चौहान https://www.localcube.in/uttarakhand/notices-are-being-issued-due-to-financial-irregularities-in-disaster-management-chauhan/ https://www.localcube.in/uttarakhand/notices-are-being-issued-due-to-financial-irregularities-in-disaster-management-chauhan/#respond Sun, 30 Jun 2024 02:48:16 +0000 https://expressnews.co.in/?p=26170 धामी की जीरो टॉलरेंस की नीति से भ्रष्टाचार मे लिप्त लोगों मे हड़कंप   देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आपदा प्रवंधन विभाग मे इस्तीफे को लेकर चिंता जता रही है, लेकिन हकीकत यह है कि यह सरासर विभागीय भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है और कांग्रेस अपने स्वभाव […]

The post आपदा प्रबंधन में वित्तीय अनियमितताओं की वजह से दिये जा रहे नोटिस: चौहान appeared first on Local cube.in.

]]>
धामी की जीरो टॉलरेंस की नीति से भ्रष्टाचार मे लिप्त लोगों मे हड़कंप

 

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आपदा प्रवंधन विभाग मे इस्तीफे को लेकर चिंता जता रही है, लेकिन हकीकत यह है कि यह सरासर विभागीय भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है और कांग्रेस अपने स्वभाव के अनुरूप तूल दे रही है।

चौहान ने कहा कि आपदा प्रबंधन में अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच हुई थी और अब उसकी रिपोर्ट भी आ गयी है। विभागीय कर्मियों पर वित्त विभाग की अनुमति के बिना एलआईसी की ग्ग्रेच्युटी लेने का आरोप है। जबकि यह सेवा काल पूरी होने के बाद ही लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर, शासन द्वारा आरोपी अधिकारियों को नोटिस दिया जाता है तो इसमें गलत कहाँ है।

 

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन हो या कोई भी अन्य विभाग हर जगह जीरो टॉलरेंस की नीति बेहतर ढंग से कार्य करेगी। किसी को भी अनियमितता की छूट नही दी जा सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महज आरोप प्रत्यारोप की राजनीति के सहारे चल रही है। कर्मियों से उनका पक्ष पूछने का मतलब किसी कंपनी को लाभ पहुंचाने का आरोप हास्यास्पद है।

 

चौहान ने दावा किया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की कड़ी जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते भ्रष्टाचार मे लिप्त लोगों मे हड़कंप हैं और वह बहाने तलाश रहे है। भर्ती घोटाले हों या लैंड फ्राड अथवा अन्य किसी भी मामले में जिस तरह से धामी सरकार ने क्विक एक्शन लिया उसकी देश भर मे चर्चा है। आरोपी कितना ही रसूखदार क्यों न हो उसे कानून के दायरे मे आना होगा। इसके लिये जांच एजेंसियां भी दबाव मुक्त कार्य कर रही है। आज आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सेवा पोर्टल सहित सीएम खुद मॉनिटरिंग और लोगों से वार्ता कर रहे हैं। राज्य मे पारदर्शिता युक्त भाजपा की सरकार है कांग्रेस को यह समझने की जरूरत है।

 

 

The post आपदा प्रबंधन में वित्तीय अनियमितताओं की वजह से दिये जा रहे नोटिस: चौहान appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/notices-are-being-issued-due-to-financial-irregularities-in-disaster-management-chauhan/feed/ 0