Nikay chunav Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/nikay-chunav/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Mon, 27 Jan 2025 08:39:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Nikay chunav Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/nikay-chunav/ 32 32 236804266 Nikay Chunav : बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत https://www.localcube.in/uttarakhand/nikay-chunav-bjp-wins-the-elections-for-municipal-head-and-mayor-from-bageshwar-to-haldwani/ https://www.localcube.in/uttarakhand/nikay-chunav-bjp-wins-the-elections-for-municipal-head-and-mayor-from-bageshwar-to-haldwani/#respond Mon, 27 Jan 2025 08:39:40 +0000 https://page3news.in/?p=68330 Nikay Chunav : निकाय चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित जीत तो नहीं मिली, लेकिन कुमाऊं के बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कई फैक्टरों ने बखूबी काम किया है। इसमें कुछ ऐसे फैक्टर भी रहे जिसने मतदाताओं के चुनावी मूड को बदलने का काम […]

The post Nikay Chunav : बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत appeared first on Local cube.in.

]]>
Nikay Chunav : निकाय चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित जीत तो नहीं मिली, लेकिन कुमाऊं के बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कई फैक्टरों ने बखूबी काम किया है। इसमें कुछ ऐसे फैक्टर भी रहे जिसने मतदाताओं के चुनावी मूड को बदलने का काम किया है।

Uttarkashi Fire : उत्तरकाशी में भीषण अग्निकांड में बेघर हुए 15 से ज्यादा परिवार, एक महिला की मौत

पांच साल में हुए विकास कार्य के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी का हर जिले का किसी न किसी बहाने लगातार दौरा करना भी जनता को विश्वास दिलाने में सफल साबित रहा। कुमाऊं के छह जिलों बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रपुर के अलावा कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में नगर निगम के चुनाव में भाजपा की जीत के कारण रहे इन फैक्टरों की अनदेखी नहीं की जा सकती है।

थूक कांड

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के दौरान रोटी पर थूक लगाकर खिलाने का मामला सभी शहरों में खूब वायरल हुआ था और भाजपा से लेकर कांग्रेस तक ने इस पर घोर आपत्ति जताई थी। इसके बाद मतदाताओं के मन में भी सवाल उठे।

हल्द्वानी हिंसा पड़ी भारी

पिछले साल फरवरी में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा ने लोगों को झकझोर दिया था। पूरे कुमाऊं में लोगों में में आक्रोश दिखाई दिया था। इसका असर इस चुनाव में भी पड़ा और लोगों ने अपना मन बदला।

राजनीतिक बयान दे गया विपक्ष को चोट

निकाय चुनाव के दौरान भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज का बयान काफी चर्चा में रहा। उन्होंने कहा था कि मुझे अराजक तत्वों का वोट नहीं चाहिए। वहीं साफ सुथरी छवि के बावजूद ऐसे मामलों में स्टैंड न लेना कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को भारी पड़ा।

‘बंटोगे तो कटोगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे खूब चले

निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और ‘कटोगे तो बंटोगे’ का नारा भी खूब चला। शहर में कई जगह होर्डिंग्स में भी यह नारा लोगों की जुबान पर रहा।

सोशल इंजीनियरिंग का भी रहा हाथ

सोशल मीडिया में भाजपा का दबदबा काफी काम कर गया। भाजपा का आईटी सेल निकाय चुनाव में भी काफी सक्रिय रहा। मतदाताओं तक विपक्ष की गलतियां पहुंचाना और पार्टी तथा सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाने का काम भी सोशल मीडिया में खूब चला।

चौथे राउंड के बाद हो गया था जीत का अहसास

हल्द्वानी में मेयर चुनाव में चौथे राउंड के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को गजराज की जीत का अहसास हो गया था। चौथा चरण का रिजल्ट आने के बाद ही भाजपा कार्यकर्ता एमबी इंटर कॉलेज में भाजपाई रैली निकालने लगे। इसके बाद बाहर निकलकर जमकर देर रात तक रैली निकालते रहे। वहीं, देर रात 11 बजे मेयर पद का रिजल्ट घोषित हुआ। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस निकाला।

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री शाह, संगम में लगाएंगे डुबकी

The post Nikay Chunav : बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/nikay-chunav-bjp-wins-the-elections-for-municipal-head-and-mayor-from-bageshwar-to-haldwani/feed/ 0 68330
Nikay chunav : कांग्रेस को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन https://www.localcube.in/uttarakhand/nikay-chunav-big-blow-to-congress-two-big-leaders-joined-bjp/ https://www.localcube.in/uttarakhand/nikay-chunav-big-blow-to-congress-two-big-leaders-joined-bjp/#respond Mon, 20 Jan 2025 05:50:39 +0000 https://page3news.in/?p=68220 नैनीताल। Nikay chunav : स्थानीय निकाय के लिए मतदान से पहले भाजपा ने नगर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। नगर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व मीडिया प्रभारी कैलाश मिश्रा ने पार्टी को अलविदा कह भाजपा का दामन थाम लिया। मिश्रा पूर्व में सपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुक हैं और प्रतिष्ठित व्यापारी […]

The post Nikay chunav : कांग्रेस को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन appeared first on Local cube.in.

]]>
नैनीताल। Nikay chunav : स्थानीय निकाय के लिए मतदान से पहले भाजपा ने नगर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। नगर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व मीडिया प्रभारी कैलाश मिश्रा ने पार्टी को अलविदा कह भाजपा का दामन थाम लिया। मिश्रा पूर्व में सपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुक हैं और प्रतिष्ठित व्यापारी हैं।

Trump oath ceremony : शपथ से पहले Donald Trump ने कहा,’मैं तीसरा विश्व युद्ध नहीं होने दूंगा’

विधायक सरिता आर्य ने मिश्रा का स्वागत किया

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्य ने मिश्रा का स्वागत किया। लाश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं, नैनीताल में पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट की जीत तय है, इसलिए जनता का रुझान भाजपा की ओर बढ़ा है।

यहां नगर अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, महामंत्री मोहित लाल साह, प्रत्याशी जीवंती भट्ट, जगदीश बवाड़ी, पूरन मेहरा, किशन पांडे, योगेश रजवार, विक्रम रावत, मोहित आर्या, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, दया किशन पोखरिया, भूपेंद्र बिष्ट आदि रहे। इधर, रविवार को भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने मंगावली क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते समग्र विकास का वादा किया।

उन्होंने कहा कि पालिका कर्मचारियों की समस्याओं का मुख्यमंत्री के माध्यम से समाधान कराया जाएगा। मंगावली क्षेत्र की समस्याओं के साथ ही पूरे वार्ड की समस्याओं को पार्टी के सभाासद प्रत्याशी प्रदीप आर्य को भी जिताने की अपील की। जीवंती ने इसके बाद रैमजे अस्पताल क्षेत्र, चिड़ियाघर क्षेत्र, नारायण नगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। दावा किया कि जनता का भारी रुझान भाजपा के प्रति है।

नाव मालिक समिति ने दिया समर्थन (Nikay chunav)

भाजपा नेता मोहित आर्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं से नाव मालिक समिति एवं नाव चालकों से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट एवं नाव चालकों की ओर से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन का पत्र भी सौंपा गया। इस दौरान मंडी सलाहकार मनोज जोशी, विकास जोशी, विशाल वर्मा व हरीश राणा थे।

कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य के लिए दिन रात जनसंर्पक कर रहे कार्यकर्ता

कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य के लिए दिन रात जनसंर्पक कर रहे कार्यकर्ता संवाद सहयोगी जागरण, भवाली: नगर में मतदान की तिथि नजदीक आते ही कांग्रेसियों ने पंकज आर्य के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया। जहॉ पंकज आर्य सुबह होते ही जनता के बीच पहुंच रहे है।

वही कांग्रेसी कार्यकर्ता भी विभिन्न टोलियों में निकलपर सुबह से देर शाम तक जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य ने बताया कि नगर की जनता के बीच जाकर उनकी मूलभूत आवश्यकता व समस्याओं की जानकारी के साथ उनसे वोट की अपील की जा रही है। जनता से उन्हें काफी स्नेह मिल रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सुबह से शाम तक जनता के बीच हाथ के पंजे में मुहर लगाने की अपील कर रहा है।

उन्हें विश्वास है कार्यकर्ताओ की यह मेहनत रंग लाएगी। चुनाव में भवाली की जनता उन्हें चेयरमैन के रूप में चुनेगी। इस दौरान खष्टी बिष्ट, पुष्पेश पांडे, कंचन सुयाल, सुजान सिंह रजवार, नवीन क्वीरा समेत कई लोग मौजूद रहे।

CM dhami in pithoragarh : सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, भाजपा मेयर प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

The post Nikay chunav : कांग्रेस को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/nikay-chunav-big-blow-to-congress-two-big-leaders-joined-bjp/feed/ 0 68220