Monsoon Fury Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/monsoon-fury/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Fri, 03 Jul 2026 02:56:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.1 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Monsoon Fury Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/monsoon-fury/ 32 32 236804266 Monsoon Fury : जम्मू-कश्मीर में फिर बादल फटे, बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद https://www.localcube.in/national/monsoon-fury-cloudburst-in-jammu-badrinath-highway-closed-due-to-rain/ https://www.localcube.in/national/monsoon-fury-cloudburst-in-jammu-badrinath-highway-closed-due-to-rain/#respond Fri, 03 Jul 2026 02:56:40 +0000 https://page3news.in/?p=73981 Monsoon Fury : दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों में लंबे समय से जारी भीषण गर्मी से राहत लेकर आया है, लेकिन इसके साथ ही यह अपने पीछे तबाही का मंजर भी छोड़ गया है। बारिश से पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को भीषण गर्मी और चिपचिपाती उमस से बड़ी राहत मिली […]

The post Monsoon Fury : जम्मू-कश्मीर में फिर बादल फटे, बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद appeared first on Local cube.in.

]]>
Monsoon Fury : दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों में लंबे समय से जारी भीषण गर्मी से राहत लेकर आया है, लेकिन इसके साथ ही यह अपने पीछे तबाही का मंजर भी छोड़ गया है। बारिश से पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को भीषण गर्मी और चिपचिपाती उमस से बड़ी राहत मिली है। लेकिन, जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन बादल फटने से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है और एक सड़क बह गई है। उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण बदरीनाथ हाईवे साढ़े 11 घंटे बंद रहा और आठ हजार से ज्यादा श्रद्धालु रास्ते में जहां-तहां फंसे रहे। भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश में भी कोहराम मचा रखा है। राज्य में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते 46 सड़कें बंद हैं।

India-Japan Summit Highlights : पीएम मोदी बोले- ताकाइची छोटी बहन और दूरदर्शी, जापानी प्रधानमंत्री क्या बोलीं?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हरियाणा और पंजाब में रुक-रुक कर बौछारें पड़ीं, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी मानसून के पहुंचने के बाद बारिश हुई है, जिससे गर्मी और धूल भरी आंधी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, आईएमडी ने आने वाले दिनों में राजस्थान के कई पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। पंजाब में बारिश के बाद अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और सबसे अधिक पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस रोपड़ में रिकॉर्ड हुआ। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

दिल्ली पहुंचा मानसून तेज बारिश का अनुमान (Monsoon Fury)

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दिल्ली-एनसीआर में दस्तक (Monsoon Fury) देने के साथ ही पूरे उत्तर-पश्चिम भारत को जद में ले लिया है। मानसून पहुंचने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह से हल्की से मध्यम बारिश होती रही, जिससे भीषण गर्मी और उमस से छुटकारा मिला है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मानसून की लाइन तेजी से आगे बढ़ी है। पूरी दिल्ली के साथ ही इसने उत्तर प्रदेश के बचे हुए हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के ज्यादातर भागों को पूरी तरह कवर कर लिया है।

दिल्ली-एनसीआर में 3 दिन बारिश के आसार

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन यानी रविवार तक गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। कुछ इलाकों में 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आ सकता है। बीते 24 घंटों के दौरान मुंबई सहित कोंकण क्षेत्र में 21 सेमी से ज्यादा बारिश हुई। मुंबई में कई जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में भी 12-20 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।

कई राज्यों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट

मानसून की सक्रियता के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने गुजरात, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर 204.5 मिमी से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और सौराष्ट्र-कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार, झारखंड, तेलंगाना, केरलम, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pre-Monsoon Mock Drill : राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में मुख्यमंत्री ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां

 

The post Monsoon Fury : जम्मू-कश्मीर में फिर बादल फटे, बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/monsoon-fury-cloudburst-in-jammu-badrinath-highway-closed-due-to-rain/feed/ 0 73981