MahaKumbh Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/mahakumbh/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sun, 11 May 2025 03:09:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.5 https://www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo-32x32.jpg MahaKumbh Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/mahakumbh/ 32 32 MahaKumbh : माघी पूर्णिमा पर आस्था के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-huge-crowd-of-devotees-in-the-maha-kumbh-of-faith-on-maghi-purnima/ https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-huge-crowd-of-devotees-in-the-maha-kumbh-of-faith-on-maghi-purnima/#respond Wed, 12 Feb 2025 07:48:03 +0000 https://gkg.co.in/?p=75832 MahaKumbh : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर चल रहे महाकुंभ में बुधवार को त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 48.83 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। इस बीच, माघ पूर्णिमा पर अयोध्या की सरयू नदी में भी श्रद्धालुओं ने पवित्र […]

The post MahaKumbh : माघी पूर्णिमा पर आस्था के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ appeared first on Local cube.in.

]]>
MahaKumbh : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर चल रहे महाकुंभ में बुधवार को त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 48.83 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। इस बीच, माघ पूर्णिमा पर अयोध्या की सरयू नदी में भी श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। वाराणसी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं।

PM Mmodi France Visit : फ्रांस में आज नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रयागराज में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

प्रयागराज (MahaKumbh) में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। संगम तट के दोनों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं। माघ पूर्णिमा पर सुबह-सुबह ही करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है।

महाकुंभ में अब तक 46.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं

माघ पूर्णिमा पर सबसे पहले नागा साधुओं के अखाड़ों ने डुबकी लगाई। इसके बाद अखाड़ों और फिर साधु-संतों ने पवित्र स्नान किया। इस प्रक्रिया के बाद ही श्रद्धालुओं ने स्नान करना शुरू किया। संगम तट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जा रही है। महाकुंभ में अब तक 46.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।

मोनिका नामक श्रद्धालु ने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, “हम माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए यहां आए हैं। सरकार ने वाकई बहुत अच्छी व्यवस्था की है। हमें वाकई बहुत अच्छा अनुभव हो रहा है।

पवित्र डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु ने कही ये बात

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के बाद महाकुंभ में शामिल हुए एक श्रद्धालु ने कहा, “मैंने आज तड़के तीन बजे स्नान किया। अब हम लौट रहे हैं। मौनी अमावस्या के मुकाबले आज भीड़ कम है। यहां व्यवस्थाएं अच्छी हैं।”

‘यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं’

प्रयागराज में महाकुंभ के एक तीर्थयात्री ने कहा, “मैं आज माघ पूर्णिमा पर स्नान करने की योजना बनाकर दिल्ली से यहां आया हूं। यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।”

त्रिवेणी पर कड़ी चौकसी

त्रिवेणी पर कड़ी चौकसी है। हर तरफ पुलिस अलर्ट कर रही है। पुलिस फोर्स को लगातार चौकस रहने के निर्देश मिल रहे हैं। झूसी से संगम जाने वाले मार्ग की स्थिति सामान्य है।

पूरे इंतजाम पर मुख्यमंत्री योगी सुबह से ही नजर बनाए हैं। वॉर रूम में मुख्यमंत्री योगी अधिकारियों के साथ मौजूद हैं। माघ पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज नो व्हीकल जोन है। कल्पवासियों के भी वाहन को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। सभी वीवीआईपी पास भी रद्द कर दिए गए हैं।

माघ पूर्णिमा पर करें अन्न और वस्त्र का दान (MahaKumbh)

स्नान और तर्पण के बाद पितरों की प्रसन्नता के लिए अन्न और वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से सफेद वस्त्रों का दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

माघ पूर्णिमा पर क्या करें

माघ पूर्णिमा के दिन गंगाजल में दूध मिलाकर उसे पीपल के पेड़ पर अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में त्रिदेव का निवास होता है। इसलिए, शाम के समय पीपल के नीचे घी का दीपक जलाना भी आवश्यक है। इस उपाय से त्रिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Acharya Satyendra Das : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

The post MahaKumbh : माघी पूर्णिमा पर आस्था के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-huge-crowd-of-devotees-in-the-maha-kumbh-of-faith-on-maghi-purnima/feed/ 0
Mahakumbh : बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर त्रिवेणी में उमड़ा जन समुद्र,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-a-sea-of-people-gathered-at-triveni-on-the-occasion-of-amrit-snan-on-basant-panchami-tight-security-arrangements/ https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-a-sea-of-people-gathered-at-triveni-on-the-occasion-of-amrit-snan-on-basant-panchami-tight-security-arrangements/#respond Mon, 03 Feb 2025 05:23:54 +0000 https://gkg.co.in/?p=75736 महाकुंभ नगर। Mahakumbh  बसंत पंचमी के पवित्र अवसर पर सोमवार को त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान के लिए आस्था का जनसमुद्र उमड़ पड़ा। महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर करोड़ों श्रद्धालु देर रात से ही पुण्य की कामना के साथ संगम की रेत पर एकत्रित होने लगे। हर-हर गंगे, बम बम भोले और जय श्री […]

The post Mahakumbh : बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर त्रिवेणी में उमड़ा जन समुद्र,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम appeared first on Local cube.in.

]]>
महाकुंभ नगर। Mahakumbh  बसंत पंचमी के पवित्र अवसर पर सोमवार को त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान के लिए आस्था का जनसमुद्र उमड़ पड़ा। महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर करोड़ों श्रद्धालु देर रात से ही पुण्य की कामना के साथ संगम की रेत पर एकत्रित होने लगे। हर-हर गंगे, बम बम भोले और जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा।

Waqf bill : वक्फ बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट आज संसद में होगी पेश

सुबह करीब 3 बजे से अखाड़ों का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान शुरू हुआ। इस बीच नागा साधु करतब करते हुए दिखाई दिए। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करवाई। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर संगम में अब तक 62.25 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। प्रशासन के अनुसार, अब तक संगम में 34.97 करोड़ लोगों ने स्नान किया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीएम योगी के विशेष निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में डीआईजी और एसएसपी खुद मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

स्नान के बाद दान-पुण्य करते नजर आए श्रद्धालु

श्रद्धालुओं के साथ साधु-संत, महामंडलेश्वर और देश-विदेश से आए भक्त संगम में पवित्र डुबकी लगाते नजर आए। इसके साथ ही सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अमृत स्नान के लिए अद्भुत और दिव्य महाकुंभ की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। यातायात पूरी तरह सुचारु रहा और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। स्नान के बाद श्रद्धालु दान-पुण्य करते दिखे।

महाकुंभ का डिजिटल स्वरूप बना आकर्षण का केंद्र

बसंत पंचमी ( Mahakumbh) पर अमृत स्नान के दौरान महाकुंभ का डिजिटल स्वरूप भी आकर्षण का केंद्र रहा। जहां हर व्यक्ति इस दिव्य अनुभूति को अपने कैमरे में सुरक्षित करने के लिए उत्साहित नजर आया। संगम तट पर फूल-मालाओं से लदे संतों पर उत्साहित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जिससे पूरे महाकुंभ का माहौल और भव्य बन गया।

महाकुंभ 2025 के अंतिम अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं का अद्भुत प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना। त्रिवेणी तट पर इन साधुओं की पारंपरिक और अद्वितीय गतिविधियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अमृत स्नान के लिए ज्यादातर अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे इन नागा साधुओं का अनुशासन और उनका पारंपरिक शस्त्र कौशल देखने लायक था। कभी डमरू बजाते हुए तो कभी भाले और तलवारें लहराते हुए, इन साधुओं ने युद्ध कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। लाठियां भांजते और अठखेलियां करते हुए ये साधु अपनी परंपरा और जोश का प्रदर्शन कर रहे थे।

घोड़ों पर और पैदल निकली शोभा यात्रा

बसंत पंचमी (Mahakumbh) के अमृत स्नान के लिए निकली अखाड़ों की शोभा यात्रा में कुछ नागा साधु घोड़ों पर सवार थे तो कुछ पैदल चलते हुए अपनी विशिष्ट वेशभूषा और आभूषणों से सजे हुए थे। जटाओं में फूल, फूलों की मालाएं और त्रिशूल हवा में लहराते हुए उन्होंने महाकुंभ की पवित्रता को और भी बढ़ा दिया। स्व-अनुशासन में रहने वाले इन साधुओं को कोई रोक नहीं सकता था, लेकिन वो अपने अखाड़ों के शीर्ष पदाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए आगे बढ़े।
नगाड़ों की गूंज के बीच उनके जोश ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। त्रिशूल और डमरू के साथ उनके प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि महाकुम्भ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के मिलन का उत्सव है।

Uttarakhand tableaus : मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी के कलाकारों ने की भेंट

The post Mahakumbh : बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर त्रिवेणी में उमड़ा जन समुद्र,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-a-sea-of-people-gathered-at-triveni-on-the-occasion-of-amrit-snan-on-basant-panchami-tight-security-arrangements/feed/ 0
Mahakumbh : आज कैबिनेट संग आस्था की डुबकी लगाएंगे सीएम योगी https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-today-cm-yogi-will-take-a-holy-dip-with-his-cabinet/ https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-today-cm-yogi-will-take-a-holy-dip-with-his-cabinet/#respond Wed, 22 Jan 2025 06:16:19 +0000 https://page3news.in/?p=68258 Mahakumbh : आज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कैविनेट बैठक करेंगे और फिर पानव स्नान। इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगी। ED Raid in Bihar : ED की ताबड़तोड़ छापामारी; पटना, नालंदा समेत 5 ठिकानों पर बोला धावा महाकुंभ नगर में प्रेसवार्ता करेंगे सीएम […]

The post Mahakumbh : आज कैबिनेट संग आस्था की डुबकी लगाएंगे सीएम योगी appeared first on Local cube.in.

]]>
Mahakumbh : आज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कैविनेट बैठक करेंगे और फिर पानव स्नान। इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगी।

ED Raid in Bihar : ED की ताबड़तोड़ छापामारी; पटना, नालंदा समेत 5 ठिकानों पर बोला धावा

महाकुंभ नगर में प्रेसवार्ता करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ (Mahakumbh) नगर में त्रिवेणी संकुल अरैल पर आज 1 बजे प्रेसवार्ता करेंगे। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी मीडिया से बातचीत करेंगे और महाकुंभ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

इस्कॉन किचन मैनेजर दीन गोपाल दास ने कहा, “हम अडानी परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमें भरपूर मात्रा में मदद किया। हम 2013 से कुंभ मेले में सेवा कर रहे हैं और हमारी क्षमता हर दिन 5,000-10,000 भक्तों को खाना खिलाने की थी। उनके योगदान देने से हमारी क्षमता 10 गुना बढ़ गई है। उन्होंने इस इस्कॉन की मेगा रसोई को अलग स्तर पर ले गए हैं इसके लिए उनका धन्यवाद। रसोई सुबह करीब 2 बजे शुरू होती है और सुबह 9 बजे तक हम करीब 50,000 लोगों के लिए प्रसाद तैयार कर देते हैं।

श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए स्टेट- ऑफ-द-आर्ट मेगा किचन का उद्घाटन किया

इस्कॉन ने महाकुंभ (Mahakumbh) के दौरान हर दिन एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए स्टेट- ऑफ-द-आर्ट मेगा किचन का उद्घाटन किया है। पूरे महाकुंभ के दौरान 20 निर्दिष्ट स्थानों पर भोजन तैयार करके वितरित किया जाता है। अडानी समूह और इस्कॉन ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है। महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फ़रवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान दी जा रही है।

द्वारका शारदा पीठम मठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का आह्वान

द्वारका शारदा पीठम मठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा है कि हम यहां धर्म की रक्षा के लिए हैं। सभी का मुख्य उद्देश्य धर्म का प्रचार-प्रसार है ताकि आने वाली पीढ़ी हमारे धर्म के बारे में अधिक समझ सके। आप यहां एकता देख सकते हैं। इस तरह से विविधता में एकता साबित की जा सकती है। सनातन बोर्ड का गठन किया जा रहा है ताकि धार्मिक मामलों में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप न हो। हमारे मंदिर राज्य के नियंत्रण में हैं और हम उन्हें वापस चाहते हैं।

विदेशी आध्यात्मिक नेताओं को भाया महाकुंभ

महाकुंभ विदेशी आध्यात्मिक नेताओं पर भी गहरी छाप छोड़ रहा है। वे सनातन धर्म की जयकार कर रहे हैं।

आज कैबिनेट संग आस्था की डुबकी लगाएंगे सीएम योगी

महाकुंभ का आज दसवां दिन है। दिन भर उत्साही श्रद्धालुओं के पावन स्नान के साथ ही आज का दिन सरकारी गतिविधियों से हलचल भरा रहने वाला है। आज महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कैविनेट बैठक करेंगे और फिर पानव स्नान। इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगी।

Uniform Civil Code : घर बैठे करा सकेंगे विवाह, विवाह विच्छेदन व लिव इन का पंजीकरण

The post Mahakumbh : आज कैबिनेट संग आस्था की डुबकी लगाएंगे सीएम योगी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-today-cm-yogi-will-take-a-holy-dip-with-his-cabinet/feed/ 0
MahaKumbh : मकर संक्रांति पर अब तक 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-so-far-1-crore-38-lakh-people-have-taken-amrit-bath-on-makar-sankranti/ https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-so-far-1-crore-38-lakh-people-have-taken-amrit-bath-on-makar-sankranti/#respond Tue, 14 Jan 2025 05:42:16 +0000 https://page3news.in/?p=68148 महाकुंभनगर। MahaKumbh  तीर्थराज में महाकुंभ के महास्नान को उमड़ा देश-दुनिया का जन ज्वार -जीवनदायिनी गंगा, श्यामल यमुना व पौराणिक सरस्वती के पावन संगम में महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए देश-दुनिया का जन समुद्र उमड़ पड़ा है। Makar Sankranti 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति […]

The post MahaKumbh : मकर संक्रांति पर अब तक 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान appeared first on Local cube.in.

]]>
महाकुंभनगर। MahaKumbh  तीर्थराज में महाकुंभ के महास्नान को उमड़ा देश-दुनिया का जन ज्वार -जीवनदायिनी गंगा, श्यामल यमुना व पौराणिक सरस्वती के पावन संगम में महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए देश-दुनिया का जन समुद्र उमड़ पड़ा है।

Makar Sankranti 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद अब मंगलवार को महाकुंभ (MahaKumbh) का महास्नान शुरू हो चुका है। महाकुंभ मेला प्रशासन की तरफ से पूर्व की मान्यताओं का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। महानिर्वाणी अखाड़े के अमृत साधु-संत स्नान के लिए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे तक एक करोड़ 38 लाख से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। नियमों का अनुशरण करते हुए सनातन धर्म के 13 अखाड़ों को अमृत स्नान में स्नान क्रम भी जारी किया गया है।

महानिर्वाणी अखाड़ा ने सबसे पहले किया अमृत स्नान

मकर संक्रांति पर श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने सबसे पहले अमृत स्नान किया। जिसके साथ श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने अमृत स्नान किया। दूसरे स्थान पर श्रीतपोनिधि पंचायती श्रीनिरंजनी अखाड़ा एवं श्रीपंचायती अखाड़ा आनंद अमृत स्नान किया।

तीन संन्यासी अखाड़े अमृत स्नान करेंगे, जिसमें श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं श्रीपंच दशनाम आवाहन अखाड़ा तथा श्रीपंचाग्नि अखाड़ा शामिल हैं।

नागा साधुओं की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़े श्रद्धालु

पंचायती निर्वाणी अखाड़े के नागा साधुओं ने भाला, त्रिशूल और तलवारों के साथ अपने शाही स्वरूप में अमृत स्नान किया। साधु-संत घोड़े और रथों पर सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया। उनके साथ चल रही भजन मंडलियों और श्रद्धालुओं के जयघोष ने माहौल को और दिव्य बना दिया।

सिर पर गठरी, बगल में झोला लेकर आधी रात से ही गंगा की तरफ दौड़ रहे थे श्रद्धालु

नागवासुकी मंदिर और संगम क्षेत्र में तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। बुजुर्ग, महिलाएं और युवा, सभी अपने सिर पर गठरी लादे आस्था से भरे हुए संगम की ओर बढ़ते दिखे। स्नान के लिए श्रद्धा ऐसी थी कि लोग रात से ही गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाना शुरू कर चुके थे।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, घुड़सवार पुलिस ने किया मार्च

महाकुम्भ नगर (MahaKumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। हर मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की गहन जांच की गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा। डीआईजी कुम्भ मेला वैभव कृष्ण, एसएसपी राजेश द्विवेदी समेत पुलिस टीम ने घोड़े के साथ मेला क्षेत्र में पैदल मार्च किया और अमृत स्नान जा रहे अखाड़ा साधुओं का मार्ग प्रशस्त किया।

घाटों पर गूंजे हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष

12 किलोमीटर क्षेत्र में फैले स्नान घाटों पर हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष सुनाई दिए। साधुओं के अमृत स्नान के साथ ही आम श्रद्धालुओं ने भी अपनी आस्था की डुबकी लगाई। संगम के आसपास गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चारों ओर से देखी गई। इस दौरान सभी ने हर हर महादेव और जय श्री राम के नारों से संगम क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

ढाई करोड़ श्रद्धालु कर सकते हैं स्नान

मेला प्रशासन का अनुमान है कि पहले राजसी स्नान पर्व पर ढाई करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। संगम तट पर मकर स्नान के लिए घाटों पर श्रद्धालु पहुंच चुके थे।

भीड़ प्रबंधन के चलते छह से सात किमी पहले ही वाहनों को रोक दिए जाने की वजह से सड़कें हर तरफ पैदल पथ में तब्दील हो गईं थीं। सिर पर गठरी, कंधे पर झोला, हाथों में बच्चों और महिलाओं का हाथ थामे लोग संगम तट की ओर लंबे डग भरते रहे। फाफामऊ से अरैल के बीच दोनों तटों पर बने 44 स्नान घाटों पर बिछे पुआल पर दूर-दराज से आए श्रद्धालु स्नान की प्रतीक्षा कर रहे थे।

संक्रांति पर क्या करें (MahaKumbh)

पाराशर ज्योतिष संस्थान के निदेशक आचार्य विद्याकांत पांडेय के अनुसार मकर संक्रांति पर स्नान के बाद दान जरूर करना चाहिए। इसमें गरीब व्यक्ति को भोजन कराना चाहिए। साथ ही कंबल, खिचड़ी, तांबा, स्वर्ण का दान करना चाहिए। लोहा व उड़द का दान नहीं करना चाहिए। इसका दान वर्जित है।

Pauri Accident : पौड़ी बस हादसे में घायलों का सीएम धामी ने जाना हाल, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश

The post MahaKumbh : मकर संक्रांति पर अब तक 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-so-far-1-crore-38-lakh-people-have-taken-amrit-bath-on-makar-sankranti/feed/ 0