Mahakumbh 2025 Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/mahakumbh-2025/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sun, 11 May 2025 03:09:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Mahakumbh 2025 Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/mahakumbh-2025/ 32 32 236804266 Mahakumbh 2025 : प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संगम में लगाई पुण्य की डुबकी https://www.localcube.in/national/mahakumbh-2025-president-draupadi-murmu-reached-prayagraj-took-a-holy-dip-in-sangam/ https://www.localcube.in/national/mahakumbh-2025-president-draupadi-murmu-reached-prayagraj-took-a-holy-dip-in-sangam/#respond Mon, 10 Feb 2025 07:10:01 +0000 https://gkg.co.in/?p=75796 महाकुंभ नगर। Mahakumbh 2025 :  तीर्थराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इसके बाद दोनों संगम क्षेत्र में पहुंचे। वह आज आठ घंटे से अधिक […]

The post Mahakumbh 2025 : प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संगम में लगाई पुण्य की डुबकी appeared first on Local cube.in.

]]>
महाकुंभ नगर। Mahakumbh 2025 :  तीर्थराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इसके बाद दोनों संगम क्षेत्र में पहुंचे। वह आज आठ घंटे से अधिक समय तक संगम नगरी में रहेंगी।

Mahakumbh Traffic jam : प्रयागराज-रीवा हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम; प्रशासन पस्त

मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति ने आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण है। इसके बाद धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी।

राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रयागराज (Mahakumbh 2025) के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायी क्षण है। उनकी उपस्थिति से महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिल रही है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था।

बड़े हनुमान मंदिर में करेंगी दर्शन पूजन

इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी।

सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इसके बाद वह बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में सीएम धामी का सम्मान

 

The post Mahakumbh 2025 : प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संगम में लगाई पुण्य की डुबकी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/mahakumbh-2025-president-draupadi-murmu-reached-prayagraj-took-a-holy-dip-in-sangam/feed/ 0 75796
Mahakumbh 2025 : छह दिन में सात करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का बना कीर्तिमान https://www.localcube.in/national/mahakumbh-2025-a-record-of-seven-crore-devotees-bathing-in-six-days/ https://www.localcube.in/national/mahakumbh-2025-a-record-of-seven-crore-devotees-bathing-in-six-days/#respond Fri, 17 Jan 2025 04:01:33 +0000 https://page3news.in/?p=68181 महाकुंभ नगर। Mahakumbh 2025 : जीवनदायिनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान नए कीर्तिमान रच रहा है। 11 से 16 जनवरी के बीच मात्र छह दिनों के अंदर अब तक सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम व अन्य घाटों […]

The post Mahakumbh 2025 : छह दिन में सात करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का बना कीर्तिमान appeared first on Local cube.in.

]]>
महाकुंभ नगर। Mahakumbh 2025 : जीवनदायिनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान नए कीर्तिमान रच रहा है। 11 से 16 जनवरी के बीच मात्र छह दिनों के अंदर अब तक सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम व अन्य घाटों पर पुण्य की डुबकी लगा ली है। अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग पुण्य की डुबकी लगाएंगे।

Saif Ali Khan Attacked : सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

महाकुंभ से दो दिन पहले ही रिकॉर्ड एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया

11 जनवरी को लगभग 45 लाख लोगों ने स्नान किया तो 12 जनवरी को 65 लाख लोगों के स्नान करने का कीर्तिमान स्थापित हुआ। इस तरह महाकुंभ (Mahakumbh 2025) से दो दिन पहले ही रिकॉर्ड एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया। वहीं महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर 1.70 करोड़ लोगों ने स्नान कर कीर्तिमान बनाया। अगले दिन मकर संक्रांति अमृत स्नान के अवसर पर 3.50 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। इस तरह महाकुंभ के पहले दो दिनों में 5.20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

इसके अलावा 15 जनवरी को महाकुंभ के तीसरे दिन 40 लाख लोगों ने स्नान किया। गुरुवार को भी 30 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य फल की प्राप्ति की। स्नान के उपरांत श्रद्धालु प्रयागराज से श्रद्धालु श्रृंगेवरपुर, चित्रकूट, वाराणसी, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य, अयोध्या भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इन क्षेत्रों में पहुंचने से स्थानीय रोजगार को भी काफी बढ़ावा मिल रहा है। 13, 14 व 15 जनवरी को श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, वाराणसी, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य व अयोध्या में दर्शन-पूजन करने पहुंचे। अयोध्या में तीन दिन में तकरीबन 10 लाख, काशी विश्वनाथ मंदिर में 7.41 लाख, विंध्यवासिनी धाम में 5 लाख व नैमिषारण्य धाम सीतापुर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया।

महाकुंभ दे रहा एकता का संदेश

यह महाकुंभ (Mahakumbh 2025) पूरी दुनिया को एकता, समरसता और मानवता का बड़ा संदेश दे रहा है। न तो जाति का बंधन है और न ही संप्रदाय तथा न ही छुआछूत है। इसके अलावा यहां अन्नक्षेत्र में चल रहे भंडारों में अमीर न गरीब, सभी एक ही पंगत में भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं। जाति-धर्म का कोई अंतर नहीं है।

आस्था के साथ अर्थव्यवस्था भी

महाकुंभ आस्था के साथ प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ कर रहा है। धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। महाकुंभ आने वाले दूसरे राज्यों व विदेश के श्रद्धालु तथा पर्यटक अयोध्या, वाराणसी, नैमिषारण्य, चित्रकूट, विंध्याचल व मथुरा भी जा रहे हैं। इससे टूर एंड ट्रेवेल्स, होटल व रेस्टोरेंट सेक्टर के साथ रेलवे व परिवहन निगम को लाभ हो रहा है। काशी विश्वनाथ में तीन दिन में पहुंचे 7.41 लाख से अधिक श्रद्धालुकाशी विश्वनाथ मंदिर में तीन दिन में 7.41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। यहां 13 जनवरी को 2.19 लाख, 14 जनवरी को 2.31 लाख और 15 जनवरी को 2.90 लाख से अधिक दर्शन करने पहुंचे।

Nikay chunav 2025 : सीएम धामी ने ज्योतिर्मठ में किया चुनाव प्रचार

The post Mahakumbh 2025 : छह दिन में सात करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का बना कीर्तिमान appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/mahakumbh-2025-a-record-of-seven-crore-devotees-bathing-in-six-days/feed/ 0 68181