Maha kumbh 2025 Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/maha-kumbh-2025/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sun, 11 May 2025 03:10:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Maha kumbh 2025 Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/maha-kumbh-2025/ 32 32 236804266 Maha Kumbh 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार किया स्नान https://www.localcube.in/uttarakhand/maha-kumbh-2025-on-the-occasion-of-maha-kumbh-chief-minister-dhami-took-a-bath-with-his-family-at-the-holy-triveni-sangam/ https://www.localcube.in/uttarakhand/maha-kumbh-2025-on-the-occasion-of-maha-kumbh-chief-minister-dhami-took-a-bath-with-his-family-at-the-holy-triveni-sangam/#respond Mon, 10 Feb 2025 12:30:16 +0000 https://gkg.co.in/?p=75799 देहरादून : Maha Kumbh 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पूजन के साथ सभी देवों का आह्वाहन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना […]

The post Maha Kumbh 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार किया स्नान appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून : Maha Kumbh 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पूजन के साथ सभी देवों का आह्वाहन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) शताब्दियों से अपनी अक्षुणता बनाये रखते हुए सनातन धर्म की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के माध्यम से करोड़ों लोगों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ता रहा है। महाकुंभ का पर्व केवल आध्यात्मिक चेतना का ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और विश्व बंधुत्व का प्रतीक है। विश्व का यह महान पर्व सदियों से मानवता, समरसता तथा नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देकर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ में अपनी पूज्य माताजी को स्नान कराना अपने जीवन का अमूल्य एवं भावुक क्षण बताते हुए कहा कि वेदों, शास्त्रों और पुराणों में उल्लिखित है कि कोई भी जीव अपनी माता के ऋण से उऋण नहीं हो सकता। माता से ही हमारा अस्तित्व जुड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिव्य अवसर पर उन्हें यह भी अनुभूति हुई है कि मां केवल जन्मदात्री ही नहीं बल्कि सजीव तीर्थ के समान है। उनकी सेवा और सम्मान से जीवन में सभी पुण्य फलीभूत होते हैं। उन्होंने कहा कि यह भावपूर्ण क्षण उनके लिए सनातन संस्कृति परंपरा और मातृ भक्ति का सजीव स्वरूप प्रस्तुत करने वाला है।

The post Maha Kumbh 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार किया स्नान appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/maha-kumbh-2025-on-the-occasion-of-maha-kumbh-chief-minister-dhami-took-a-bath-with-his-family-at-the-holy-triveni-sangam/feed/ 0 75799
Maha Kumbh 2025 : संगम स्‍नान करने प्रयागराज आ रहे 73 देशों के राजनयिक https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-2025-diplomats-from-73-countries-are-coming-to-prayagraj-to-take-a-bath-in-sangam/ https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-2025-diplomats-from-73-countries-are-coming-to-prayagraj-to-take-a-bath-in-sangam/#respond Sat, 25 Jan 2025 06:06:00 +0000 https://page3news.in/?p=68303 महाकुंभ नगर। Maha Kumbh 2025 :  महाकुंभ नगर संपूर्ण विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बन गया है। दुनिया के 73 देशों के राजनयिक संगम में डुबकी लगाएंगे। दुश्मन देश रूस और यूक्रेन के राजदूत भी इस ऐतिहासिक महाआयोजन में शामिल होंगे। यह वैश्विक आयोजन गंगा किनारे भिन्न-भिन्न संस्कृतियों और विचार धाराओं के बीच एक अनोखे सामंजस्य […]

The post Maha Kumbh 2025 : संगम स्‍नान करने प्रयागराज आ रहे 73 देशों के राजनयिक appeared first on Local cube.in.

]]>
महाकुंभ नगर। Maha Kumbh 2025 :  महाकुंभ नगर संपूर्ण विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बन गया है। दुनिया के 73 देशों के राजनयिक संगम में डुबकी लगाएंगे। दुश्मन देश रूस और यूक्रेन के राजदूत भी इस ऐतिहासिक महाआयोजन में शामिल होंगे। यह वैश्विक आयोजन गंगा किनारे भिन्न-भिन्न संस्कृतियों और विचार धाराओं के बीच एक अनोखे सामंजस्य का संदेश देगा।

Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 : निकाय चुनाव की मतगणना आज, 65.41 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

यहां अमेरिका और बांग्लादेश के भी राजनयिक अमृतकाल के गवाह बनेंगे। इस महाआयोजन के जरिए सात समंदर पार तक यूपी का डंका बज रहा है। इसीलिए धरती के कोने-कोने से लोग महाकुंभ देखने के लिए बेकरार हैं।

मुख्‍य नायक बन गए हैं सीएम योगी

विदेश से यहां आ रहे श्रद्धालुओं के अनुसार धरती के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के मुख्य आयोजक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय दुनिया के सभी शक्तिशाली देशों की दृष्टि में प्रमुख नायक बन गए हैं। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि एक फरवरी को 73 देशों से राजनयिक महाकुंभ(Maha Kumbh 2025) का महात्म्य देखने आ रहे हैं।

संगम स्‍नान के बाद बड़े हनुमान मंदिर का भी करेंगे दर्शन

विदेश मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार को इसके लिए पत्र भी लिखा है। पत्र में कहा गया है कि दुनियाभर के राजनयिक महाकुंभ नगर में बड़े हनुमानजी और अक्षयवट के दर्शन करना चाहते हैं। ये सभी विदेशी राजनयिक स्टीमर के जरिए संगम नोज पहुंचेंगे और पवित्र स्नान करेंगे। यहां से वे अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर का दर्शन करने जाएंगे।

महाकुंभ की गहराई को समझेंगे व‍िदेशी राजनय‍िक

इसके बाद डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र के माध्यम से आधुनिक तकनीक के जरिए महाकुंभ की गहराई को समझेंगे। प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भ्रमण भी करेंगे। जिसमें यूपी स्टेट पवेलियन, अखाड़े, यमुना कॉम्प्लेक्स, अशोक स्तंभ और अन्य स्थलों का अवलोकन करेंगे।

विदेशी राजनयिकों के ल‍िए व्‍यवस्‍था पूरी

विदेशी राजनयिकों के लिए बमरौली हवाई अड्डे पर विशेष वीआइपी लाउंज में नाश्ते का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही टूर गाइड की व्यवस्था भी की गई है। गृह मंत्रालय के 140 कर्मचारियों के लिए नावों का विशेष इंतजाम किया गया है। इस महाकुंभ के जरिए भारत ने विश्व को एकता, शांति और सहयोग का संदेश दिया है।

इन देशों के राजनयिक आ रहे महाकुंभ

जापान, अमेरिका, रूस, यूक्रेन, बांग्लादेश, जर्मनी के साथ ही आर्मेनिया स्लोवेनिया, हंगरी, बेलारूस, सेशल्स, मंगोलिया, कजाकिस्तान, आस्ट्रिया, पेरु, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अल्जीरिया, दक्षिण अफ्रीका, अलसल्वाडोर, चेक रिपब्लिक, बुल्गारिया, जार्डन, जमैका, इरिट्रिया, फिनलैंड, ट्यूनीशिया, फ्रांस, एस्टोनिया, ब्राजील, सूरीनाम, जिंबाब्वे, मलेशिया, माल्टा, भूटान, लेसोथो, स्लोवाक, न्यूजीलैंड, कंबोडिया, किरगिज, चिली, साइप्रस, क्यूबा, नेपाल, रोमानिया, वेनेजुएला, अंगोला, गुयाना, फिजी, कोलंबिया, सीरिया, गिनी, म्यांमार, सोमालिया, इटली, बोत्सवाना, परागुआ, आईसलैंड, लातविया, नीदरलैंड, कैमरून, कनाडा, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, थाईलैंड, पोलैंड, बोलिविया।

National Girl Child Day : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका निकेतन, जिला शरणालय तथा शिशुसदन की बालिकाओं ने मुख्य सचिव से मुलाकात की

The post Maha Kumbh 2025 : संगम स्‍नान करने प्रयागराज आ रहे 73 देशों के राजनयिक appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-2025-diplomats-from-73-countries-are-coming-to-prayagraj-to-take-a-bath-in-sangam/feed/ 0 68303
Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज,जुटे श्रद्धालु; लगाई आस्था की डुबकी https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-2025-maha-kumbh-fair-begins-with-a-divine-and-grand-beginning-devotees-gather-take-a-holy-dip/ https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-2025-maha-kumbh-fair-begins-with-a-divine-and-grand-beginning-devotees-gather-take-a-holy-dip/#respond Mon, 13 Jan 2025 05:50:21 +0000 https://page3news.in/?p=68129 Maha Kumbh 2025 : यूपी की संगम नगरी में महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज हो गया है। पौष पूर्णिमा के साथ ही 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। महाकुंभ के […]

The post Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज,जुटे श्रद्धालु; लगाई आस्था की डुबकी appeared first on Local cube.in.

]]>
Maha Kumbh 2025 : यूपी की संगम नगरी में महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज हो गया है। पौष पूर्णिमा के साथ ही 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। महाकुंभ के पहले दिन से प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। हजारों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। अभी तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने संगम तट पर डुबकी लगा ली है। यह गंगा, यमुना और ‘रहस्यमय’ सरस्वती नदियों का पवित्र संगम है।

Drug Free Uttarakhand : ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य-  मुख्यमंत्री धामी

144 साल बाद दुर्लभ संयोग में रविवार की आधी रात संगम पर पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) का शुभारंभ हुआ। विपरीत विचारों, मतों, संस्कृतियों, परंपराओं स्वरूपों का गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर महामिलन 45 दिन तक चलेगा। इस अमृतमयी महाकुंभ में देश-दुनिया से 45 करोड़ श्रद्धालुओं, संतों-भक्तों, कल्पवासियों और अतिथियों के डुबकी लगाने का अनुमान है।

कोहरा-कंपकंपी पीछे छूटी, आगे आस्था का जन ज्वार

घना कोहरा, थरथरा देने वाली कंपकंपी आस्था के आगे मीलों पीछे छूट गई। संगम पर आधी रात लाखों श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। कहीं तिल रखने की जगह नहीं बची। आधी रात से ही पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी का शुभारंभ हो गया। इसी के साथ संगम की रेती पर जप, तप और ध्यान की वेदियां सजाकर मास पर्यंत यज्ञ-अनुष्ठानों के साथ कल्पवास भी आरंभ हो गया।

183 देशों के लोगों के आने की उम्मीद

समुद्र मंथन के दौरान निकले कलश से छलकीं अमृत की चंद बूंदों से युगों पहले शुरू हुई कुंभ स्नान की परंपरा का आज से आगाज हो गया। इस बार महाकुंभ में 183 देशों के लोगों के आने की उम्मीद है। इन विदेशी मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं।

पहली बार 10 लाख वर्ग फीट में दीवारें पेंट की गईं

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में दर्ज महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) को केंद्र और प्रदेश की सरकारें विश्व समुदाय के समक्ष अद्भुत रूप में प्रस्तुत करना चाह रही हैं। मेला क्षेत्र में रोजाना 800 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहली बार 10 लाख वर्ग फीट में दीवारें पेंट की गईं हैं। जानकारी के मुताबिक, कुंभनगरी में सबसे ज्यादा फोकस सेक्टर-18 पर रखा गया है। यहां वीआईपी गेट भी बनाया गया है। इस पॉइंट पर 72 देशों के ध्वज लगे हुए हैं, जिनके नुमाइंदे भी मेले में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद उनकी आगवानी करने की तैयारी कर रखी है।

हर सेक्टर में पुलिस थाने बनाए

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के मकसद से कुंभनगरी के हर सेक्टर में पुलिस थाने बनाए गए हैं। साथ ही, फायर ब्रिगेड की टीमें भी तैनात की गई हैं। कुंभनगरी में कुल 56 अस्थायी थाने बने हैं। 37 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिन्हें हर तरह की आपात स्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी गई है। कुंभ मेले में भारी भीड़ के बीच किसी के खोने जैसी बातें आम हैं, लेकिन इसके लिए भी खास तैयारी की गई है। इस बार श्रद्धालुओं की मदद के लिए 15 लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर बनाए गए हैं।

2013 में था इतना इंतजाम

बता दें कि 12 वर्ष बाद प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) लगा है। 2013 कुंभ मेले के लिए 1214 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया थाा। उस दौरान 160 किमी लंबी सड़कों का निर्माण कराया गया था। स्वच्छता के लिए 35 हजार शौचालयों का निर्माण कराया गया था। आंकड़ों के मुताबिक, 2013 के कुंभ मेले के दौरान शहर में करीब 70 लाख श्रद्धालु आए थे, लेकिन इस बार 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

कुंभ का पौराणिक महत्व

ज्योतिषियों की मानें तो जब बृहस्पति कुंभ राशि और सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, तब कुंभ लगता है। त्रिवेणी संगम के कारण प्रयाग का महाकुंभ सभी मेलों में ज्यादा महत्व रखता है। कहा जाता है कि देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन के दौरान 14वें रत्न के रूप में अमृत कलश निकला था, जिसे हासिल करने के लिए उनमें संघर्ष हुआ। असुरों से अमृत बचाने के लिए भगवान विष्णु ने विश्व मोहिनी रूप धारण कर वह अमृत कलश अपने वाहन गरुड़ को दे दिया। असुरों ने गरुड़ से वह कलश छीनने का प्रयास किया तो अमृत की कुछ बूंदें प्रयागराज, नासिक, हरिद्वार और उज्जैन में गिर गईं। कहा जाता है कि तब से हर 12 साल बाद इन स्थानों पर कुंभा मेला आयोजित किया जाता है।

संगम पर महाकुंभ की सदियों पुरानी परंपरा

महाकुंभ कब से शुरू हुआ, इस संबंध में कुछ भी लिखित प्रमाण नहीं है। हालांकि, इस मेले का सबसे पहला लिखित प्रमाण बौद्ध तीर्थयात्री ह्वेनसांग के लेख में मिलता है। उन्होंने छठवीं शताब्दी में सम्राट हर्षवर्धन के शासनकाल में होने वाले कुंभ मेले का वर्णन किया है। वहीं, ईसा से 400 वर्ष पूर्व सम्राट चंद्रगुप्त के दरबार में आए एक यूनानी दूत ने भी ऐसे ही मेले का जिक्र अपने लेख में किया है।

HMPV virus in Assam : HMPV Virus का एक और मामला आया सामने,असम में मिला नया केस

The post Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य आगाज,जुटे श्रद्धालु; लगाई आस्था की डुबकी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-2025-maha-kumbh-fair-begins-with-a-divine-and-grand-beginning-devotees-gather-take-a-holy-dip/feed/ 0 68129
Maha kumbh 2025 : 5.51 करोड़ रुद्राक्ष, 11,000 त्रिशूल से होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग का भव्य शृंगार https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-2025-grand-decoration-of-dwadash-jyotirlinga-will-be-done-with-5-51-crore-rudraksha-11000-trishuls/ https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-2025-grand-decoration-of-dwadash-jyotirlinga-will-be-done-with-5-51-crore-rudraksha-11000-trishuls/#respond Sat, 04 Jan 2025 05:51:24 +0000 https://page3news.in/?p=68026 Maha kumbh 2025 : प्रयागराज के मेला क्षेत्र के सेक्टर-छह स्थित बजरंगदास मार्ग पर मौनी बाबा का भव्य शिविर तैयार हो रहा है। यहां 5.51 करोड़ रुद्राक्ष और 11,000 त्रिशूल से द्वादश ज्योतिर्लिंग का भव्य शृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही 108 हवन कुंड में 125 करोड़ आहुति और 11 करोड़ वैदिक मंत्र से संगम […]

The post Maha kumbh 2025 : 5.51 करोड़ रुद्राक्ष, 11,000 त्रिशूल से होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग का भव्य शृंगार appeared first on Local cube.in.

]]>
Maha kumbh 2025 : प्रयागराज के मेला क्षेत्र के सेक्टर-छह स्थित बजरंगदास मार्ग पर मौनी बाबा का भव्य शिविर तैयार हो रहा है। यहां 5.51 करोड़ रुद्राक्ष और 11,000 त्रिशूल से द्वादश ज्योतिर्लिंग का भव्य शृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही 108 हवन कुंड में 125 करोड़ आहुति और 11 करोड़ वैदिक मंत्र से संगम नगरी गुंजायमान होगी।

Overseas Uttarakhandi Conference : 12 जनवरी को होगा भव्य आयोजन,सीएम करेंगे शुभारंभ

गौरीगंज, अमेठी से आए बाल ब्रह्मचारी स्वामी अभय चैतन्य फलाहारी उर्फ मौनी बाबा महाराज बताते हैं, महाकुंभ भव्य और आस्था से परिपूर्ण हो, इस संकल्प के साथ 10,000 गांवों की पैदल यात्रा करके यहां आए हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की संकल्प को लेकर विशेष यज्ञ की भी तैयारी है।

बाबा ने बताया कि शिविर में बनाए जा रहे द्वादश ज्योतिर्लिंग का 5.51 करोड़ रुद्राक्ष और 11,000 त्रिशूल से भव्य शृंगार किया जाएगा। यहां 108 हवन कुंड बनाए जा रहे हैं। इसमें सवा करोड़ दीपक जलाए जाएंगे। 13 जनवरी को प्रथम स्नान पर वह शिविर से लेटते हुए संगम स्नान करने जाएंगे।

उधर, शिविर में बनी त्रिशूल की दीवारें और बोरियों में रखे गए रुद्राक्ष की मालाएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रास्ते से गुजरने वाले शिविर की भव्यता को देखकर सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

पहली बार जंक्शन पर तैनात किए गए कोरस कमांडो

आतंकी पुन्नू की गीदड़ भभकी के बाद प्रयागराज जंक्शन पर पहली बार कोरस कमांडो तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को आरपीएफ के महानिरीक्षक अमिय नंदन सिन्हा ने जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी आरपीएफ ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, सिटी साइड और सिविल लाइंस साइड की व्यवस्थाओं को परखा। जंक्शन पर 1100 आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है।

2025 का आधिकारिक एक्स अकाउंट सस्पेंड : महाकुंभ

2025 का आधिकारिक एक्स अकाउंट शुक्रवार दोपहर अचानक सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद से अकाउंट खोलने पर महाकुंभ संबंधी सभी अपडेट भी गायब हो गए। चर्चा अकाउंट हैक होने की भी रही, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

धार्मिक-सामाजिक-आर्थिक पहलुओं और जल-मौसम-कूड़े पर करेंगे शोध

महाकुंभ मेले के दौरान शोध के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित होंगे। संगम जल, मौसम, आयोजन के धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक समेत अन्य पहलुओं पर अध्ययन होंगे, साथ ही डाटा बेस तैयार किए जाएंगे। इसके लिए मेला प्रशासन और संस्थाओं के बीच समझौते हुए हैं। कूड़े और उसके दुष्प्रभाव पर बंगलूरू विवि कर रहा अध्ययन मेला क्षेत्र से निकलने वाले कचरे एवं सीवेज के अलावा उनके निस्तारण की व्यवस्था का हिसाब रखा जाएगा।

क्षेत्र के अलावा आसपास के मोहल्लों में इसके पड़ने वाले दुष्प्रभाव व बचाव के लिए किए गए उपायों का भी लेखा-जोखा तैयार होगा। इस पर बंगलूरू विश्वविद्यालय अध्ययन करेगा। मेला प्रशासन व विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग के साथ समझौता हुआ है।

New Year 2025 : नए साल पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

The post Maha kumbh 2025 : 5.51 करोड़ रुद्राक्ष, 11,000 त्रिशूल से होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग का भव्य शृंगार appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/maha-kumbh-2025-grand-decoration-of-dwadash-jyotirlinga-will-be-done-with-5-51-crore-rudraksha-11000-trishuls/feed/ 0 68026