Kedarnath Yatra: Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/kedarnath-yatra/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Tue, 21 Apr 2026 11:41:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Kedarnath Yatra: Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/kedarnath-yatra/ 32 32 236804266 KEDARNATH YATRA : कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहेंगे मौजूद https://www.localcube.in/uttarakhand/kedarnath-yatra-the-doors-of-kedarnath-dham-will-open-tomorrow-cm-dhami-will-be-present/ https://www.localcube.in/uttarakhand/kedarnath-yatra-the-doors-of-kedarnath-dham-will-open-tomorrow-cm-dhami-will-be-present/#respond Tue, 21 Apr 2026 11:41:05 +0000 https://page3news.in/?p=73271 रुद्रप्रयाग(उत्तराखंड) : KEDARNATH YATRA  आस्था के विश्वविख्यात केंद्र केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे. इसी के साथ बहुप्रतीक्षित केदारनाथ यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ होगा. कपाट उद्घाटन के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री […]

The post KEDARNATH YATRA : कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहेंगे मौजूद appeared first on Local cube.in.

]]>
रुद्रप्रयाग(उत्तराखंड) : KEDARNATH YATRA  आस्था के विश्वविख्यात केंद्र केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे. इसी के साथ बहुप्रतीक्षित केदारनाथ यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ होगा. कपाट उद्घाटन के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचेंगे. पारंपरिक पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होंगे.

Delhi Terror Alert : दिल्ली-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार

कपाट खुलने को लेकर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में भक्त धाम पहुंच रहे हैं. बाबा के दर्शन के लिए उत्सुक हैं. कपाट खुलने से पूर्व बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के धाम पहुंचने के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल चरम पर पहुंच गया है.

फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर

कपाट खुलने से पहले धाम में उत्साह, आस्था साफ नजर आ रही है. मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है. मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है. केदारनाथ मंदिर (KEDARNATH YATRA) को 51 क्विंटल ताजे गेंदे के फूलों से सजाया गया है.

व्यापक तैयारियां, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. यात्रा मार्गों की मरम्मत, यातायात प्रबंधन, पैदल मार्ग पर शौचालय, पेयजल, भोजन और आवास की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं. साथ ही विद्युत और सोलर लाइट की व्यवस्था भी की गई है. स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए प्रत्येक दो किलोमीटर पर चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं. वहीं, स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक शौचालयों के साथ गर्म पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.

कड़े सुरक्षा इंतजाम

यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं. यात्रा मार्ग से लेकर धाम परिसर तक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

श्रद्धालुओं ने की व्यवस्थाओं की सराहना

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है. उन्होंने स्वच्छता, सुविधाओं और बेहतर प्रबंधन की सराहना करते हुए यात्रा अनुभव को सुखद बताया. कुल मिलाकर, 22 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम एक बार फिर आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने जा रहा है.

Gujarat cyber fraud : गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार

The post KEDARNATH YATRA : कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहेंगे मौजूद appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/kedarnath-yatra-the-doors-of-kedarnath-dham-will-open-tomorrow-cm-dhami-will-be-present/feed/ 0 73271