Kanpur Blast Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/kanpur-blast/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Thu, 09 Oct 2025 06:09:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Kanpur Blast Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/kanpur-blast/ 32 32 236804266 Kanpur Blast : दहला कानपुर…1.5KM तक सुनाई दिया धमाका https://www.localcube.in/national/kanpur-blast-kanpur-shakenexplosion-heard-up-to-1-5-km/ https://www.localcube.in/national/kanpur-blast-kanpur-shakenexplosion-heard-up-to-1-5-km/#respond Thu, 09 Oct 2025 06:09:54 +0000 https://page3news.in/?p=71168 Kanpur Blast : कानपुर में मेस्टन रोड के बिसातखाना में बुधवार की शाम करीब सात बजे के आसपास हुए धमाके की आवाज एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाका और उसकी कंपन से लोगों को पहले गैस सिलिंडर में विस्फोट होने की आशंका हुई थी। बाद में गली के अंदर स्कूटी में विस्फोट […]

The post Kanpur Blast : दहला कानपुर…1.5KM तक सुनाई दिया धमाका appeared first on Local cube.in.

]]>
Kanpur Blast : कानपुर में मेस्टन रोड के बिसातखाना में बुधवार की शाम करीब सात बजे के आसपास हुए धमाके की आवाज एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाका और उसकी कंपन से लोगों को पहले गैस सिलिंडर में विस्फोट होने की आशंका हुई थी। बाद में गली के अंदर स्कूटी में विस्फोट होने का पता चलते ही आसपास की दुकानें बंद हो गईं। क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद मेस्टन रोड पर जाम लग गया। पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।

Cough Syrup Case : कोल्ड्रिफ सीरप कंपनी का मालिक रंगनाथन गिरफ्तार

बाजार में लगभग 100 से अधिक लोग थे (Kanpur Blast)

विस्फोट में घायल हुए लोगों को आसपास के लोग अस्पताल की ओर भागे। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले नमन जायसवाल का कहना है कि वह बड़े चौराहे पर थे। उन्हें तेज आवाज सुनाई दी। उन्हें लगा कि शायद एलपीजी सिलिंडर फट गया है। मरकज मस्जिद के नजदीक पहुंचने पर उन्हें स्कूटी में विस्फोट का पता चला। बिसातखाना की बाजार में लगभग 100 से अधिक लोग थे। एक चार पहिया वाहन और कई दोपहिया वाहन भी खड़े हुए थे। विस्फोट होने के बाद जल्द से जल्द वाहनों को हटवाया गया।

धुएं और धूल का गुबार, चीख-पुकार के बीच मची भगदड़

घनी आबादी वाले इलाके मिश्री बाजार में भीषण विस्फोट से कुछ देर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। दीपावली पर्व नजदीक होने के कारण अतिसंवेदनशील इलाके में हुई घटना से पुलिस और इंटेलीजेंस के होश उड़ गए। विस्फोट के बाद कुछ देर के लिए धूल और धुएं का गुबार छा गया। घायल जान बचाने के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे।

पहले हो चुकी हैं ये घटनाएं

28 जनवरी 2025 को रेलबाजार थानाक्षेत्र के फेथफुलगंज के गोरा कब्रिस्तान के पास कबाड़ी मोहम्मद रऊफ के घर में विस्फोट से चीथड़े उड़ गए थे।
31 अक्तूबर 2024 को सीसामऊ थानाक्षेत्र के गांधी नगर में मकान के बाहर विस्फोट से पति-पत्नी की मौत।
22 जनवरी 2023 को बजरिया थानाक्षेत्र के कंघी मोहाल में मकान में बारूद से विस्फोट में एक की मौत, दो घायल।
9 मई 2023 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहलवानपुरवा इलाके विस्फोट छत उड़ी, महिला की मौत।
9 अगस्त 2023 में कल्याणपुर खुर्द में आयकर अधिकारी के घर में विस्फोट में एक महिला घायल हुई थी।
27 अक्तूबर 2022 में काकादेव में एक गाय के मुंह में बम फटा था जिसमें उसका जबड़ा उड़ गया था।
25 अगस्त 2020 में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही भट्ठा में विस्फोट।
21 अक्तूबर 2019 नौबस्ता द्विवेदी नगर में धमाका, दो घायल।
20 फरवरी 2019 कालिंद्री एक्सप्रेस में धमाका कोई घायल नहीं।
अप्रैल 2019 ओएमसी में धमाका तीन की मौत, आठ घायल।
4 अक्तूबर 2017 सरसौल में 100 वर्ष पुराने मकान में धमाका, चार मकान गिरे, दो की मौत।
23 जनवरी 2015 को कल्याणपुर के न्यू अशोकनगर में बम विस्फोट।
14 अक्तूबर 2008 में बजरिया में साइकिल पर लदे विस्फोटक में धमाका, दो घायल।
20 जून 1997 की रात घंटाघर पर भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें पांच राहगीर घायल हुए थे।

ये था पूरा मामला (Kanpur Blast)

मूलगंज थाना क्षेत्र के बिसातखाना बाजार में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दुकानों के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि डेढ़ किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। आसपास की कई दुकानों में दरारें आ गईं। अचानक हुए विस्फोट से बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ पड़े। धमाके में आठ लोग घायल हुए।

दुकान संचालक व अन्य समेत 12 लोग गिरफ्तार

चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू (किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और छानबीन की। घटना की जांच के लिए लखनऊ से एटीएस को बुलाया गया है। टीमें तोड़फोड़ की साजिश समेत अन्य बिंदुओं पर धमाके का कारण जानने में जुटी हैं। देर रात पुलिस ने छापे मारकर दुकान संचालक व अन्य समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

UK PM in India : आज होगी पीएम मोदी और स्टार्मर की मुलाकात

The post Kanpur Blast : दहला कानपुर…1.5KM तक सुनाई दिया धमाका appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/kanpur-blast-kanpur-shakenexplosion-heard-up-to-1-5-km/feed/ 0 71168