Jaipur Hospital Fire Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/jaipur-hospital-fire/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Mon, 06 Oct 2025 05:12:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Jaipur Hospital Fire Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/jaipur-hospital-fire/ 32 32 236804266 Jaipur Hospital Fire : मरीजों के परिजन भड़के, लापरवाही-सुरक्षा उपाय की कमी के आरोप https://www.localcube.in/national/jaipur-hospital-fire-patients-relatives-enraged-allege-negligence-and-lack-of-safety-measures/ https://www.localcube.in/national/jaipur-hospital-fire-patients-relatives-enraged-allege-negligence-and-lack-of-safety-measures/#respond Mon, 06 Oct 2025 05:12:44 +0000 https://page3news.in/?p=71120 Jaipur Hospital Fire :  राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार देर रात सवाई मान सिंह अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में सात मरीजों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा […]

The post Jaipur Hospital Fire : मरीजों के परिजन भड़के, लापरवाही-सुरक्षा उपाय की कमी के आरोप appeared first on Local cube.in.

]]>
Jaipur Hospital Fire :  राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार देर रात सवाई मान सिंह अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में सात मरीजों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे को लेकर जो परिजनों ने बताया वो हैरान कर देने वाला है।

Sub junior national basketball championship : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

क्या बताया परिजनों ने (Jaipur Hospital Fire)

पूरन सिंह जो एक मरीज के रिश्तेदार हैं, उन्होंने बताया कि जब चिंगारी निकली तो उसके पास ही सिलेंडर रखा हुआ था। धुआं पूरे आईसीयू में फैल गया, जिससे अफरातफरी मच गई और लोग घबराकर बाहर भागने लगे। कई लोग अपने मरीजों को बचा ले गए, लेकिन मेरा मरीज कमरे में अकेला छूट गया। जैसे-जैसे गैस और फैली, उन्होंने गेट बंद कर दिए।

वहीं, नरेंद्र सिंह, एक अन्य रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें शुरुआत में आईसीयू में आग लगने की जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैं तो नीचे खाना खाने आया था, तब मुझे कुछ पता नहीं था। वहां आग बुझाने के लिए कोई उपकरण या सुविधा भी नहीं थी। मेरी मां वहां भर्ती थीं।

ओम प्रकाश, जिनके 25 साल के मामा के लड़के को भर्ती कराया गया था। उन्होंने हादसे को याद करते हुए बताया कि रात करीब 11:20 बजे धुआं फैलना शुरू हुआ तो मैंने डॉक्टरों को चेतावनी दी थी कि इससे मरीजों को तकलीफ हो सकती है। लेकिन जब तक धुआं ज़्यादा फैल गया, तब तक डॉक्टर और कंपाउंडर वहां से भाग चुके थे। सिर्फ 4 से 5 मरीजों को ही बाहर निकाला गया। दुख की बात है कि मेरे मामा के बेटे की इस घटना में मौत हो गई।

Gaza Peace : हमास-इजरायल के बीच सीजफायर पर किन-किन शर्तों पर राजी हुआ हमास, क्या है ट्रंप का गाजा प्लान?

The post Jaipur Hospital Fire : मरीजों के परिजन भड़के, लापरवाही-सुरक्षा उपाय की कमी के आरोप appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/jaipur-hospital-fire-patients-relatives-enraged-allege-negligence-and-lack-of-safety-measures/feed/ 0 71120