is first blaming EVMs and now voter lists: Chauhan Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/is-first-blaming-evms-and-now-voter-lists-chauhan/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Tue, 04 Mar 2025 17:27:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 is first blaming EVMs and now voter lists: Chauhan Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/is-first-blaming-evms-and-now-voter-lists-chauhan/ 32 32 236804266 हार से तिलमिलाई कांग्रेस पहले ईवीएम और अब मतदाता सूची पर फोड़ रही ठीकरा: चौहान https://www.localcube.in/uttarakhand/congress-enraged-by-its-defeat-is-first-blaming-evms-and-now-voter-lists-chauhan/ https://www.localcube.in/uttarakhand/congress-enraged-by-its-defeat-is-first-blaming-evms-and-now-voter-lists-chauhan/#respond Tue, 04 Mar 2025 17:27:24 +0000 https://expressnews.co.in/?p=26962 मतदाता सूची के अलावा मत भी जरूरी, कांग्रेस नेता ढूंढ रहे बचने का रास्ता देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस उप चुनाव और निकाय चुनाव मे मिली हार से तिलमिला गयी है और अब हार के लिए बहाने तलाशने को मंथन कर रही है।   कांग्रेस के मतदाता […]

The post हार से तिलमिलाई कांग्रेस पहले ईवीएम और अब मतदाता सूची पर फोड़ रही ठीकरा: चौहान appeared first on Local cube.in.

]]>
  • मतदाता सूची के अलावा मत भी जरूरी, कांग्रेस नेता ढूंढ रहे बचने का रास्ता
  • देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस उप चुनाव और निकाय चुनाव मे मिली हार से तिलमिला गयी है और अब हार के लिए बहाने तलाशने को मंथन कर रही है।

     

    कांग्रेस के मतदाता सूची मे गड़बड़ी संबंधी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य पूर्ण कराने की सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन निर्वाचन आयोग के पास है। मतदाता सूची भी आयोग के दिशा निर्देशन मे बीएलओ द्वारा तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि सूची मे गड़बड़ियां जो सामने आई है उसमे कांग्रेस ही नही, बल्कि भाजपा को भी नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन भाजपा ने भी सिस्टम को दोषी मानकर इसमें सुधार की गुंजाइश की उम्मीद जतायी, लेकिन कांग्रेस इसे भी ईवीएम की भाँति दुष्प्रचार कर खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रही है।

     

    चौहान ने कहा कि कांग्रेस मे टिकट बेचने, भीतरघात और गुटबाजी की गूंज निकाय चुनाव के दौरान आम रही है। हाल ही मे कांग्रेस हाईकमान द्वारा राज्य के नेताओं को तलब किया गया तो जमीनी हार से ध्यान बंटाने के लिए कांग्रेस अब हार के कारणों पर मंथन मे जुट गयी। इसके लिए उसने वही पुराना राग छेड़ दिया जो कि हास्यास्पद है। कांग्रेसी नेता अपनी कारगुजारियों से बचने के लिए अब मतदाता सूची की आड़ ले रहे हैं।

     

    उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी कि महज मतदाता सूची ही नही उसके लिए मत भी जरूरी है। जन सरोकारों के मुद्दे पर हमेशा विरोध करने की सजा जनता उसे देती रही है और भविष्य मे भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद, या यूसीसी का विरोध कर रही कांग्रेस तुष्टिकरण से बाज नही आ रही है। सांस्कृतिक सरंक्षण और बदल रही डेमोग्राफी के खिलाफ बने भू कानून को भी वह पचा नही पा रही है। कांग्रेस जब तक जन की बात कर जन के पक्ष मे खड़ी नही होगी वह हार के लिए बहाने ही तलाशेगी। जनता उसकी हकीकत को बेहतर जानती है।

     

     

    The post हार से तिलमिलाई कांग्रेस पहले ईवीएम और अब मतदाता सूची पर फोड़ रही ठीकरा: चौहान appeared first on Local cube.in.

    ]]>
    https://www.localcube.in/uttarakhand/congress-enraged-by-its-defeat-is-first-blaming-evms-and-now-voter-lists-chauhan/feed/ 0 26962