hindi news Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/hindi-news/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sun, 11 May 2025 03:08:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 hindi news Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/hindi-news/ 32 32 236804266 illegal madrasas : अवैध मदरसों को लेकर सख्त धामी सरकार https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/illegal-madrasas-dhami-government-strict-on-illegal-madrasas-chief-minister-said-construction-will-be-investigated/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/illegal-madrasas-dhami-government-strict-on-illegal-madrasas-chief-minister-said-construction-will-be-investigated/#respond Fri, 21 Mar 2025 12:54:28 +0000 https://page3news.in/?p=68912 illegal madrasas : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने अवैध निर्माण और अवैध मदरसों के खिलाफ जो अभियान चलाया है वह जारी रहेगा। सरकार ऐसे मामलों की जांच करेगी और अवैध निर्माण पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। Holi 2025 : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य […]

The post illegal madrasas : अवैध मदरसों को लेकर सख्त धामी सरकार appeared first on Local cube.in.

]]>
illegal madrasas : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने अवैध निर्माण और अवैध मदरसों के खिलाफ जो अभियान चलाया है वह जारी रहेगा। सरकार ऐसे मामलों की जांच करेगी और अवैध निर्माण पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Holi 2025 : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने अवैध निर्माण (illegal madrasas )और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का संकल्प लिया है। जहां से भी शिकायतें प्राप्त होंगी, उनका संज्ञान लिया जाएगा और जांच कराई जाएगी। बता दें कि प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है।

पिछले 15 दिनों के भीतर 52 से अधिक अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील कर दिया गया है। सीएम के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में देहरादून के विकासनगर में 12 और खटीमा में नौ अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। इससे पहले विभिन्न जिलों में 31 मदरसों पर कार्रवाई की गई।

Sports Ministry : खेलों में आयु के जरिये धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों की अब खैर नहीं, लगेगा प्रतिबंध

The post illegal madrasas : अवैध मदरसों को लेकर सख्त धामी सरकार appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/illegal-madrasas-dhami-government-strict-on-illegal-madrasas-chief-minister-said-construction-will-be-investigated/feed/ 0 68912
Holi 2025 : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/holi-2025-grand-holi-milan-program-organized-at-chief-ministers-residence/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/holi-2025-grand-holi-milan-program-organized-at-chief-ministers-residence/#respond Thu, 13 Mar 2025 11:19:14 +0000 https://page3news.in/?p=68909 देहरादून : Holi 2025  मुख्यमंत्री आवास में आज उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति के रंगों के साथ भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज में सांस्कृतिक […]

The post Holi 2025 : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून : Holi 2025  मुख्यमंत्री आवास में आज उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति के रंगों के साथ भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज में सांस्कृतिक एकता और समरसता को सुदृढ़ करता है।

Sports Ministry : खेलों में आयु के जरिये धोखाधड़ी करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों की अब खैर नहीं, लगेगा प्रतिबंध

कार्यक्रम में मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग दिखाई दिए। गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार, थारू सहित विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार मनाई जाने वाली होली का शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक होली गायन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे होली (Holi 2025) के इस पावन पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं शांति का संदेश दें।

कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर रंग-गुलाल खेला और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

Dehradun accident : तेज रफ्तार लग्जरी कार ने छह लोगों को कुचला, चार की मौके पर मौत

The post Holi 2025 : मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/holi-2025-grand-holi-milan-program-organized-at-chief-ministers-residence/feed/ 0 68909
Eat Right India Campaign : धामी सरकार ने किया फिट और हेल्दी उत्तराखण्ड का आह्वान https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/eat-right-india-campaign-dhami-government-calls-for-fit-and-healthy-uttarakhand/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/eat-right-india-campaign-dhami-government-calls-for-fit-and-healthy-uttarakhand/#respond Wed, 12 Mar 2025 12:15:46 +0000 https://page3news.in/?p=68897 Eat Right India Campaign :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार आगे आई है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने फिट उत्तराखण्ड अभियान का आगाज कर दिया है। इस अभियान के तहत नागरिकों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ […]

The post Eat Right India Campaign : धामी सरकार ने किया फिट और हेल्दी उत्तराखण्ड का आह्वान appeared first on Local cube.in.

]]>
Eat Right India Campaign :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार आगे आई है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने फिट उत्तराखण्ड अभियान का आगाज कर दिया है। इस अभियान के तहत नागरिकों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Holi Milan Program : मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वस्थ उत्तराखंड की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा संचालित श्ईट राइट इंडिया अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को तेजी से लागू किया जाए। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जन-प्रतिनिधियों के साथ ही, सभी सचिव, जिलाधिकारी, विभागध्यक्ष और अन्य संबंधित अधिकारी इसके लिए पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करेंगे। यही नहीं बदलती जीवनशैली को देखते हुए आमजन को कम तेल, कम चीनी और कम नमक की खपत करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड शासन अभियान को सफल बनाने में जुट गया है। अभी सचिवालय परिसर, सुद्धोवाला जेल, पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी को ईट राइट कैंपेन के तहत सर्टिफाइड किया गया है। इसके अलावा अन्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालय, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और जेल परिसरों को ईट राइट कैंपस और ईट राइट स्कूल प्रमाणन के लिए पात्र बनाया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों और विभागों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

————————————–
हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के विजन को साकार करने का संकल्प लिया है। ईट राइट इंडिया अभियान मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा और अन्य गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों और आम जनता को संतुलित और पौष्टिक भोजन के महत्व से अवगत कराया जाएगा। यह संदेश राज्य के रेस्तरां, भोजनालयों और मेस में भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि लोग सही पोषण के प्रति जागरूक हो सके।
-पुष्कर सिंह धामी

Rishabh Pant Sister Wedding : ऋषभ पंत की बहन की संगीत सेरेमनी में जमकर थिरके धोनी-रैना

The post Eat Right India Campaign : धामी सरकार ने किया फिट और हेल्दी उत्तराखण्ड का आह्वान appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/eat-right-india-campaign-dhami-government-calls-for-fit-and-healthy-uttarakhand/feed/ 0 68897
Holi Milan Program : मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/holi-milan-program-chief-minister-dhami-participated-in-the-holi-milan-program-organized-by-municipal-corporation-dehradun/ https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/holi-milan-program-chief-minister-dhami-participated-in-the-holi-milan-program-organized-by-municipal-corporation-dehradun/#respond Wed, 12 Mar 2025 11:39:57 +0000 https://page3news.in/?p=68894 देहरादून : Holi Milan Program  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम (Holi Milan Program) में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से बनाई गई ई-कोष वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने […]

The post Holi Milan Program : मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून : Holi Milan Program  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम (Holi Milan Program) में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से बनाई गई ई-कोष वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को हर्ष, उल्लास, उमंग और रंगों से भरे पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान कर समरसता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि हमारी इस   सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने होंगे।

Rishabh Pant Sister Wedding : ऋषभ पंत की बहन की संगीत सेरेमनी में जमकर थिरके धोनी-रैना

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार देहरादून के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। देहरादून नगर निगम द्वारा जहां एक ओर उच्च कोटि की जन सुविधाएँ प्रदान करने के लिए कार्य किये जा रहे हैं, वहीं शहर में स्वच्छता को और भी अधिक बेहतर बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। केदारपुरम में 3.5 हेक्टेयर भूमि पर 5 करोड़ की लागत से योगा पार्क बनाया जा रहा है और यमुना कालोनी में 1.3 करोड़ रूपए की लागत से एक नए पार्क का निर्माण किया जा रहा है। विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं उच्च कोटि की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था बनाए जाने के लिए 2 स्थानों पर मैकेनाईज्ड ट्रांसफ़र स्टेशन स्थापित करने और वार्डों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 पर्यावरण मित्रों को प्रत्येक माह स्वच्छता सेनानी सम्मान योजना के अन्तर्गत दस हजार रूपये प्रति माह का सम्मान भी दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम द्वारा भवन कर का भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा देने के साथ ही वित्तीय प्रकरणों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से ई-कोष वेबसाईट तैयार की गयी है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नगर निगम देहरादून को देश में 68 वां तथा उत्तराखण्ड के सभी नगर निगमों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वर्ष देहरादून की स्वच्छता रैंकिंग में और अधिक सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य की जन भावनाओं के अनुरूप राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। विधानसभा में उत्तराखंड का भू कानून के लिए विधेयक पारित किया जा चुका है। राज्य की जनभावनाओं के अनुरूप सख्त भू कानून लाया जा रहा है। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। यूसीसी महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय लिख रहा है और महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यूसीसी की ये गंगा देश के हर राज्य को लाभ देने का कार्य करेगी। उत्तराखण्ड में निवेश के लिए निवेशको का रूझान तेजी से बढ़ रहा है, उनको सिंगल विंडो सिस्टम से अनुमतियां प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 04 जुलाई 2021 को शपथ लेने के बाद उन्होंने राज्य में सरकारी विभागों में सभी रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया था। इस साढ़े तीन साल में 20 हजार से अधिक युवाओं को राज्य में नौकरी दी गई है। यह कालखण्ड रोजगार का कालखण्ड भी है।

मेयर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल ने होली मिलन कार्यक्रम (Holi Milan Program) में सीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीएम के मार्गदर्शन में राज्य ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। सरकार आम जन की भावनाओं के अनुरूप नीतियों को लागू कर रही है जिससे उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके। मेयर ने शहर के समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर वासियों को बेहतर जन सुविधाएं देने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। सहस्त्रधारा स्थित पूर्व ट्रेचिंग ग्राउंड के लीगेसी वेस्ट को 2025 तक समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद इस स्थल को आम जन के लिए सुरक्षित व्यापक हाट बाजार में तब्दील किए जाने की योजना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, सविता कपूर, श्री दुर्गेश्वर लाल, पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल, नगर निगम के अधिकारी ओर कर्मचारी उपस्थित थे।

Haryana Nikay Chunav Results : हरियाणा निकाय चुनाव में सत्ता का फैसला आज, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

The post Holi Milan Program : मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/holi-milan-program-chief-minister-dhami-participated-in-the-holi-milan-program-organized-by-municipal-corporation-dehradun/feed/ 0 68894
Champions trophy 2025 : कप्तान रोहित का आलोचकों को जवाब,’मैं वनडे से संन्यास नहीं ले रहा’ https://www.localcube.in/sports/champions-trophy-2025-captain-rohits-reply-to-critics-i-am-not-retiring-from-odis/ https://www.localcube.in/sports/champions-trophy-2025-captain-rohits-reply-to-critics-i-am-not-retiring-from-odis/#respond Mon, 10 Mar 2025 05:44:04 +0000 https://page3news.in/?p=68859 Champions trophy 2025 : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद कहा कि मुकाबले में नतीजा अपने हक में होना शानदार अहसास है। फाइनल में 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे रोहित ने […]

The post Champions trophy 2025 : कप्तान रोहित का आलोचकों को जवाब,’मैं वनडे से संन्यास नहीं ले रहा’ appeared first on Local cube.in.

]]>
Champions trophy 2025 : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद कहा कि मुकाबले में नतीजा अपने हक में होना शानदार अहसास है। फाइनल में 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे रोहित ने मैच के बाद संन्यास की अफवाह फैलाने वाले आलोचकों से कहा, ‘मैं वनडे प्रारूप से संन्यास लेने नहीं जा रहा हूं। कृपया अफवाहें मत फैलाइए।’ वह इस सवाल से हैरान दिखे। उन्होंने कहा, ‘कोई फ्यूचर प्लान नहीं है। जो हो रहा है, वो चलता जाएगा।’

Bhupesh baghe : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा

पिछले कुछ समय से पहली गेंद से आक्रामक तेवर अपनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर खूब चला और उस समय जबकि टीम को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। हालांकि, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर और चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में बल्ला नहीं चलने पर मीडिया रिपोर्ट्स में उनके संन्यास के कयास लगाए जा रहे थे। अब उन्होंने सभी रिपोर्ट्स का खंडन किया है।

‘नतीजा पक्ष में होना सुखद अहसास’

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में खराब फॉर्म से जूझते रहे रोहित अपने पसंदीदा प्रारूप में फॉर्म में लौटे और उनके 76 रन की बदौलत भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। रोहित ने जीत के बाद कहा, ‘नतीजे पक्ष में होना सुखद अहसास है।’ पिछले वनडे विश्व कप से आक्रामक बल्लेबाजी के अपने अंदाज के बारे में पूछने जाने पर उन्होंने कहा, ‘मैं स्वाभाविक रूप से ऐसा नहीं खेलता हूं लेकिन मैं ऐसा कुछ करना चाहता था। जब आप कुछ अलग करते हैं तो टीम और प्रबंधन आपके साथ होते हैं।’

रोहित ने की केएल राहुल की तारीफ

उन्होंने केएल राहुल की तारीफ करते हुए कहा, ‘बहुत मजबूत दिमाग और वह दबाव से कभी नहीं घबराता। यही वजह है कि हम उसे बीच के ओवरों में चाहते थे। वह बल्लेबाजी करता है तो काफी ठहराव के साथ और हालात के अनुरूप खेलता है। वह हार्दिक जैसे दूसरे बल्लेबाजों को आजादी देता है।’ नौ विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘वह कुछ अलग है। हम इस तरह की पिचों पर खेलते हैं तो हम चाहते हैं कि बल्लेबाज कुछ अलग करे। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला और पांच विकेट लिये थे। उसकी गेंदबाजी कमाल की है।’

विराट कोहली ने कही यह बात

विराट कोहली हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने कहा, ‘यह अद्भुत रहा है, हम ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे के बाद वापसी करना चाहते थे। अद्भुत युवाओं के साथ खेलना बहुत अच्छा लगा। वे भारत को सही दिशा में ले जा रहे हैं। इतने लंबे समय तक खेलने के बाद आप दबाव में खेलने के लिए उत्सुक होते हैं। खिताब जीतने के लिए पूरी टीम को अलग अलग मैच में आगे बढ़ना होता है।’

भारत ने तीसरी बार जीता खिताब

कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले के कमाल और स्पिनरों के धमाल के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच से पहले रोहित के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन उन्होंने अपने चिर परिचित फॉर्म में लौटकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए। उनकी कप्तानी में यह टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारत ने दूसरा आईसीसी खिताब जीता। भारत ने टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाये बिना 2002 और 2013 के बाद तीसरी बार खिताब जीता। कोई दूसरी टीम तीन बार यह ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

Lalit Modi : ललित मोदी को जोर का झटका, Vanuatu के प्रधानमंत्री ने पासपोर्ट रद करने का दिया आदेश

The post Champions trophy 2025 : कप्तान रोहित का आलोचकों को जवाब,’मैं वनडे से संन्यास नहीं ले रहा’ appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/sports/champions-trophy-2025-captain-rohits-reply-to-critics-i-am-not-retiring-from-odis/feed/ 0 68859
Uttarakhand Budget Session : उत्तराखंड बजट सत्र का आज पांचवां दिन, पहाड़-मैदान की बात पर सदन में हंगामा https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarakhand-budget-session-today-is-the-fifth-day-of-uttarakhand-budget-session-uproar-in-the-house-over-the-issue-of-hills-and-plains/ https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarakhand-budget-session-today-is-the-fifth-day-of-uttarakhand-budget-session-uproar-in-the-house-over-the-issue-of-hills-and-plains/#respond Sat, 22 Feb 2025 06:50:15 +0000 https://gkg.co.in/?p=75949 Uttarakhand Budget Session : उत्तराखंड बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। कल भू कानून समेत दस विधेयक पारित हुए थे। आज बजट पारित होगा। SOUL Conclave : भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को बताया अपना मार्गदर्शक और बड़ा भाई पहाड़-मैदान की बात पर सदन में हंगामा सदन में संसदीय कार्यमंत्री के बयान पर […]

The post Uttarakhand Budget Session : उत्तराखंड बजट सत्र का आज पांचवां दिन, पहाड़-मैदान की बात पर सदन में हंगामा appeared first on Local cube.in.

]]>
Uttarakhand Budget Session : उत्तराखंड बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। कल भू कानून समेत दस विधेयक पारित हुए थे। आज बजट पारित होगा।

SOUL Conclave : भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को बताया अपना मार्गदर्शक और बड़ा भाई

पहाड़-मैदान की बात पर सदन में हंगामा

सदन में संसदीय कार्यमंत्री के बयान पर विपक्ष ने हंगामा कर दिया । नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई करने की मांग की। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि मैंने सदन में ही अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया था। पहाड़ मैदान की बात को लेकर सदन में हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष भड़क गईं। उन्होंने विपक्षी सदस्यों को फटकार लगाई।कांग्रेस के एक विधायक ने सदन में कागज फाड़ा। इसके बाद उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया।

एक लाख करोड़ से ज्यादा का है बजट

गुरुवार को सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (Uttarakhand Budget Session) के लिए 101175.33 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। जारी वित्तीय वर्ष से इस बार का बजट 13.38 प्रतिशत अधिक है। 24 वर्षों में बजट का आकार 24 गुना बढ़ा है। पहली बार राज्य का बजट एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है।

जमीन की खरीद फरोख्त रुकेगी-सीएम धामी

धामी सरकार का सशक्त भू-कानून शुक्रवार को विधानसभा में पास हो गया। इसके साथ ही हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर छोड़कर अन्य 11 जिलों में जमीनों की अवैध, गैर कानूनी खरीद-फरोख्त पर पूर्ण प्रतिबंध लग गया। यहां कृषि और औद्योनिकी के लिए बाहरी व्यक्ति जमीन नहीं खरीद सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, देवभूमि के भौगोलिक, सांस्कृतिक स्वरूप को कायम रखने के लिए बदलाव अनवरत जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की।

सदन में 10 विधेयक हुए पारित

बजट सत्र के चौथे दिन सदन में 10 विधेयक पास हुए। इनमें उत्तराखंड राज्य विधानसभा (सदस्यों की उपलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) विधेयक-2025 रखा गया, तो विधायक मो. शहजाद ने संशोधन की बात कही। इसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसके अलावा नगर निकायों एवं प्राधिकरणों हेतु विशेष प्राविधान (संशोधन) विधेयक-2025, उत्तराखंड निक्षेपक (जमाकर्ता) हित संरक्षण (वित्तीय अधिष्ठानों में) (निरसन) विधेयक-2025, उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास (संशोधन) विधेयक-2025 पारित हुआ। उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक, उत्तराखंड उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) अधिनियम 1993 (संशोधन) विधेयक-2025, उत्तराखंड लोक सेवा (कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण)(संशोधन) विधेयक-2025, उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालयों (संशोधन) विधेयक-2025 और उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) (संशोधन) विधेयक-2025 पारित हुआ।

विपक्षी विधायक ने कागज फाड़ा, लगी फटकार

उत्तराखंड में विधानसभा सत्र का आज पांचवां दिन है। गुरुवार को बजट पेश होने के बाद शुक्रवार को सदन में बजट पर चर्चा हुई। साथ ही दस विधेयक भी पारित हुए। आज सदन में कार्यस्थगन के साथ ही बजट पास होगा। इसके साथ ही बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।

BBC India FEMA violation : BBC इंडिया पर बड़ा एक्शन, ED ने लगाया 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

The post Uttarakhand Budget Session : उत्तराखंड बजट सत्र का आज पांचवां दिन, पहाड़-मैदान की बात पर सदन में हंगामा appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/uttarakhand-budget-session-today-is-the-fifth-day-of-uttarakhand-budget-session-uproar-in-the-house-over-the-issue-of-hills-and-plains/feed/ 0 75949
SOUL Conclave : भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को बताया अपना मार्गदर्शक और बड़ा भाई https://www.localcube.in/national/soul-conclave-bhutans-prime-minister-calls-pm-modi-his-guide-and-elder-brother/ https://www.localcube.in/national/soul-conclave-bhutans-prime-minister-calls-pm-modi-his-guide-and-elder-brother/#respond Sat, 22 Feb 2025 05:57:34 +0000 https://gkg.co.in/?p=75946 SOUL Conclave : भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक बताया। प्रधानमंत्री तोबगे ने पीएम मोदी से उनका मार्गदर्शन करने का अनुरोध किया, ताकि वह अपने देश की सार्वजनिक सेवा में परिवर्तन लाने में योगदान दे सकें। नई दिल्ली में ‘स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप’ (एसओयूएल) सम्मेलन […]

The post SOUL Conclave : भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को बताया अपना मार्गदर्शक और बड़ा भाई appeared first on Local cube.in.

]]>
SOUL Conclave : भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक बताया। प्रधानमंत्री तोबगे ने पीएम मोदी से उनका मार्गदर्शन करने का अनुरोध किया, ताकि वह अपने देश की सार्वजनिक सेवा में परिवर्तन लाने में योगदान दे सकें। नई दिल्ली में ‘स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप’ (एसओयूएल) सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान तोबगे ने हिंदी का खुलकर इस्तेमाल किया। इस पर भी दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

BBC India FEMA violation : BBC इंडिया पर बड़ा एक्शन, ED ने लगाया 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं आपमें एक बड़े भाई की छवि देखता हूं, जो हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते हैं और मेरी मदद करते हैं।’ शेरिंग ने एसओयूएल पहल का श्रेय पीएम मोदी को देते हुए कहा कि यह प्रामाणिक नेताओं को विकसित करने और उन्हें भारत के महान गणराज्य की सेवा करने के लिए सशक्त बनाने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है।

अपने संबोधन में भूटानी प्रधानमंत्री ने विनम्रतापूर्वक कहा कि वह इस कार्यक्रम में नेतृत्व का पाठ पढ़ाने नहीं बल्कि ‘एक छात्र के रूप में सीखने’ आए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘नेतृत्व का मतलब उपाधियों से नहीं है, पदों से नहीं है, यह दूरदृष्टि, साहस और बदलाव के लिए प्रेरित करने की क्षमता से है। नेतृत्व का मतलब परिवर्तन से है, यह समाज को उस स्थान से ले जाने से है जहां वह आज खड़ा है, और इसे ऐसे भविष्य की ओर ले जाने से है जो सभी के लिए अधिक समृद्ध, अधिक शांतिपूर्ण और खुशहाल हो।’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक नेता वह देखता है जो दूसरे अभी तक नहीं देख पाए हैं, वह उस पर विश्वास करता है जिस पर दूसरे संदेह कर सकते हैं, और जहां दूसरे हिचकिचाते हैं वह वहां कार्रवाई करता है। तोबगे ने कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री, मेरे बड़े भाई, आपने अपनी बुद्धिमता, साहस और करुणा से भरे नेतृत्व से भारत को 10 वर्षों में ही प्रगति के पथ पर अग्रसर कर दिया है।’

पीएम मोदी ने भूटानी प्रधानमंत्री द्वारा की गई प्रशंसा को हाथ जोड़कर स्वीकार किया। तोबगे ने ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’, ‘स्वच्छ भारत’ जैसी सरकार की पहलों को पीएम मोदी का ‘राष्ट्र को उपहार’ बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व ने बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर निकाला और इसने भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘नई ऊंचाइयों’ पर पहुंचाया है।

7th Common Review Mission : श्रीमती राधा रतूड़ी ने 7वें कॉमन रिव्यू मिशन की बैठक में किया प्रतिभाग

The post SOUL Conclave : भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को बताया अपना मार्गदर्शक और बड़ा भाई appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/soul-conclave-bhutans-prime-minister-calls-pm-modi-his-guide-and-elder-brother/feed/ 0 75946
BBC India FEMA violation : BBC इंडिया पर बड़ा एक्शन, ED ने लगाया 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना https://www.localcube.in/national/bbc-india-fema-violation-big-action-on-bbc-india-ed-imposed-fine-of-more-than-3-crores/ https://www.localcube.in/national/bbc-india-fema-violation-big-action-on-bbc-india-ed-imposed-fine-of-more-than-3-crores/#respond Sat, 22 Feb 2025 05:22:57 +0000 https://gkg.co.in/?p=75943 नई दिल्ली। BBC India FEMA violation :  विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन मामले में ईडी ने बीबीसी व‌र्ल्ड सर्विस इंडिया पर 3,44,48,850 रुपये की पेनाल्टी लगाई है। इसके साथ ही उस समय कंपनी के आपरेशंस को देख रहे तीनों निदेशकों पर अलग-अलग 1,14,82,950 रुपये की पेनाल्टी लगाई है। 7th Common Review Mission : […]

The post BBC India FEMA violation : BBC इंडिया पर बड़ा एक्शन, ED ने लगाया 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। BBC India FEMA violation :  विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन मामले में ईडी ने बीबीसी व‌र्ल्ड सर्विस इंडिया पर 3,44,48,850 रुपये की पेनाल्टी लगाई है। इसके साथ ही उस समय कंपनी के आपरेशंस को देख रहे तीनों निदेशकों पर अलग-अलग 1,14,82,950 रुपये की पेनाल्टी लगाई है।

7th Common Review Mission : श्रीमती राधा रतूड़ी ने 7वें कॉमन रिव्यू मिशन की बैठक में किया प्रतिभाग

विदेशी निवेश नियमों का किया उल्लंघन

बीबीसी व‌र्ल्ड सर्विस इंडिया (BBC India FEMA violation) पर डिजिटल मीडिया में 26 प्रतिशत विदेशी निवेश की सीमा का नियम लगाने के बाद भी सौ प्रतिशत विदेशी निवेश जारी रखने का आरोप है। ईडी की ओर से 21 फरवरी को जारी आदेश के अनुसार, बीबीसी व‌र्ल्ड सर्विस इंडिया पर पेनाल्टी नहीं जमा करने की स्थिति में प्रतिदिन पांच हजार रुपये के जुर्माने का प्रविधान है। यह जुर्माने की राशि 15 अक्टूबर, 2021 से ली जाएगी।

जानबूझकर 100 प्रतिशत विदेशी निवेश जारी रखा

दरअसल, डिपार्टमेंट आफ प्रमोशन आफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड ने 18 सितंबर, 2019 को प्रेस नोट जारी कर डिजिटल मीडिया में विदेशी निवेश की सीमा 26 प्रतिशत निर्धारित किए जाने की जानकारी दी थी। इसी प्रेस नोट में कंपनियों को नए नियम के मुताबिक विदेशी निवेश को 26 प्रतिशत तक लाने के लिए 15 अक्टूबर, 2021 तक का समय दिया गया था। लेकिन बीबीसी व‌र्ल्ड सर्विस इंडिया के निदेशकों ने जानबूझकर इस समयसीमा का उल्लंघन किया और 100 प्रतिशत विदेशी निवेश जारी रखा।

चुकानी होगा पूरा जुर्माना, निदेशक भी फंसे

ईडी के आदेश के अनुसार, अब बीबीसी व‌र्ल्ड सर्विस इंडिया को 15 अक्टूबर, 2021 के बाद पेनाल्टी की पूरी रकम 3.44 करोड़ रुपये जमा करने के दिन तक प्रतिदिन पांच हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना भी देना होगा। बीबीसी व‌र्ल्ड सर्विस इंडिया के तत्कालीन तीनों निदेशकों गिल्स एंटनी हंट, इंदु शेखर सिन्हा और पाल मिशेल गिबन्स को विदेशी निवेश के नए नियम का जानबूझकर पालन नहीं करने का दोषी पाया गया है।

इसे देखते हुए ईडी ने इन तीनों पर अलग-अलग पेनाल्टी लगाने का फैसला किया। दरअसल, ईडी ने चार अक्टूबर, 2023 को बीबीसी व‌र्ल्ड सर्विस इंडिया और उसके तीनों निदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। लेकिन वे 26 प्रतिशत विदेशी निवेश की सीमा का पालन नहीं करने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

बीबीसी ने कहा- आदेश मिलते ही उचित कदम उठाएंगे

बीबीसी के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी प्रेट्र को दिए एक बयान में कहा, ”इस समय न तो बीबीसी व‌र्ल्ड सर्विस इंडिया और न ही इसके निदेशकों को ईडी से कोई न्यायिक आदेश प्राप्त हुआ है। बीबीसी भारत सहित उन सभी देशों के नियमों के तहत काम करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हम कार्यरत हैं। जब भी कोई आदेश प्राप्त होगा, हम उसकी सावधानीपूर्वक समीक्षा करेंगे और अगले उचित कदमों पर विचार करेंगे।”

17th Agricultural Science Conference में मुख्यमंत्री धामी ने बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया

The post BBC India FEMA violation : BBC इंडिया पर बड़ा एक्शन, ED ने लगाया 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/bbc-india-fema-violation-big-action-on-bbc-india-ed-imposed-fine-of-more-than-3-crores/feed/ 0 75943
7th Common Review Mission : श्रीमती राधा रतूड़ी ने 7वें कॉमन रिव्यू मिशन की बैठक में किया प्रतिभाग https://www.localcube.in/uttarakhand/7th-common-review-mission-mrs-radha-raturi-participated-in-the-meeting-of-the-7th-common-review-mission/ https://www.localcube.in/uttarakhand/7th-common-review-mission-mrs-radha-raturi-participated-in-the-meeting-of-the-7th-common-review-mission/#respond Fri, 21 Feb 2025 13:59:18 +0000 https://gkg.co.in/?p=75940 देहरादून: 7th Common Review Mission  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी तथा भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत 7वें कॉमन रिव्यू मिशन का नेतृत्व कर रहे श्री संजय अग्रवाल (सेनानिवृत आईएएस, पूर्व सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण) ने राज्य में कॉमन रिव्यू मिशन से अपेक्षाओं के सम्बन्ध में आज विधानसभा भवन में बैठक ली। 17th […]

The post 7th Common Review Mission : श्रीमती राधा रतूड़ी ने 7वें कॉमन रिव्यू मिशन की बैठक में किया प्रतिभाग appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून: 7th Common Review Mission  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी तथा भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत 7वें कॉमन रिव्यू मिशन का नेतृत्व कर रहे श्री संजय अग्रवाल (सेनानिवृत आईएएस, पूर्व सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण) ने राज्य में कॉमन रिव्यू मिशन से अपेक्षाओं के सम्बन्ध में आज विधानसभा भवन में बैठक ली।

17th Agricultural Science Conference में मुख्यमंत्री धामी ने बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया

सीआरएम (कॉमन रिव्यू मिशन) द्वारा 7वें कॉमन रिव्यू मिशन के तहत मुख्य सचिव एवं ग्रामीण विकास, जलागम, पंचायती राज सहित सभी संबंधित विभागों से राज्य की विशेष परिस्थितियों के अनुरूप वर्तमान में संचालित योजनाओं में आवश्यक बदलावों के सम्बन्ध में सुझाव मांगे गए हैं। सीआरएम द्वारा ग्राम्य विकास से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं से बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रत्येक योजना में कम से कम 5 इनोवेटिव सुझाव मांगे गए हैं। इसके साथ ही सीआरएम सदस्यों ने राज्य में योजनाओं के क्रियान्वयन दौरान अपनायी जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेज का विवरण भी सीआरएम को देने के निर्देश दिए हैं। सीआरएम द्वारा राज्य में योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान आ रही समस्याओं, बाधाओं एव कमियों से भी अवगत कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि उनमें आवश्यक सुधार किया जा सके।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राज्य के विशेष परिस्थितियों के अनुरूप कुछ योजनाओं में नीतिगत स्तर पर आवश्यक सुधारों की बात कही। उन्होंने मनेरगा के तहत सेवा क्षेत्र को सम्मिलित करने तथा वॉटर शेड प्रोग्राम में राज्य के विशेष परिस्थितियों के अनुकूल सुधार के सुझाव दिए हैं।

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार का 7वां कॉमन रिव्यू मिशन (सी०आर०एम०) 18 फरवरी से 02 मार्च तक प्रस्तावित है। सी०आर०एम० को ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के प्रकरणों को समझने एवं बेहतर सार्वजनिक सेवा वितरण हेतु सुझाव देने का कार्य सौंपा गया है। 7वां सी०आर०एम० श्री संजय अग्रवाल, पूर्व सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा लीड किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वरिष्ठ शिक्षाविदों सहित कुल 36 सदस्यों द्वारा उत्तराखंड सहित 09 राज्यों का दौरा किया जायेगा।

सी०आर०एम० के सदस्यों द्वारा 21 फरवरी को राज्य के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में ब्रीफिंग सेशन किया गया, तत्पश्चात् सदस्य दो समूहों में गठित होकर 22 फरवरी से दिनांक 24 फरवरी तक दो जनपदों का दौरा करेंगे, जिसके उपरान्त सचिवालय में 25 फरवरी को सभी सदस्य पुनर्गठित होकर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग की अध्यक्षता में डीब्रीफिंग सत्र में प्रतिभाग करेंगे।

बैठक में सचिव श्रीमती राधिका झा, श्री चन्द्रेश कुमार, अपर सचिव श्री मनुज गोयल सहित सभी संबंधित विभागों के अपर सचिव एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Uttarakhand Budget Session 2025 : सत्र का चौथा दिन, आज बजट और विधेयकों पर होगी चर्चा

The post 7th Common Review Mission : श्रीमती राधा रतूड़ी ने 7वें कॉमन रिव्यू मिशन की बैठक में किया प्रतिभाग appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/7th-common-review-mission-mrs-radha-raturi-participated-in-the-meeting-of-the-7th-common-review-mission/feed/ 0 75940
17th Agricultural Science Conference में मुख्यमंत्री धामी ने बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया https://www.localcube.in/uttarakhand/chief-minister-dhami-participated-as-the-chief-guest-in-the-17th-agricultural-science-conference/ https://www.localcube.in/uttarakhand/chief-minister-dhami-participated-as-the-chief-guest-in-the-17th-agricultural-science-conference/#respond Fri, 21 Feb 2025 12:35:26 +0000 https://gkg.co.in/?p=75936 देहरादून: 17th Agricultural Science Conference  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन’ में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण एवं कृषकों का उत्थान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस […]

The post 17th Agricultural Science Conference में मुख्यमंत्री धामी ने बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया appeared first on Local cube.in.

]]>

देहरादून: 17th Agricultural Science Conference  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन’ में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण एवं कृषकों का उत्थान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रतिष्ठित सम्मेलन को देवभूमि उत्तराखंड की पुण्य धरा में आयोजित किया जा रहा है। ऐसे सम्मेलनों के द्वारा जहां एक ओर किसान भाईयों को कृषि से जुड़ी नवीनतम तकनीकों, शोध परिणामों एवं उत्तम बीज-खाद आदि के विषय में जानने का अवसर प्राप्त होता है, वहीं दूसरी ओर यहाँ पर लगे विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से उन्हें औद्यानिकी, पशुपालन एवं जैविक खेती जैसी कृषि की अन्य विधाओं के बारे में भी विषय विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी मिलता है। उन्होंने कृषि जगत के इतने महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मेलन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को बधाई दी।

Uttarakhand Budget Session 2025 : सत्र का चौथा दिन, आज बजट और विधेयकों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड को कुशल एवं समृद्ध बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। आज मोदी सरकार द्वारा जहां एक ओर देश में विभिन्न योजनाओं, अभियान के माध्यम से कृषि उपज बढ़ाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं, वहीं किसानों की आय में बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

राज्य सरकार भी प्रदेश के किसानों की उत्थान एवं समृद्धि हेतु संकल्पित होकर निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपए तक का ऋण बिना ब्याज के देने के साथ ही फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत कृषि उपकरण खरीदने एवं एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब के बागान लगाने पर 80 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है। चाय बागान धौला देवी, मुनस्यारी एवं बेतालघाट को जैविक चाय बागान के रूप परिवर्तित किये जाने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सगंध खेती को भी बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। 6 एरोमा वैली विकसित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं, नवाचारों एवं प्रशिक्षणों के माध्यम से उत्तराखंड के किसानों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इस बार के बजट में किसानों एवं पशुपालकों के उत्थान के लिए 463 करोड़ का रूपये का अलग से प्रावधान किया है।

उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का उत्थान सुनिश्चित करने कि दिशा में गोविन्द बल्लभ कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर लम्बे समय से कार्य कर रहा है। 1960 से लेकर लगातार यह विश्वविद्यालय न केवल कृषि एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर नए-नए शोध कार्य कर रहा है, बल्कि देश में प्रतिभावान वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की नई पौध को भी विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इसी क्रम में यहां आयोजित हो रहा ये कृषि विज्ञान सम्मेलन उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश के कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को और अधिक समृद्ध करने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने इस सम्मेलन में आए किसानों से आह्वान किया कि यहां लगाए गए विभिन्न स्टॉलों को देखने के  साथ-साथ इस सम्मेलन के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि में नवाचार, डिजिटल कृषि, जलवायु परिवर्तन और स्मार्ट पशुधन पालन जैसे विभिन्न विषयों पर आयोजित होने वाली पैनल चर्चाओं एवं सेमिनार में भी अवश्य प्रतिभाग करें। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस सम्मेलन से नई-नई तकनीकों के साथ-साथ कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र के प्रति एक नया विजन सामने आयेगा।

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एम एस चौहान ने सम्मेलन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सम्मेलन में 16 देशों के वैज्ञानिक इस कृषि महाकुम्भ में प्रतिभाग कर रहे हैं, साथ ही 500 से अधिक प्रगतिशील कृषक भी प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग व प्रेरणा से इस कृषि सम्मेलन का आयोजन संभव हो पाया है।

इस दौरान मेयर विकास शर्मा, गजराज बिष्ट, दर्जामंत्री अनिल कपूर डब्बू, आईजी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकान्त मिश्रा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक और कृषक उपस्थित थे।

Delhi CM Rekha Gupta : CM रेखा गुप्ता ने बुलाई PWD, जल बोर्ड के अधिकारियों की बैठक

The post 17th Agricultural Science Conference में मुख्यमंत्री धामी ने बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/chief-minister-dhami-participated-as-the-chief-guest-in-the-17th-agricultural-science-conference/feed/ 0 75936