Fuel price hike Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/fuel-price-hike/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Mon, 25 May 2026 03:07:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Fuel price hike Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/fuel-price-hike/ 32 32 236804266 Fuel price hike : पेट्रोल-डीजल फिर से 2 रुपए महंगा हुआ, दिल्ली में ₹102 हुई कीमत https://www.localcube.in/national/fuel-price-hike-petrol-and-diesel-become-costlier-by-rs-2-again-price-reaches-rs-102-in-delhi/ https://www.localcube.in/national/fuel-price-hike-petrol-and-diesel-become-costlier-by-rs-2-again-price-reaches-rs-102-in-delhi/#respond Mon, 25 May 2026 03:07:34 +0000 https://page3news.in/?p=73596 नई दिल्ली। Fuel price hike : सोमवार को ईंधन की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की गई, जिससे पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जो दो सप्ताह से भी कम समय में चौथी बढ़ोतरी है। MARCO RUBIO MEETS PM : अमेरिकी […]

The post Fuel price hike : पेट्रोल-डीजल फिर से 2 रुपए महंगा हुआ, दिल्ली में ₹102 हुई कीमत appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। Fuel price hike : सोमवार को ईंधन की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की गई, जिससे पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जो दो सप्ताह से भी कम समय में चौथी बढ़ोतरी है।

MARCO RUBIO MEETS PM : अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो पीएम मोदी से मिले, व्यापार और सुरक्षा संबंधों पर हुई चर्चा की

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

प्रमुख शहरों में अब क्या है पेट्रोल की कीमत?

अगर बात करें भारत के प्रमुख शहरों में तेल की कीमतों की तो दिल्ली में 102.12 रुपये, कोलकाता में 113.51, मुंबई में 111.21, नोएडा में 101.9 रुपये, बेंगलुरु में 110.6 रुपये, भूवनेश्वर में 108.8 रुपये, चंडीगढ़ में 101.5 रुपये, जयपुर में 113.4 रुपये, लखनऊ में 101.9 रुपये, पटना में 113.5 रुपये प्रति लीटर है।

प्रमुख शहरों में अब क्या है डीजल की कीमत?

अगर बात करें भारत के प्रमुख शहरों में डीजल के कीमत की तो नई दिल्ली में 95.2 रुपये, कोलकाता में 99.8 रुपये, मुंबई में 97.8 रुपये, चेन्नई में 99.6 रुपये, गुड़गांव में 95.4 रुपये, नोएडा में 95.4 रुपये, बेंगलुरु में 98.5 रुपये, भुवनेश्वर में 100.6 रुपये, चंडीगढ़ में 89.5 रुपये, हैदराबाद में 103.8 रुपये, जयपुर में 98.4 रुपये, लखनऊ में 95.4 रुपये, पटना में 99.5 रुपेय प्रति लीटर है।

पिछले शनिवार को बढ़ी थी कीमतें

पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले शनिवार को बढ़ी थी, जब पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल की कीमत में 91 पैसे की वृद्धि की गई थी। शनिवार को ही दिल्ली में सीएनजी की कीमत में भी 1 रुपया प्रति किलोग्राम की वृद्धि के साथ 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

क्यों दोबारा बढ़ी ईंधन की कीमतें?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के दौरान ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कर लिया। जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हो रही है। होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है।

पिछले कई हफ्तों से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत की तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल को पुरानी कीमतों पर ही बेच रही थी। लेकिन पिछले दो हफ्तों से तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

अनुमानों के अनुसार, तीनों तेल और गैस कंपनियां – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) – प्रतिदिन सामूहिक रूप से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा उठा रही थीं। इसलिए, सरकार को कीमतें बढ़ानी पड़ीं।

Ivanka Trump : ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की साजिश, IRGC से जुड़े एजेंट पर लगा आरोप

The post Fuel price hike : पेट्रोल-डीजल फिर से 2 रुपए महंगा हुआ, दिल्ली में ₹102 हुई कीमत appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/fuel-price-hike-petrol-and-diesel-become-costlier-by-rs-2-again-price-reaches-rs-102-in-delhi/feed/ 0 73596