Fit India Movement Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/fit-india-movement/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Thu, 30 Jan 2025 10:20:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Fit India Movement Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/fit-india-movement/ 32 32 236804266 Fit India Movement : सीएम धामी के अधिकारियों को निर्देश, फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ चलाया जाए अभियान https://www.localcube.in/uttarakhand/fit-india-movement-cm-dhamis-instructions-to-the-officials-campaign-should-be-run-with-a-better-action-plan-for-fit-india-movement/ https://www.localcube.in/uttarakhand/fit-india-movement-cm-dhamis-instructions-to-the-officials-campaign-should-be-run-with-a-better-action-plan-for-fit-india-movement/#respond Thu, 30 Jan 2025 10:20:05 +0000 https://page3news.in/?p=68382 देहरादून : Fit India Movement  प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड, स्वच्छता और फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ अभियान चलाया जाए। इसमें जन जागरूकता के साथ ही जनसहभागिता की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों […]

The post Fit India Movement : सीएम धामी के अधिकारियों को निर्देश, फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ चलाया जाए अभियान appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून : Fit India Movement  प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड, स्वच्छता और फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ अभियान चलाया जाए। इसमें जन जागरूकता के साथ ही जनसहभागिता की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये।

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन ने क‍िए 7 बड़े बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड  अभियान को और अधिक  व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड अपने नैसर्गिक सौन्दर्य के साथ पर्यटन और जैव विविधता के दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए सबको मिलकर प्रयास करने हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में स्कूलों, कॉलेजों, गैर सरकारी संस्थानों और व्यापारिक संगठनों को भी जोड़ा जाए। किसी अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केदारनाथ धाम की तरह राज्य के अन्य धार्मिक स्थलों और पर्यटक स्थलों पर प्लास्टिक बोतल पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाए। इससे प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में काफी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित करने और लोगों को स्वस्थ वातावरण देने के स्वच्छता की दिशा में और प्रभावी प्रयास किये जाए। कूड़े का डोर टू डोर कलैक्शन शत प्रतिशत किया जाए। गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए लोगों को और जागरूक किया जाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और सुदृ़ढ़ बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य में स्वच्छता के क्षेत्र में और तेजी से कार्य हों, इसके लिए निकाय चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों की शपथ के बाद जल्द उनके साथ एक बैठक की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी नगर निगमों में लीगेसी वेस्ट का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य से गंगा नदी में स्वच्छ जल जाए। इसके लिए गंगा की सहायक नदियों में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। स्वच्छता सर्वेक्षण में निकायों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता के मानकों की घोषणा की व्यवस्था की जाए। राष्ट्रीय खेलों के दौरान भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य में फिट इंडिया मूवमेंट को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिदिन योग और व्यायाम की गतिविधियां करवाई जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर ओपन जिम की राज्य सरकार की योजना पर और प्रभावी तरीके से कार्य किये जाएं। फिट इंडिया के तहत व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ उत्तराखण्ड के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित जागरूकता कैम्प लगाये जाएं। लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रदेश में संतुलित आहार के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। स्वस्थ आहार और जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाए। जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए प्रदेशभर में सघन अभियान चलाया जाए और मिलावटखोरों पर सख्त कारवाई की जाए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री नितेश झा, श्री रविनाथ रमन, श्री चन्द्रेश यादव, श्री विनय शंकर पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव श्री विजय जोगदंडे, निदेशक शहरी विकास श्रीमती नीतिका खण्डेलवाल, अपर निदेशक डॉ. ललित नारायण मिश्रा उपस्थित थे।

38th National Games : बैडमिंटन में उत्तराखंड के दो पदक पक्के, टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

The post Fit India Movement : सीएम धामी के अधिकारियों को निर्देश, फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ चलाया जाए अभियान appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/fit-india-movement-cm-dhamis-instructions-to-the-officials-campaign-should-be-run-with-a-better-action-plan-for-fit-india-movement/feed/ 0 68382