Delhi Dehradun Expressway Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/delhi-dehradun-expressway/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Fri, 03 Jul 2026 11:21:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Delhi Dehradun Expressway Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/delhi-dehradun-expressway/ 32 32 236804266 Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसने पर बड़ा ACTION, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 2 सस्पेंड https://www.localcube.in/uttarakhand/delhi-dehradun-expressway-major-action-taken-after-road-subsidence-2-officials-including-the-project-manager-suspended/ https://www.localcube.in/uttarakhand/delhi-dehradun-expressway-major-action-taken-after-road-subsidence-2-officials-including-the-project-manager-suspended/#respond Fri, 03 Jul 2026 11:21:56 +0000 https://page3news.in/?p=73990 शामली : Delhi-Dehradun Expressway   दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. NHAI ने टीम लीडर और प्रोजेक्ट मैनेजर को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, सीपीसी कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है. Shri Amarnath Yatra 2026 : […]

The post Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसने पर बड़ा ACTION, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 2 सस्पेंड appeared first on Local cube.in.

]]>
शामली : Delhi-Dehradun Expressway   दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. NHAI ने टीम लीडर और प्रोजेक्ट मैनेजर को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, सीपीसी कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है.

Shri Amarnath Yatra 2026 : कड़ी सुरक्षा के बीच 4,800 श्रद्धालुओं का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

दरअसल, मामला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से जुड़ा है, जहां गुरुवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित खेड़ा मस्तान गांव के पास बारिश की वजह से सड़क बीच से धंस गई थी. इसके बाद वहां से गुजर रही एक यात्री की कार फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद पीड़ित ने गड्ढों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था और एक्स हैंडल के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों से भी शिकायत की थी.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया, जिसके बाद NHAI की टीम हरकत में आई और आनन-फानन में एक्सप्रेस-वे पर बने गड्ढों को भरवाया गया. वहीं, अब इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए टीम लीडर का काम संभाल रहे कुलदीप राजदान और ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेंद्र पाल सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही चैतन्या प्रोजेक्ट्स कंसल्टेंसी (CPC) प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. NHAI ने CPC कंपनी से तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है.

इधर NHAI ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे (Delhi-Dehradun Expressway) के प्रभावित हिस्से की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है, जिसके बाद अब वहां यातायात पूरी तरह सुचारू हो गया है. हालांकि, पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली के मरम्मत का काम अभी चल रहा है. फिलहाल वैकल्पिक तौर पर एक अस्थाई नाली बनाई गई है, ताकि वहां जल भराव की समस्या न हो.

इस मामले में NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने के मामले में कार्रवाई की गई है. टीम लीडर का काम संभाल रहे कुलदीप राजदान और ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेंद्र पाल सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, चैतन्या प्रोजेक्ट्स कंसल्टेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. जल्द और भी कार्रवाई की जाएगी.

Monsoon Fury : जम्मू-कश्मीर में फिर बादल फटे, बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद

The post Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की सड़क धंसने पर बड़ा ACTION, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 2 सस्पेंड appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/delhi-dehradun-expressway-major-action-taken-after-road-subsidence-2-officials-including-the-project-manager-suspended/feed/ 0 73990
Delhi-Dehradun Expressway : इंतजार खत्म, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे कल जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी https://www.localcube.in/uttarakhand/delhi-dehradun-expressway-the-wait-is-over-pm-modi-will-dedicate-the-doon-delhi-expressway-to-the-public-tomorrow/ https://www.localcube.in/uttarakhand/delhi-dehradun-expressway-the-wait-is-over-pm-modi-will-dedicate-the-doon-delhi-expressway-to-the-public-tomorrow/#respond Mon, 13 Apr 2026 05:19:41 +0000 https://page3news.in/?p=73154 Delhi-Dehradun Expressway :  वर्षों का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी। Asha Bhosle Funeral : राजकीय सम्मान से होगी आशा ताई की विदाई, दोपहर 3 […]

The post Delhi-Dehradun Expressway : इंतजार खत्म, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे कल जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी appeared first on Local cube.in.

]]>
Delhi-Dehradun Expressway :  वर्षों का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी।

Asha Bhosle Funeral : राजकीय सम्मान से होगी आशा ताई की विदाई, दोपहर 3 बजे होंगे अंतिम दर्शन

11,963 करोड़ की लागत से बना 210 किमी लंबा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (Delhi-Dehradun Expressway)  कई मायनों में खास है। दिसंबर 2021 में एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हुआ था, जो पूरा होने के बाद अब उद्घाटन के लिए तैयार है। दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर एक्सप्रेसवे बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से होते हुए दून के आशारोड़ी को जोड़ता है। खास है कि एक्सप्रेसवे पर 100 से ज्यादा अंडरपास, कई फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज और टनल बनाई गई है।

काफी समय से एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) के शुरू होने का लोगों को खासा इंतजार था। इस बीच कई बार उद्घाटन की तिथि की चर्चाएं भी चलीं लेकिन लोगों का इंतजार बढ़ता गया। अब 14 अप्रैल का दिन इस लिहाज से खास होने जा रहा है जब एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित होगा। इसके साथ ही दून-दिल्ली का सफर भी सुगम हो जाएगा।

12 किमी के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर ने बनाया बेहद खास

एक्सप्रेसवे पर सबसे खास और अहम शिवालिक की पहाड़ियों यानी मोहंड में बना 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर माना जा रहा है। इस कॉरिडोर को इस तरह बनाया गया कि वाहन भी फर्राटा भरेंगे और वन्यजीवों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी, वन्यजीवों को वाहनों की आवाज भी सुनाई नहीं देगी। इसके लिए बाकायदा साउंड प्रूफ शीट लगाई गई हैं।

पीएम बनने के बाद 28वीं बार उत्तराखंड आ रहे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए उत्तराखंड तैयार है। पीएम बनने के बाद मोदी मंगलवार को 28वीं बार उत्तराखंड आएंगे। वह 11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे। इसके अलावा एक हजार मेगावाट क्षमता के देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। बता दें कि मोदी, प्रधानमंत्री बनने के बाद पांच बार केदारनाथ आ चुके हैं, साथ ही बदरीनाथ व मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। बीते वर्ष मार्च में उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचकर प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया था।

उत्तराखंड से प्रधानमंत्री मोदी का कर्म और मर्म का रिश्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता रहा है। उत्तराखंड उनके हृदय में बसता है। उनके दौरे को लेकर देवभूमि वासियों में भारी उत्साह है। उनके मार्गदर्शन में दो लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति आई है। चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ एवं हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति दी है।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

नाम से जुड़ा इतिहास, मां डाट काली मंदिर है खास

उत्तराखंड में प्रवेश करते ही शिवालिक की तलहटी में स्थित मां डाट काली मंदिर पीएम मोदी के प्रस्तावित पूजन कार्यक्रम के चलते इन दिनों मंदिर चर्चाओं में है। खास बात यह है कि मंदिर का एक हिस्सा उत्तर प्रदेश तो दूसरा उत्तराखंड में आता है। मान्यता है कि जब देहरादून-सहारनपुर राजमार्ग पर अंग्रेज टनल का निर्माण कर रहे थे तो बार-बार बाधा आ रही थी। एक रात निर्माण में लगे इंजीनियर के सपने में मां काली आईं और उनके कहने पर 1804 में पिंडी को स्थापित किया गया। इसके बाद ही मंदिर का नाम मां डाट काली रखा गया। माना जाता है कि नया वाहन लेने पर चुनरी बंधवाने पर माता रानी स्वयं भक्त और वाहन की रक्षा करती हैं। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां डाट काली मंदिर में दर्शन-पूजन कर ही करेंगे।

Crude Oil Prices : शांति वार्ता विफल होते ही अमेरिका में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

 

The post Delhi-Dehradun Expressway : इंतजार खत्म, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे कल जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/delhi-dehradun-expressway-the-wait-is-over-pm-modi-will-dedicate-the-doon-delhi-expressway-to-the-public-tomorrow/feed/ 0 73154