Dehradun news : Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/dehradun-news/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Wed, 08 Jan 2025 08:22:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Dehradun news : Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/dehradun-news/ 32 32 236804266 Dehradun News : राज्य में तीन आयोग और एक समिति की कुर्सी खाली, निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार बांटेगी दायित्व https://www.localcube.in/uttarakhand/dehradun-news-chair-of-three-commissions-and-one-committee-in-the-state-is-vacant-dhami-government-will-distribute-responsibilities-after-civic-elections/ https://www.localcube.in/uttarakhand/dehradun-news-chair-of-three-commissions-and-one-committee-in-the-state-is-vacant-dhami-government-will-distribute-responsibilities-after-civic-elections/#respond Wed, 08 Jan 2025 08:22:41 +0000 https://page3news.in/?p=68069 Dehradun News : निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार दायित्व बांट सकती है। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग और महिला आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई है। दोनों आयोगों के अध्यक्षों का तीन साल का कार्यकाल इस सप्ताह समाप्त हो गया है। One nation one election : आज होगी ‘एक देश-एक चुनाव’ के […]

The post Dehradun News : राज्य में तीन आयोग और एक समिति की कुर्सी खाली, निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार बांटेगी दायित्व appeared first on Local cube.in.

]]>
Dehradun News : निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार दायित्व बांट सकती है। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग और महिला आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई है। दोनों आयोगों के अध्यक्षों का तीन साल का कार्यकाल इस सप्ताह समाप्त हो गया है।

One nation one election : आज होगी ‘एक देश-एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

इन आयोगों के साथ ही श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष का कार्यकाल भी खत्म हो गया। वहीं, राज्य में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी पिछले एक साल से खाली है। सरकार ने उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में डाॅ. गीता खन्ना को अध्यक्ष बनाया था।

दो उपाध्यक्षों की कुर्सी भी खाली (Dehradun News)

छह जनवरी 2022 को उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही आयोग में छह सदस्य नामित किए गए थे। आयोग की अध्यक्ष के साथ ही इन छह सदस्यों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। इस दिन राज्य महिला आयोग में कुसुम कंडवाल और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति में अजेंद्र अजय को अध्यक्ष नामित किया गया था।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के साथ ही राज्य महिला आयोग और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति में अध्यक्ष का कार्यकाल भी पूरा हो गया है। वहीं, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में अध्यक्ष की कुर्सी दिसंबर वर्ष 2023 से खाली है। आयोग में अध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्षों की कुर्सी भी खाली है।

अल्पसंख्यक आयोग में उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह का कार्यकाल अप्रैल 2024 और उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब का सितंबर 2024 में समाप्त हो गया था। राज्य में निकाय चुनाव की वजह से अभी चुनाव आचार संहिता लगी है। आचार संहिता खत्म होने के बाद कई आयोगों और श्रीबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष पद पर अन्य को दायित्व मिल सकता है।

CM Dhami Met Sports Minister :  मुख्यमंत्री धामी ने खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया से राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की

The post Dehradun News : राज्य में तीन आयोग और एक समिति की कुर्सी खाली, निकाय चुनाव के बाद धामी सरकार बांटेगी दायित्व appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/dehradun-news-chair-of-three-commissions-and-one-committee-in-the-state-is-vacant-dhami-government-will-distribute-responsibilities-after-civic-elections/feed/ 0 68069
Dehradun News : दीपावली के बाद देहरादून की आबोहवा हुई ‘जहरीली’; 300 के करीब पहुंचा एक्यूआइ https://www.localcube.in/uttarakhand/dehradun-news-after-diwali-dehraduns-air-became-poisonous-aqi-reached-close-to-300/ https://www.localcube.in/uttarakhand/dehradun-news-after-diwali-dehraduns-air-became-poisonous-aqi-reached-close-to-300/#respond Sat, 02 Nov 2024 13:35:59 +0000 https://page3digital.in/?p=74862 देहरादून। Dehradun News : आतिशबाजी से दून समेत ज्यादातर मैदानी शहरों की हवा में ‘जहर’ घुल गया। चारों ओर पटाखों के शोर के बीच दून में वायु प्रदूषण का स्तर खासा बढ़ गया है। दीपावली के दिन दून का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 270 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब की श्रेणी में आता […]

The post Dehradun News : दीपावली के बाद देहरादून की आबोहवा हुई ‘जहरीली’; 300 के करीब पहुंचा एक्यूआइ appeared first on Local cube.in.

]]>
देहरादून। Dehradun News : आतिशबाजी से दून समेत ज्यादातर मैदानी शहरों की हवा में ‘जहर’ घुल गया। चारों ओर पटाखों के शोर के बीच दून में वायु प्रदूषण का स्तर खासा बढ़ गया है। दीपावली के दिन दून का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 270 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब की श्रेणी में आता है। इससे पहले छोटी दीपावली यानी बुधवार को यह 159 था।

Uttarkashi Mosque Dispute : उत्तरकाशी में धारा 163 हटने के बाद भी मस्जिद मार्ग पर पुलिस का पहरा

हालांकि, बीते वर्ष दीपावली पर दून की आबोहवा ज्यादा खराब थी। सामान्य दिनों में दून की हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रहती है और एक्यूआइ 100 से नीचे रहता है। अभी इसका असर अगले कुछ दिन तक बना रह सकता है। ऐसे में सांस के रोगियों और बच्चे-बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वायु प्रदूषण की बारीकी से निगरानी

उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली पर दून में घंटाघर, नेहरू कालोनी और ऋषिकेश के साथ ही नई टिहरी में भी वायु प्रदूषण की बारीकी से निगरानी की। दीपावली पर आतिशबाजी सामान्य बात है, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जनता को जागरूक करने का भी काम किया। अपील की गई कि आतिशबाजी से संयम बरता जाए। अधिक से अधिक ग्रीन पटाखे जलाए जाएं।

इसके अलावा पानी का छिड़काव करने वाले ड्रोन की मदद भी ली गई। ताकि प्रदूषण कण हवा के माध्यम से सांसों में जहर घोलने की जगह जल्द जमीन में बैठ जाएं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल के अनुसार देहरादून में तीन और ऋषिकेश में एक ड्रोन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया गया। प्रत्येक ड्रोन से एक बार में 10 लीटर पानी का छिड़काव किया गया। निर्धारित अंतराल में रात से लेकर सुबह तक ड्रोन उड़ाए गए। यह रणनीति भी वायु प्रदूषण कम करने के काम आई।

वर्ष, घंटाघर, नेहरू कालोनी, ऋषिकेश (Dehradun News)

2024, 288, 243, 173
2023, 333, 349, 196
2022, 252, 242, 236
2021, 348, 306, 257
2020, 317 (एक स्थल), 198

दो दिन में इस प्रकार बढ़ा प्रदूषण

शहर, बुधवार, गुरुवार
देहरादून, 159, 270
ऋषिकेश, 95, 190
टिहरी, 49, 120
हरिद्वार, 141, 258
काशीपुर, 135, 249
रुद्रपुर, 151, 265
हल्द्वानी, 122, 255
नैनीताल, 103, 248

एक्यूआइ के मुताबिक हवा का हाल

शून्य से 50, अच्छा
51 से 100, संतोषजनक
101 से 200, मध्यम
201 से 300, बुरी
301 से 400 बहुत बुरी
401 व अधिक, अति गंभीर

Gangotri-Yamunotri Dham : गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में दीपोत्सव के साथ शुरू हुई कपाटबंदी प्रक्रिया

The post Dehradun News : दीपावली के बाद देहरादून की आबोहवा हुई ‘जहरीली’; 300 के करीब पहुंचा एक्यूआइ appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/dehradun-news-after-diwali-dehraduns-air-became-poisonous-aqi-reached-close-to-300/feed/ 0 74862