Chief of Defence Staff Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/chief-of-defence-staff/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Sat, 09 May 2026 02:47:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Chief of Defence Staff Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/chief-of-defence-staff/ 32 32 236804266 Chief of Defence Staff : लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले CDS https://www.localcube.in/national/chief-of-defence-staff-lieutenant-general-ns-raja-subramani-will-be-the-next-cds-of-the-country/ https://www.localcube.in/national/chief-of-defence-staff-lieutenant-general-ns-raja-subramani-will-be-the-next-cds-of-the-country/#respond Sat, 09 May 2026 02:47:38 +0000 https://page3news.in/?p=73458 नई दिल्ली। Chief of Defence Staff :  केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। राजा सुब्रमणि जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। Tamil Nadu political : थलापति विजय की शपथ पर ग्रहण, बहुमत साबित करने […]

The post Chief of Defence Staff : लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले CDS appeared first on Local cube.in.

]]>
नई दिल्ली। Chief of Defence Staff :  केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। राजा सुब्रमणि जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है।

Tamil Nadu political : थलापति विजय की शपथ पर ग्रहण, बहुमत साबित करने में असफल

फ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी 1 सितंबर 2025 से संभाली हुई है।

इससे पहले, उन्होंने 1 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया। उन्होंने मार्च 2023 से जून 2024 तक केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) का पद भी संभाला।

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स में कमीशन मिला था और भारतीय सेना में उनका करियर 37 वर्षों से अधिक का है।

अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विभिन्न संघर्ष क्षेत्रों और भूभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कई कमान, स्टाफ और प्रशिक्षण पदों पर कार्य किया है। उनको चीन-पाकिस्तान सीमा पर काम काफी अनुभव है

शिक्षण और प्रशिक्षण (Chief of Defence Staff)

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के स्नातक हैं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के ब्रैक्नेल में स्थित जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और नई दिल्ली में स्थित नेशनल डिफेंस कॉलेज में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री और मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में एम फिल की उपाधि प्राप्त की है।

इन पुरस्कारों से किया गया है सम्मानित

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए कई सम्मानों से नवाजा गया है। जिनमें…

परम विशिष्ट सेवा पदक
अति विशिष्ट सेवा पदक
सेना पदक
विशिष्ट सेवा पदक

West Bengal CM : बंगाल में सुवेंदु बने भाजपा के पहले ‘अधिकारी’, कोलकाता में आज भव्य शपथ समारोह

The post Chief of Defence Staff : लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले CDS appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/national/chief-of-defence-staff-lieutenant-general-ns-raja-subramani-will-be-the-next-cds-of-the-country/feed/ 0 73458