Chardham Yatra-2026 Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/chardham-yatra-2026/ हिंदी न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, Latest News In Hindi Thu, 23 Apr 2026 12:20:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://i0.wp.com/www.localcube.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-localcube_logo.jpg?fit=32%2C32&ssl=1 Chardham Yatra-2026 Archives - Local cube.in https://www.localcube.in/tag/chardham-yatra-2026/ 32 32 236804266 Chardham Yatra 2026 : बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी https://www.localcube.in/uttarakhand/chardham-yatra-2026-the-doors-of-badrinath-temple-opened-thousands-of-devotees-became-witnesses-of-the-sacred-moment/ https://www.localcube.in/uttarakhand/chardham-yatra-2026-the-doors-of-badrinath-temple-opened-thousands-of-devotees-became-witnesses-of-the-sacred-moment/#respond Thu, 23 Apr 2026 12:20:12 +0000 https://page3news.in/?p=73298 Chardham Yatra 2026 :  बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह सवा छह बजे बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के पावन पल के साक्षी बने। इससे पहले बुधवार को ही उद्दव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य […]

The post Chardham Yatra 2026 : बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी appeared first on Local cube.in.

]]>
Chardham Yatra 2026 :  बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह सवा छह बजे बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के पावन पल के साक्षी बने। इससे पहले बुधवार को ही उद्दव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई थी, जबकि कुबेर की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची।

Tehri Accident : चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोगों की मौत; मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया

25 कुंतल फूलों व फलों से सजा मंदिर

मंदिर परिसर से लेकर आसपास के प्राचीन मठ-मंदिरों तक को 25 कुंतल ऑर्किड और गेंदे के फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा है।

दस हजार श्रद्धालु पहुंचे (Chardham Yatra 2026)

बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में रौनक लौट आई है। बदरीनाथ में अब तक करीब साढ़े पांच सौ वाहन पहुंच चुके हैं। अखंड ज्योति के दर्शन के लिए दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं के धाम में होने का अनुमान है। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु आध्यात्मिक अनुभूति के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ भी उठाते हैं।

कपाट उदघाटन से पहले हुई ये परंपराएं होंगी पूरी

सुबह 4 बजे- बदरीविशाल के दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर जी का प्रवेश।
सुबह 4 बजकर 15 मिनट-मंदिर कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात।
तड़के 5.30 बजे- रावल जी, धर्माधिकारी व वेदपाठियों का उद्धव जी के साथ मंदिर में प्रवेश।
तड़के 5.40 बजे- रावल और धर्माधिकारियों द्वारा द्वार पूजन।
सुबह 6 बजकर 15 मिनट- श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुले।
पूर्वाह्न ग्यारह बजे से गर्भगृह में भगवान बदरीनाथ की पूजाएं शुरु।

VICE PRESIDENT RADHAKRISHNAN : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन पहुंचे एम्स ऋषिकेश, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

The post Chardham Yatra 2026 : बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/chardham-yatra-2026-the-doors-of-badrinath-temple-opened-thousands-of-devotees-became-witnesses-of-the-sacred-moment/feed/ 0 73298
Chardham Yatra-2026 : मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना https://www.localcube.in/uttarakhand/chardham-yatra-2026-chief-minister-flagged-off-buses-going-to-char-dham/ https://www.localcube.in/uttarakhand/chardham-yatra-2026-chief-minister-flagged-off-buses-going-to-char-dham/#respond Sat, 18 Apr 2026 11:15:39 +0000 https://page3news.in/?p=73228 देहरादून: Chardham Yatra-2026  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 (Chardham Yatra-2026) के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी […]

The post Chardham Yatra-2026 : मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना appeared first on Local cube.in.

]]>

देहरादून: Chardham Yatra-2026  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 (Chardham Yatra-2026) के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया।

Russian Oil : भारत के लिए खुशखबरी, एक महीने और खरीद सकेंगे रूसी तेल; ट्रंप प्रशासन ने बढ़ाई छूट

 मुख्यमंत्री ने देश भर से आए श्रद्धालुओं का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा – आस्था, साधना और आत्मा को जोड़ने का मार्ग है। यह यात्रा हर कठिनाई को पार करने की शक्ति देती है। उन्होंने कहा सरकार का संकल्प है कि यात्रा सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य हो। चारधाम यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है।

माँ गंगा के आशीर्वाद से यात्रा हर साल नया कीर्तिमान रच रही है – CM

मुख्यमंत्री ने कहा माँ गंगा के आशीर्वाद से यात्रा हर साल नया कीर्तिमान रच रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए दृढ़ संकल्पित है, वे स्वयं लगातार यात्रा की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य, हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और दिव्य अनुभव प्रदान कराना है। हर श्रद्धालु देवभूमि में बिताए गए पलों की स्वर्णिम स्मृतियाँ अपने साथ लेकर जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत यात्रा मार्गों को सुगम बनाया गया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक के लिए रोपवे परियोजनाओं का कार्य भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने का भी आवाहन किया।

केदारनाथ में तैयार हो गया मेडिकल अस्पताल

कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार, यात्रियों की सुविधा, सुगमता और स्वास्थ्य को लेकर पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने यात्रियों से निवेदन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का अवलोकन अवश्य करें। आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य जांच करने के बाद ही यात्रा में आए। उन्होंने बताया केदारनाथ में मेडिकल अस्पताल तैयार हो गया है। बद्रीनाथ में 50 बेड का अस्पताल जून तक तैयार हो जाएगा। यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर श्री शंभू पासवान, अध्यक्ष हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट श्री नरेंद्रजीत बिंद्रा, श्री भास्करानंद भारद्वाज, श्री जितेंद्र नेगी, श्री अजय सिंह, श्री मनोज ध्यानी, श्री संजय शास्त्री, श्री भोपाल सिंह नेगी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

The post Chardham Yatra-2026 : मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना appeared first on Local cube.in.

]]>
https://www.localcube.in/uttarakhand/chardham-yatra-2026-chief-minister-flagged-off-buses-going-to-char-dham/feed/ 0 73228